BJP की इस खूबसूरत मेयर को देख कांग्रेस पार्षद बोले- लाल हो रहे हैं गाल , FIR दर्ज
Marut raj | Sept 14, 2024, 17:55 IST
Mayor of Chhattisgarh Jagdalpur Municipal Corporation Safira Sahu the sootr
BJP में शामिल हुईं मेयर से बोले कांग्रेस पार्षद -गालों की चमक बढ़ गई है, साड़ी भी मस्त पहनी है। मेयर का कहना है कि कांग्रेस पार्षद की ओर से बार-बार किए जा रहे इस तरह के कमेंट से उनको मानसिक प्रताड़ना हो रही है।
रायपुर. छत्तीसगढ़ के जगदलपुर नगर निगम की मेयर सफीरा साहू ने कांग्रेस पार्षद राजेश राय के खिलाफ सिटी कोतवाली में FIR दर्ज कराई है। लिखित शिकायत में मेयर ने आरोप लगाया है कि राजेश ने उन पर अभद्र कमेंट किया है। उन्होंने कमेंट करते हुए मेयर से कहा कि मस्त साड़ी पहनी हो, गालों की चमक बढ़ गई है। उनके इस कमेंट से मेयर सफीरा मानसिक रूप से प्रताड़ित हुई हैं।
मेयर ने बताया कि बुधवार 11 सितंबर को जब नगर निगम से बाहर निकलीं और पार्षद सूर्यापानी को फल दिया तो कांग्रेस पार्षद राजेश राय ने उन्हें देखा। उन्होंने मेयर सफीरा साहू पर कमेंट किया कि इसलिए गालों की चमक बढ़ रही है। इसके अलावा शुक्रवार 13 सितंबर को नगर निगम में सामान्य सभा की बैठक आयोजित की गई थी। इस दौरान भी कांग्रेस पार्षद राजेश राय ने एक बार फिर कमेंट करते हुए कहा कि मस्त साड़ी पहनी हो।
मेयर का कहना है कि इस तरह दो बार उन पर अभद्र टिप्पणियां की गई हैं। पार्षद राय की बार-बार की गई टिप्पणी की वजह से वे मानसिक रूप से प्रताड़ित हुई हैं। उनका कहना है कि वे मेयर के साथ ही एक महिला भी हैं।
कुछ महीने पहले तक सफीरा साहू कांग्रेस पार्टी में थीं। जिला अध्यक्ष और संगठन के साथ इनकी कुछ अनबन हुई थी। इसके बाद इन्होंने कांग्रेस छोड़ दी और सीएम विष्णुदेव साय के सामने इन्होंने BJP की सदस्यता ले ली।
मेयर पर दो बार किए अभद्र कमेंट
मेयर का कहना है कि इस तरह दो बार उन पर अभद्र टिप्पणियां की गई हैं। पार्षद राय की बार-बार की गई टिप्पणी की वजह से वे मानसिक रूप से प्रताड़ित हुई हैं। उनका कहना है कि वे मेयर के साथ ही एक महिला भी हैं।
कांग्रेस छोड़ कर BJP में शामिल हुईं हैं सफीरा
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman