मनेंद्रगढ़ में CMO और लेखापाल रंगे हाथों गिरफ्तार, 53 हजार की डील में फंसे अफसर!
VINAY VERMA | Mar 23, 2026, 22:38 IST
Photograph: (the sootr)
मनेंद्रगढ़ में एंटी करप्शन ब्यूरो ने सीएमओ और लेखापाल को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। ठेकेदार से 53 हजार की रिश्वत की मांग की थी, जिसके बाद विभाग में हड़कंप मच गया।
Manendragarh। जिला एमसीबी में नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ से बड़ी खबर सामने आई है। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। सीएमओ और लेखापाल को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया है। कार्रवाई के बाद पूरे विभाग में हड़कंप मच गया है।
आमाखेरवा निवासी एक ठेकेदार ने एसीबी अंबिकापुर में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि वह साईं कंस्ट्रक्शन एंड सप्लायर के नाम से काम करता है। उसने नगर पालिका के वार्ड 11 में रिटर्निंग वॉल और वार्ड 8 में सीसी सड़क का निर्माण किया था।
ठेकेदार का आरोप था कि करीब 5.90 लाख रुपए के भुगतान के बदले रिश्वत मांगी जा रही थी। सीएमओ इशहाक खान और प्रभारी लेखापाल सुशील कुमार ने 9 प्रतिशत कमीशन की डिमांड की थी। कुल 53 हजार रुपए रिश्वत तय हुई थी। शिकायत में यह भी सामने आया कि आरोपियों ने पहले ही 20 हजार रुपए ले लिए थे। बाकी रकम देने के लिए दबाव बनाया जा रहा था। भुगतान रोकने की धमकी भी दी जा रही थी।
शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी ने ट्रैप प्लान तैयार किया। 23 मार्च 2026 को कार्रवाई को अंजाम दिया गया। टीम ने ठेकेदार को कैमिकल लगे नोट देकर भेजा। जैसे ही आरोपियों ने 33 हजार रुपए लिए, टीम ने उन्हें पकड़ लिया। दोनों के हाथ धुलवाए गए। जांच में रिश्वत लेने की पुष्टि हुई। मौके पर ही गिरफ्तारी कर ली गई।
सीएमओ इशहाक खान और लेखापाल सुशील कुमार के खिलाफ पीसी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। धारा 7 और 12 के तहत कार्रवाई जारी है। आगे की जांच भी जारी है। इस कार्रवाई के बाद नगर पालिका मनेंद्रगढ़ में अफरा-तफरी का माहौल है। कर्मचारी भी सकते में हैं। मामले को लेकर उच्च अधिकारियों को भी जानकारी दे दी गई है।
यह खबरें भी पढ़ें...
छत्तीसगढ़ की सियासत ने चाटी अफीम, भूपेश बोले, बीजेपी बनाए कमल के बदले अफीम के फूल का चुनाव चिन्ह
छत्तीसगढ़ में नई सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट पॉलिसी लागू, अब 100 मेहमानों के लिए निगम को सूचना अनिवार्य
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026; छत्तीसगढ़ में इतिहास रचने की तैयारी, 2000 खिलाड़ी होंगे शामिल
छत्तीसगढ़ के IAS, IPS का जमीन से प्रेम, नवा रायपुर के सेरीखेड़ी,धरमपुरा और आरंग बने पहली पसंद
शिकायत से शुरू हुआ खेल
भुगतान के एवज में मांगी रिश्वत
रंगे हाथों दबोचे गए आरोपी
दोनों अफसरों पर कड़ी धाराएं
यह खबरें भी पढ़ें...
छत्तीसगढ़ की सियासत ने चाटी अफीम, भूपेश बोले, बीजेपी बनाए कमल के बदले अफीम के फूल का चुनाव चिन्ह
छत्तीसगढ़ में नई सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट पॉलिसी लागू, अब 100 मेहमानों के लिए निगम को सूचना अनिवार्य
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026; छत्तीसगढ़ में इतिहास रचने की तैयारी, 2000 खिलाड़ी होंगे शामिल
छत्तीसगढ़ के IAS, IPS का जमीन से प्रेम, नवा रायपुर के सेरीखेड़ी,धरमपुरा और आरंग बने पहली पसंद
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman