रायपुर में मंत्री अमरजीत भगत का बड़ा दावा, भीड़ नहीं जुटने से कैंसिल हो रहे बीजेपी नेताओं के दौरे, फिर बनेगी कांग्रेस की सरकार
The Sootr CG | Sept 29, 2023, 24:00 IST
रायपुर में मंत्री अमरजीत भगत का बड़ा दावा, भीड़ नहीं जुटने से कैंसिल हो रहे बीजेपी नेताओं के दौरे, फिर बनेगी कांग्रेस की सरकार
प्रदेश के मंत्री अमरजीत भगत ने दावा किया है कि बीजेपी की परिवर्तन यात्रा में भीड़ नहीं जुटने के कारण अमित शाह और स्मृति ईरानी जैसे नेताओं के दौरे कैंसिल हो रहे हैं।
RAIPUR. बीजेपी की परिवर्तन यात्रा में भीड़ नहीं जुट रही, लोगों ने इसे दरकिनार कर दिया है। यही कारण है कि बीजेपी के बड़े नेताओं के दौरे कैंसिल हो रहे हैं। इसी क्रम में अमित शाह और स्मृति ईरानी के दौर भी कैंसिल हो चुके हैं। इसके कारण अमित शाह ने नेताओं पर नाराजगी भी जाहिर की थी। यह कहना है प्रदेश के खाद्य मंत्री अमरजीत भगत का।
'शाह ने सुनाई बीजेपी नेताओं को खरी-खोटी'
दरअसल, अमरजीत भगत ने अमित शाह और स्मृति ईरानी के दौरे को लेकर भी तंज कसा। उन्होंने कहा की भीड़ नहीं होने के कारण की इन दोनों बड़े नेताओं के दौरे कैंसिल किए गए थे। इसे लेकर अमित शाह ने प्रदेश के बीजेपी नेताओं को खरी-खोटी भी सुनाई है।
बीजेपी ने वादा किया, हमने काम किया-भगत
अमरजीत ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में चुनाव हैं, ऐसे में दोनों ही दलों के नेताओं के साथ-साथ अन्य दलों के बड़े नेता भी प्रदेश का दौरा कर रहे हैं और अपने मेनिफेस्टो के हिसाब से जनता के पास जाने की कोशिश भी कर रहे हैं, लेकिन बीजेपी की ओर इशारा करते हुए कहा कि उन्होंने सिर्फ वादा किया है, जबकि हमने काम। ऐसे में इस बार भी जनता हम पर भरोसा जताएगी। साथ ही अमरजीत भगत ने एक बार फिर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने का दावा किया है।

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari