नारायणपुर में माओवादी गिरफ्तार, हथियार-विस्फोटक बरामद

Kanak Durga Jha | Aug 25, 2025, 10:00 IST
Share
Maoist arrested Narayanpur arms explosives recovered
Maoist arrested Narayanpur arms explosives recovered

गश्ती के दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध युवक को छिपने का प्रयास करते देखा। घेराबंदी कर उसे हिरासत में लिया गया। खुलासे में पता चला की वह हार्डकोर नक्सली है।

नारायणपुर डीआरजी और आइटीबीपी की संयुक्त टीम ने दुर्गीन-मरकाबेड़ा जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में एरिया डोमिनेशन के दौरान एक माओवादी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उसकी निशानदेही पर हथियार और विस्फोटक सामग्री का जखीरा भी बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, 22 अगस्त को थाना ओरछा क्षेत्रांतर्गत माओवाद प्रभावित इलाकों में सर्चिंग अभियान चलाया गया।

हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार

गश्ती के दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध युवक को छिपने का प्रयास करते देखा। घेराबंदी कर उसे हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम मड्डा कुहडाम पिता लखमु कुहडाम निवासी ईदवाया, वर्तमान पता भटबेड़ा बताया। आरोपित ने स्वीकार किया कि वह वर्ष 2019 से अप्रैल 2025 तक भटबेड़ा मिलिशिया कमांडर के रूप में सक्रिय रहा है और माओवादी नेताओं के निर्देश पर पुलिस की गतिविधियों की रेकी, मार्गों की जानकारी जुटाने और आइईडी लगाने का कार्य करता था।

उसने बताया कि सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से हथियार और विस्फोटक छिपाकर रखे थे। निशानदेही पर पुलिस ने एक बीजीएल, पांच बीजीएल सेल और गोलियां, 12 बोर बंदूक और गोलियां, भरमार बंदूक, डेटोनेटर, बारूद से भरा डिब्बा और अन्य सामग्री बरामद की।

CG Naxal News | cg naxal terror | Chhattisgarh Naxalite active | Chhattisgarh Naxalite arrested | Chhattisgarh Naxalite news

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • Chhattisgarh Naxalite arrested
  • Chhattisgarh Naxalite active
  • Chhattisgarh Naxalite news
  • CG Naxal News
  • cg naxal terror
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज