CG Breaking : गृहमंत्री के क्षेत्र में छेड़खानी का विरोध करने पर नाबालिग को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा... ले ली जान
Kanak Durga Jha | Aug 14, 2024, 16:53 IST
minor girl murder home minister vijay sharma area the sootr
कवर्धा से इस वक्त इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। छेड़खानी का विरोध करने पर युवक ने नाबालिग की जान ले ली। छात्रा स्कूल से लौट रही थी।
छत्तीसगढ़ से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। कवर्धा में 10वीं की छात्रा की बेरहमी से जान ले ली। छेड़खानी का विरोध करने पर आरोपी ने छात्रा को गलियों में दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। हैरानी इस बात की है कि इस मंजर को लोग देखते रह गए पर किसी ने भी छात्रा की जान नहीं बचाई। यह पूरी घटना बाजार चारभाटा पुलिस चौकी क्षेत्र की है। बता दें कि कवर्धा गृहमंत्री विजय शर्मा का क्षेत्र है।
जानकारी के मुताबिक, बम्हनी गांव निवासी गायत्री कौशिक (उम्र-15 वर्ष) पुत्री महेंद्र कौशिक अपनी सहेलियों के साथ मंगलवार को स्कूल से घर लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में गांव का ही रहने वाला विक्की कौशिक उर्फ जग्गू (उम्र-19 वर्ष) मिल गया। वह गायत्री को झिटी-झिटी (दुबली) कहकर चिढ़ा रहा था। गायत्री ने इसका विरोध किया। युवती के विरोध करने पर आरोपी भड़क उठा। उसने डंडा उठाया और गायत्री को गलियों में दौड़ा-दौड़ाकर पीटने लगा।
युवक लगातार नाबालिग को डंडे से पीटता रहा। युवक की मार से बचने नाबालिग सड़कों पर भागती रही, इस दौरान युवक ने उसे दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। कई वार लगने के बाद नाबालिग खून से लथपथ हाल में सड़क पर गिर पड़ी। वहीं गायत्री को पिटता देख उसकी सहेलियां घर पहुंची और परिजनों को जानकारी दी। जब परिजन मौके पर पहुंचे गायत्री बेसुध होकर सड़क पर पड़ी मिली। इस पर परिजनों ने उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान शाम करीब 7 बजे गायत्री ने दम तोड़ दिया। इस हादसे से पूरे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।
गलियों में दौड़ा-दौड़कर पीटा
लोगों ने नहीं बचाई जान
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari