भिलाई में सांसद विजय बघेल ने सीएम भूपेश पर जमकर बोला हमला, कहा- पाटन चुनाव को कांग्रेस के नेता सांड और बछड़े की लड़ाई बता रहे
The Sootr CG | Sept 23, 2023, 24:00 IST
भिलाई में सांसद विजय बघेल ने सीएम भूपेश पर जमकर बोला हमला, कहा- पाटन चुनाव को कांग्रेस के नेता सांड और बछड़े की लड़ाई बता रहे
भिलाई में सांसद विजय बघेल ने सीएम भूपेश पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पाटन चुनाव को कांग्रेस के नेता सांड और बछड़े की लड़ाई बता रहे हैं।
BHILAI. पाटन में परिवर्तन यात्रा समाप्त होने के बाद सांसद विजय बघेल ने सीएम भूपेश बघेल पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पाटन चुनाव को कांग्रेस के नेता सांड और बछड़े की लड़ाई बता रहे हैं, तो कोई बलि का बकरा बता रहा है। चुटकी लेते हुए सांसद बघेल ने कहा कि बछड़े को हर कोई सहलाता है।
प्रत्याशियों को लेकर कांग्रेस की टिप्पणी
सांसद विजय बघेल ने कहा कि प्रत्याशियों को लेकर लगातार कांग्रेस टिप्पणी कर रही है। उन्हें लगता है कि प्रत्याशी कमजोर है तो वे जीत जाएंगे। कांग्रेस राज में गुंडागर्दी हो रही है। बीजेपी के पोस्टर बैनर फाड़े जा रहे। पाटन में लोकतंत्र खत्म हो गया है। बीजेपी समर्थित पंच-सरपंच जिला पंचायत सदस्यों से भेदभाव कर रहे हैं। इस दौरान विधायक शिवरतन शर्मा ने भी अपनी बात रखी।
शराबबंदी को लेकर कांग्रेस सरकार पर निशाना
बीजेपी की परिवर्तन यात्रा के संयोजक शिवरतन शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में अपराध की कई घटनाएं सामने आ रही हैं। सारे अपराध की जड़ में नशा है। गंगाजल उठाकर कांग्रेस के नेताओं ने जन घोषणा पत्र जारी किया था। कहा था कि हम पूर्ण शराबबंदी लागू करेंगे, पर आज क्या स्थिति है पाटन की। ऐसा कोई गांव नहीं, जहां अवैध शराब नहीं बिक रही हो।
'1 साल में 2 हजार करोड़ का करप्शन'
शिवरतन शर्मा ने कहा कि प्रदेश में नशे का व्यापार सरकार के संरक्षण में चल रहा है। इसका सबसे बड़ा बड़ा प्रमाण है कि जब ED ने कार्रवाई की तो सिर्फ 1 साल में 2 हजार करोड़ का करप्शन पकड़ा गया है। अधिकारी जेल में गए हैं, उनकी जमानत नहीं हो पा रही है। रायपुर के सिटी एसपी दफ्तर मल्टीलेवल पार्किंग कॉम्प्लेक्स में हुए गैंगरेप मामले का भी जिक्र शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने महिला समृद्धि सम्मेलन आयोजित किया। इधर ये सम्मेलन चल रहा था और राजधानी के बीच चौक में गैंगरेप की घटना घटी। ठीक रक्षाबंधन के दिन मंदिरहंसौद थाना क्षेत्र में गैंगरेप की घटना घटी।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman