शाला प्रवेश उत्सव में हाई वोल्टेज ड्रामा, नाराज स्वास्थ्य मंत्री कार्यक्रम छोड़कर निकले

Pravesh Shukla | Aug 03, 2025, 15:05 IST
Share
manendragar-school-admission-ceremony-controversy the sootr
manendragar-school-admission-ceremony-controversy the sootr

छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले के देवाडांड़ स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम उस समय विवादों में आ गया जब मंच पर ही हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला।

छत्तीसगढ़ केमनेन्द्रगढ़चिरमिरीभरतपुरजिले केदेवाडांड़स्थितहायरसेकेंडरीस्कूल में आयोजित शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम उस समय विवादों में आ गया जब मंच पर ही हाईवोल्टेजड्रामा देखने को मिला। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारीजायसवालपहुंचे थे लेकिन वे इतने नाराज हो गए कि बीच में ही कार्यक्रम छोड़कर चले गए।

ये है मामला

इस कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य ममता सिंह नेमाइकलेकर जमकर नाराजगी जताई। उन्होंने मंच से शिक्षा विभाग के अधिकारियों से सवाल किया कि उन्हें कार्यक्रम में क्यों नहीं बुलाया गया। ममता ने कहा कि शाला उत्सव के आमंत्रण पत्र में उनका नाम न होना उनका ही नहीं, बल्कि यह महिला, आदिवासी औरजनप्रतिनिधियोंका अपमान है।

पढ़ें: धर्मांतरण रोकने उतरी जगन्नाथ सेना, 4 महिलाओं की कराई हिंदू धर्म में वापसी



क्या कांग्रेस समर्पित होने और एक महिला जनप्रतिनिधि होने के कारण उन्हें जानबूझकर नजर अंदाज किया गया: ममता सिंह

कार्यक्रम छोड़कर चले गए मंत्री

ममता सिंह की नाराजगी और मंच से की गई तीखी टिप्पणियों के बाद स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारीजायसवालकार्यक्रम बीच में ही छोड़कर चले गए। इस घटना ने न सिर्फ कार्यक्रम की गरिमा को ठेस पहुंचाई, बल्कि प्रशासन और शिक्षा विभाग की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े कर दिए। इसे लेकर कांग्रेस ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी है।

पढ़ें: पुलिस अफसरों के खिलाफ अवमानना कार्रवाई की मांग हाईकोर्ट ने की खारिज

आमंत्रण न मिलना दुर्भाग्यपूर्ण: कांग्रेस

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने बयान दिया कि ममता सिंह न सिर्फ एक आदिवासी महिलाजनप्रतिनिधिहैं बल्कि वे एक पूर्व सैनिक की पत्नी और शिक्षक की बहू भी हैं. उनका नाम आमंत्रण पत्र में न होना बेहददुर्भाग्यपूर्णहै।

पढ़ें: सरकारी खरीदी की डील विभाग से नहीं बंगले से, सीएम का अफसरों को नया फरमान, खटाई में पुलिस कमिश्नर सिस्टम


खबर को पांच प्वॉइंट में समझें

शाला प्रवेश उत्सव में विवाद: मनेन्द्रगढ़चिरमिरीभरतपुर जिले के देवाडांड़हायरसेकेंडरी स्कूल में आयोजित शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम के दौरान मंच पर विवाद की स्थिति बन गई।

जनप्रतिनिधि ममता सिंह की नाराजगी: जिला पंचायत सदस्य ममता सिंह ने मंच से शिक्षा विभाग पर नाराजगी जताते हुए सवाल उठाया कि उन्हें आमंत्रण पत्र में क्यों शामिल नहीं किया गया, और इसे महिला, आदिवासी व जनप्रतिनिधियों का अपमान बताया।

स्वास्थ्य मंत्री का कार्यक्रम से बाहर जाना: मंच पर हो रहे ड्रामे और ममता सिंह की तीखी टिप्पणियों के कारण मुख्य अतिथि व स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल कार्यक्रम बीच में ही छोड़कर चले गए।

कांग्रेस की तीखी प्रतिक्रिया: जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए इसे कांग्रेस जनप्रतिनिधियों के खिलाफ साजिश बताया।

भविष्य के लिए चेतावनी: कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में उनके निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को ऐसे कार्यक्रमों में नहीं बुलाया गया, तो वे ऐसे कार्यक्रमों को होने नहीं देंगे।

कांग्रेस ने लगाए आरोप

अशोक श्रीवास्तव ने आरोप लगाया कि 'यह पूरा घटनाक्रम कांग्रेस से जुड़ेजनप्रतिनिधियोंको सुनियोजित ढंग सेनजरअंदाजकरने की साजिश का हिस्सा है'। कांग्रेस ने कहा कि 'अगर भविष्य में किसी भी सरकारी कार्यक्रम में कांग्रेस के निर्वाचित प्रतिनिधियों को आमंत्रित नहीं किया गया, तो कार्यक्रम नहीं होने दिया जाएगा। स्थानीय प्रशासन को यह स्पष्ट संदेश समझ लेना चाहिए'।

पढ़ें: हॉस्टल वॉर्डनों की पदास्थापना प्रक्रिया से हाईकोर्ट नाराज, 4 हफ्तों में आवेदनों के निराकरण का निर्देश

FAQ

  1. सवाल 1: शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में विवाद क्यों हुआ?
    जवाब: शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में विवाद तब शुरू हुआ जब जिला पंचायत सदस्य ममता सिंह ने मंच पर माइक लेकर यह आरोप लगाया कि उन्हें कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं किया गया। उन्होंने इसे महिला, आदिवासी और जनप्रतिनिधियों का अपमान बताया।
  2. सवाल 2: ममता सिंह ने मंच से क्या आरोप लगाए?
    जवाब: ममता सिंह ने आरोप लगाया कि उन्हें केवल इसलिए नजरअंदाज किया गया क्योंकि वे एक आदिवासी महिला हैं, कांग्रेस समर्थित जनप्रतिनिधि हैं और एक पूर्व सैनिक की पत्नी तथा शिक्षक की बहू हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में ऐसा हुआ तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
  3. सवाल 3: कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का क्या रुख रहा?
    जबाव: स्वास्थ्य मंत्री और क्षेत्रीय विधायक श्याम बिहारी जायसवाल मंच पर हुए विवाद से इतने नाराज हुए कि उन्होंने कार्यक्रम को बीच में ही छोड़ दिया।
  4. सवाल 4: कांग्रेस पार्टी ने इस घटना पर क्या प्रतिक्रिया दी?
    जबाव: कांग्रेस ने इस घटना की तीखी आलोचना की और इसे कांग्रेस समर्थित जनप्रतिनिधियों को सुनियोजित तरीके से नजरअंदाज करने की साजिश बताया। उन्होंने चेतावनी दी कि आगे अगर ऐसा हुआ तो वे सरकारी कार्यक्रम नहीं होने देंगे।
  5. सवाल 5: इस विवाद के बाद प्रशासन और शिक्षा विभाग की भूमिका पर क्या सवाल उठे हैं?
    जवाब: इस घटना से प्रशासन और शिक्षा विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। कार्यक्रम की गरिमा को ठेस पहुंची है और यह पूछा जा रहा है कि आखिर एक निर्वाचित महिला प्रतिनिधि का नाम आमंत्रण पत्र में क्यों नहीं था।


अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, दोस्तों, परिवारजनों के साथ 🤝 शेयर करें
📢🔄 🤝💬👫👨‍👩‍👧‍👦

छत्तीसगढ़ न्यूज | सीजी न्यूज | छत्तीसगढ़ में ये कैसा शाला प्रवेश उत्सव | मंत्री श्याम बिहारी जासयवाल नाराज | Minister Shyam Bihari Jaiswal Is Angry | CG Health Minister Shyam Bihari Jaiswal | Shyam Bihari Jaiswal | shyam bihari jaiswal news | MCB News | mcb | CONGRESS

Tags:
  • CONGRESS
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • सीजी न्यूज
  • MCB News
  • छत्तीसगढ़ में ये कैसा शाला प्रवेश उत्सव
  • Shyam Bihari Jaiswal
  • श्याम बिहारी जायसवाल
  • mcb
  • CG Health Minister Shyam Bihari Jaiswal
  • स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल
  • shyam bihari jaiswal news
  • मंत्री श्याम बिहारी जासयवाल नाराज
  • Minister Shyam Bihari Jaiswal Is Angry
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज