नक्सलियों का शहीदी सप्ताह शुरू, पुलिस-फोर्स अलर्ट, अब 28 तक रात में एनएच से बंद रहेगी आवाजाही

The Sootr CG | Sept 21, 2023, 24:00 IST
Share
नक्सलियों का शहीदी सप्ताह शुरू, पुलिस-फोर्स अलर्ट, अब 28 तक रात में एनएच से बंद रहेगी आवाजाही
नक्सलियों का शहीदी सप्ताह शुरू, पुलिस-फोर्स अलर्ट, अब 28 तक रात में एनएच से बंद रहेगी आवाजाही

नक्सलियों ने हर साल ही तरह इस साल भी शहीदी सप्ताह का ऐलान कर दिया है। नक्सलियों की चेरला शबरी एरिया कमेटी के हवाले से जारी पर्चे में 21 से 27 सितंबर तक शहीदी सप्ताह मनाने की घोषणा की गई है।

JAGDALPUR. नक्सलियों ने हर साल ही तरह इस साल भी शहीदी सप्ताह का ऐलान कर दिया है। नक्सलियों की चेरला शबरी एरिया कमेटी के हवाले से जारी पर्चे में 21 से 27 सितंबर तक शहीदी सप्ताह मनाने की घोषणा की गई है। ऐलान के बाद आंध्रप्रदेश पुलिस सतर्क हो गई है।

जगह-जगह लगे बैनर-पोस्टर

छत्तीसगढ़ से लगे एटापाका और तेलंगाना के चेरला के पास नक्सलियों ने पोस्टर लगाए हैं, जिसमें तेलुगू भाषा में नक्सलियों ने शहीदी सप्ताह मनाने का ऐलान किया है। इसके बाद पुलिस-फोर्स भी अलर्ट हो गए हैं। इसके साथ ही शहीदी सप्ताह के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग पर रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक आवागमन बंद रखने का निर्णय लिया गया है। ऐसे में अब रात में लोग छत्तीसगढ़ से आंध्रप्रदेश और तेलंगाना की यात्रा नहीं कर पाएंगे। इसका सीधा असर तेलंगाना के हैदराबाद से छत्तीसगढ़ के जगदलपुर तक रात में चलने वाली टीएसआरटीसी की करीब 10 और जगदलपुर से हैदराबाद तक जाने वाली करीब 5 बसों पर पड़ेगा।

पिछले साल नक्सलियों ने जला दी थी बस

दरअसल, पिछले साल नक्सलियों ने बंद के दौरान जैपुर से हैदराबाद के लिए निकली एक निजी ट्रैवल्स की बस को चट्‌टी से करीब 10 किमी दूर रोककर यात्रियों को उतारकर आग लगा दी थी। बंद के दौरान एपीएसआरटीसी की बसों में तोड़फोड़ की कोशिश भी नक्सलियों ने की थी। इसलिए नक्सलियों के शहीदी सप्ताह के दौरान पुलिस से जारी आदेश के मुताबिक मुताबिक चिंतुर से भद्राचलम और भद्राचलम से कुन्नावरम तक सड़क मार्ग को रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक बंद रखा जाएगा। गौरतलब है कि हाल में नक्सलियों के बड़े कैडर के नेताओं के गिरफ्तार होने और कई नक्सलियों के आत्मसमर्पण करने के अलावा मुठभेड़ों में नक्सलियों को मार गिराने से नाराज नक्सली शहीदी सप्ताह के दौरान कोई बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। इसलिए छत्तीसगढ़ समेत आंध्रपदेश और तेलंगाना में सर्चिंग भी बढ़ा दी गई है।

Tags:
  • Chhattisgarh News
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • Martyrdom week of Naxalites begins in Chhattisgarh
  • छत्तीसगढ़ में नक्सली
  • नक्सलियों का शहीदी सप्ताह शुरू
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज