आदमखोर तेंदुए का आतंक... दबे पांव आया और घर के अंदर से उठा ले गया

Marut raj | Dec 05, 2024, 13:54 IST
Man eating leopard movement Dhamtari district the sootr
leopard movement : तेंदुआ इतने दबे पांव आया कि परिवारवालों को उसके आने की आहट तक नहीं हो सकी। सुबह पलंग पर वृद्धा के न मिलने पर परिजन ने उनकी तलाश की तो शव जंगल में मिला।

leopard movement Dhamtari district : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में आदमखोर तेंदुआ ने भय का माहौल बना रखा है। हालत यह है कि घर के अंदर भी रहवासी सुरक्षित नहीं है। ताजा घटना मडेली गांव की है। यहां घर में सो रही एक बुजुर्ग महिला को तेंदुआ उठा ले गया।



नक्सली हमले में 1 जवान शहीद,BSF-DRG की टीम नक्सलियों के एंबुश में फंसी



नायब तहसीलदार रहे पंचभाई को हुआ IAS Award .... मध्य प्रदेश से है नाता



तेंदुए की आहट तक सुनाई नहीं दी

जानकारी के अनुसार मडेली गांव में सुखवती (70) रहती थीं। बुधवार की रात वह अपने परिवार के साथ घर के अंदर सो रही थीं। इसी दौरान एक तेंदुआ दबे पांव आया और उनको उठा ले गया। तेंदुआ इतने दबे पांव आया कि परिवारवालों को उसकी आहट तक नहीं हो सकी। सुबह पलंग पर सुखवती के न मिलने पर परिजन ने उनकी तलाश की। इसी तलाश के दौरान उनका शव जंगल में मिला। हादसे के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है।



महिला जज को नौकरी से हटाया तो वकील बन खुद लड़ा अपना केस...अब फिर से जज



KBC की हॉट सीट पर बैठा छत्तीसगढ़ का इंजीनियर, खटाखट दिए सारे जवाब





FAQ

  1. मडेली गांव में तेंदुए ने किस घटना को अंजाम दिया ?
    मडेली गांव में तेंदुआ बुधवार की रात घर के अंदर सो रही 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला सुखवती को उठा ले गया। बाद में उनका शव जंगल में मिला।
  2. तेंदुए के हमले के दौरान परिवार वालों को कैसे पता नहीं चला ?
    तेंदुआ दबे पांव घर के अंदर आया और महिला को उठा ले गया। तेंदुए की आहट इतनी धीमी थी कि परिवार वालों को घटना का पता ही नहीं चल सका।
  3. इस घटना के बाद मडेली गांव में कैसा माहौल है ?
    इस घटना के बाद मडेली गांव में दहशत का माहौल है। लोग अपने घरों के अंदर भी सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं।


Tags:
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • CG News
  • धमतरी न्यूज
  • गांव में आ धमका तेंदुआ
  • तेंदुआ
  • cg news in hindi
  • cg news update
  • cg news hindi
  • cg news today