कांग्रेस ने काटा मनेंद्रगढ़ विधायक का टिकट, अब गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से चुनाव लड़ेंगे डॉ. विनय जायसवाल

The Sootr CG | Oct 22, 2023, 24:00 IST
Share
कांग्रेस ने काटा मनेंद्रगढ़ विधायक का टिकट, अब गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से चुनाव लड़ेंगे डॉ. विनय जायसवाल
कांग्रेस ने काटा मनेंद्रगढ़ विधायक का टिकट, अब गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से चुनाव लड़ेंगे डॉ. विनय जायसवाल

मनेंद्रगढ़ से टिकट कटने के बाद नाराज विधायक डॉ. विनय जायसवाल बगावती मूड हैं। अब जायसवाल गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से चुनाव लड़ेंगे।

CHIRMIRI. छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा करते हुए कई विधायकों का टिकट काटा है। मनेंद्रगढ़ से टिकट कटने के बाद नाराज विधायक डॉ. विनय जायसवाल बगावत के मूड दिखाई दे रहे हैं। अब विधायक विनय जायसवाल गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से चुनाव लड़ेंगे। रविवार को उनके निवास पर इस बात की अधिकृत घोषणा की जाएगी। साथ ही विधायक के निवास पर विधानसभा से समर्थकों को बुलाया गया है। इस दौरान गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलेश्वर सिंह मरकाम मौजूद रहेंगे। इस बात की पुष्टि राष्ट्रीय महामंत्री डॉक्टर एसएल उदय ने की है।

टिकट कटने से जायसवाल बेहद नाराज

मनेंद्रगढ़ के विधायक डॉक्टर विनय जायसवाल कांग्रेस की टिकट कटने से नाराज चल रहे थे। उनका गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से लड़ने का ऑडियो भी सामने आया था। मनेंद्रगढ़ से कांग्रेस ने उनका टिकट काटकर अधिवक्ता रमेश सिंह को प्रत्याशी बनाया है।

समर्थकों के साथ शहर भ्रमण पर निकले डॉ. विनय जायसवाल

शनिवार को विधायक डॉ. विनय जायसवाल को मनेंद्रगढ़ में लोगों से मिलते देखा गया। कांग्रेस ने उनका टिकट भले ही काट दिया हो लेकिन वह टिकट कटने के बाद भी लोगों से मिल रहे हैं। शनिवार को वे मनेन्द्रगढ़ पहुंचे और अपने समर्थकों के साथ पैदल शहर के मुख्य मार्गो में भ्रमण करते नजर आए। इस दौरान उन्होंने आम लोगों के अलावा व्यापारियों से भी बात की। विधायक के साथ कांग्रेस के पार्षद और एल्डरमैन भी मौजूद रहे। कांग्रेस संगठन का कोई पदाधिकारी इस दौरान नजर नहीं आया। भ्रमण के दौरान विनय जायसवाल जिंदाबाद के नारे भी लगे। जायसवाल को सड़क पर पैदल घूमते देख तरह तरह की चर्चा भी होती रही।

ये खबर भी पढ़ें..

टिकट नहीं मिलने से नाराज चांदनी भारद्वाज ने छोड़ी BJP, थामा JCCJ का दामन, पार्टी पर लगाए गंभीर आरोप

कांग्रेस नेता मनोज साहू गोंगपा में शामिल

इस बीच चिरमिरी से बड़ी खबर सामने आई की ब्लॉक कांग्रेस खड़गवां के अध्यक्ष मनोज साहू गोंडवाना गणतंत्र पार्टी में शामिल हो गए हैं। इस बात से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि कांग्रेस के कार्यकर्ता कांग्रेस के फैसले से खासे नाराज है, आगामी विधानसभा चुनाव में इससे कहीं कांग्रेस को नुकसान न हो जाए इस बात की आशंका बनी हुई है।

Tags:
  • Chhattisgarh News
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • Manendragarh Assembly Seat
  • मनेंद्रगढ़ विधानसभा सीट
  • Ticket of MLA Dr. Vinay Jaiswal canceled
  • Manendragarh Congress MLA Jaiswal
  • Dr. Jaiswal will contest elections from Gondwana Party
  • विधायक डॉ. विनय जायसवाल का टिकट कटा
  • मनेंद्रगढ़ कांग्रेस विधायक जायसवाल
  • गोंडवाना पार्टी से चुनाव लड़ेंगे डॉ. जायसवाल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज