नरबलि का घिनौना खेल... पैसों के लालच में घर की बच्ची को ही मार डाला
Kanak Durga Jha | Jul 27, 2025, 15:38 IST
man killed his own faimly little girl on advice of Tantrik mungeli
छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में अंधविश्वास ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। 7 साल की मासूम बच्ची को उसके ही रिश्तेदारों ने तांत्रिक अनुष्ठान के लिए बलि चढ़ा दी।
मुंगेली जिले में अंधविश्वास के चलते रिश्तेदारों ने 7 साल की बच्ची की बलि दे डाली। कोसाबाड़ी गांव में रिश्तेदार गांव के बैगा से धन प्राप्ति के लिए पूजा करवा कर रहे थे, जिसके लिए बलि चाहिए थी। आरोपियों ने बच्ची को काले कपड़े पहनाकर तांत्रिक क्रिया की फिर उसे चाकू से मारकर खेत में गाड़ दिया।
मामला लोरमी थाना क्षेत्र का है। खेत में बच्ची की खोपड़ी, अस्थि मिलने के बाद मामले की जांच जारी था। आरोपियों के नार्को टेस्ट के बाद मर्डर का खुलासा हुआ है, आरोपियों ने कबूला है कि मनचाही संपन्नता पाने के लिए ये सब किया। पुलिस ने बच्ची के चचेरे भाई-भाई, तांत्रिक समेत 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना 11 अप्रैल 2025 की रात की है, जब लाली अपनी मां के साथ घर में सो रही थी। अगली सुबह वह लापता पाई गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। करीब एक महीने बाद, 6 मई को श्मशान के पास एक खेत में एक खोपड़ी और मानव अस्थियां मिलीं। डीएनए जांच में यह पुष्टि हुई कि अवशेष लाली के ही हैं।
बच्ची के माता-पिता के डीएनए से जब मिलान किया गया तो साफ हुआ कि बरामद खोपड़ी और अस्थियां उन्हीं की बेटी की थीं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी शरीर पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए, जिससे उसकी क्रूर हत्या की पुष्टि हुई।
बिलासपुर रेंज के IG डॉ. संजीव शुक्ला और मुंगेली SP भोजराम पटेल के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम बनाई गई थी। जांच में साइबर सेल, सीसीटीवी फुटेज, गवाहों के बयान, नार्को टेस्ट, ब्रेन मैपिंग और पॉलिग्राफ टेस्ट की मदद ली गई। पुलिस ने मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने पूछताछ में अपना गुनाह कबूल कर लिया है।
मामले में पुलिस ने बच्ची के रिश्तेदार चिम्मन गिरी गोस्वामी (40 साल) - रिश्ते में बच्ची का भाई, ऋतु गोस्वामी (36 साल) - रिश्ते में भाभी और चिम्मन गिरी की पत्नी (मुख्य आरोपी), नरेंद्र मार्को (21 साल) - बच्ची को घर से उठाकर लाने वाला, आकाश मरावी (21 साल) - शव को खेत में गाड़ा, रामरतन निषाद (45 साल) - झाड़फूंक करने वाला बैगा को गिरफ्तार कर लिया है।
Murder Case | chhattisgarh murder case | cg murder case | अंधविश्वास में हत्या | अंधविश्वास में ली जान | अंधविश्वास का खेल
thesootr links
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
मामला लोरमी थाना क्षेत्र का है। खेत में बच्ची की खोपड़ी, अस्थि मिलने के बाद मामले की जांच जारी था। आरोपियों के नार्को टेस्ट के बाद मर्डर का खुलासा हुआ है, आरोपियों ने कबूला है कि मनचाही संपन्नता पाने के लिए ये सब किया। पुलिस ने बच्ची के चचेरे भाई-भाई, तांत्रिक समेत 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
घर से उठा ले गए थे
बच्ची को क्रूर तरीके से मारा
अनुष्ठान के तहत दी गई बलि जांच में सामने आया कि बच्ची की हत्या की साजिश रचने वाले उसके ही रिश्ते में भाई-भाभी थे। आरोपियों ने नार्को टेस्ट में उगला कि बच्ची की बलि ‘झरन पूजा’ नामक एक काले तांत्रिक अनुष्ठान के तहत दी गई थी, जिसे गांव में मनचाही समृद्धि पाने के लिए किया जाता है।
| झरन पूजा के नाम पर इंसानी बलि- गांव के बैगा ने ‘झरन पूजा’ के लिए बलि देने की बात कही थी। लापता बच्ची के अवशेष से खुली साजिश- 11 अप्रैल की रात बच्ची घर से रहस्यमय ढंग से गायब हुई थी। साइंटिफिक जांच से टूटा मामला- ब्रेन मैपिंग, पॉलिग्राफ और नार्को टेस्ट से हुआ खुलासा। रिश्तेदार बने हैवान- मासूम की बलि उसके ही चचेरे भाई चिम्मन गिरी और भाभी ने दी। सख्त जांच टीम ने किया बड़ा खुलासा- IG डॉ. संजीव शुक्ला और SP भोजराम पटेल की निगरानी में SIT गठित। |
कार्रवाई के लिए बनाई गई थी विशेष जांच की टीम
आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Murder Case | chhattisgarh murder case | cg murder case | अंधविश्वास में हत्या | अंधविश्वास में ली जान | अंधविश्वास का खेल
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman