मोदी ने की छत्तीसगढ़ में काले हिरण संरक्षण की तारीफ, बोले अब कुलांचें मारते नज़र आते है ब्लैक बक

Arun Tiwari | Apr 26, 2026, 15:19 IST
Share
modi-praises-blackbuck-chhattisgarh
modi-praises-blackbuck-chhattisgarh

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ में छत्तीसगढ़ के काले हिरण संरक्षण प्रयासों की सराहना की। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसे राज्य के लिए गर्व और बड़ी उपलब्धि बताया।

RAIPUR : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में एक बार फिर छत्तीसगढ़ का ज़िक्र किया। मोदी ने छत्तीसगढ़ में हो रहे काले हिरण के संरक्षण की तारीफ की। मोदी ने कहा कि एक समय काले हिरणों की संख्या कम हो गई थी। लेकिन अब इनकी संख्या तेजी से बढ़ रही है। मोदी ने कहा कि प्रकृति , पर्यावरण और जानवर मानव के मित्र है, हमेशा इनका ध्यान रखना चाहिए।

छत्तीसगढ़ की तारीफ से गर्व:

इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से ने कहा कि मन की बात में छत्तीसगढ़ का निरंतर जिक्र गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ में काले हिरण संरक्षण प्रयासों की सराहना कर प्रदेश का मान बढ़ाया है। साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में हो रहे जनभागीदारी के काम और नवाचार को राष्ट्रीय मंच पर पहचान मिल रही है। "मन की बात” देश के जनमानस को जोड़ने वाला एक सशक्त माध्यम है। छत्तीसगढ़ की उपलब्धियों का लगातार जिक्र होना न केवल राज्य की पहचान को सुदृढ़ करता है, बल्कि प्रदेशवासियों के मनोबल को भी नई ऊंचाई प्रदान करता है।

कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात:

मुख्यमंत्री साय ने कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात सुनी। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में काले हिरण संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों का राष्ट्रीय स्तर पर उल्लेख होना राज्य के लिए विशेष सम्मान का विषय है। इससे यह स्पष्ट होता है कि पर्यावरण संरक्षण और जैव विविधता के प्रति प्रदेश की प्रतिबद्धता मजबूत है।

साथ ही, यह अन्य राज्यों के लिए भी एक प्रेरणादायक मॉडल के रूप में उभर रहा है। उन्होंने आगे कहा कि बांस को पेड़ की श्रेणी से अलग कर विशेष श्रेणी में शामिल किए जाने के बाद इसके उपयोग में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जिससे विशेष रूप से महिलाओं की आय में सकारात्मक बदलाव आया है।

इसके साथ ही प्रधानमंत्री द्वारा पवन ऊर्जा की आवश्यकता और संभावनाओं पर दिए गए विशेष जोर का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भी इस दिशा में निरंतर और ठोस प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे भविष्य में ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा

लोगों के साथ किया भोजन :

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने उपस्थित लोगों के साथ घर से लाए गए छत्तीसगढ़ी व्यंजनों को साझा कर भोजन किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आपसी विश्वास, अपनापन और एकता की भावना को मजबूत करते हैं।

यह खबरें भी पढ़ें...

न्यूक्लियर पावर से बढ़ेगी देश की रफ्तार, मन की बात में बोले पीएम मोदी

साइलेंट एरा से लेकर AI-VFX तक, सौ सालों में कितना बदल गया हमारा इंडियन सिनेमा

🔴 PM Modi Live | प्रधानमंत्री मोदी के 'मन की बात' का 133वां संस्करण। PM Modi

महिला आरक्षण बिल गिरना लोकतंत्र की जीत, ये परिसीमन की बात थी : प्रियंका गांधी

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • पर्यावरण संरक्षण
  • काले हिरण
  • विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह
  • मन की बात
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग