MP के प्रेमी ने छत्तीसगढ़ में की आत्महत्या, गर्लफ्रेंड ने धोखा दिया तो लगा ली फांसी... सुसाइड नोट में लिखी ऐसी बातें
Kanak Durga Jha | Sept 21, 2024, 17:07 IST
MP's lover commits suicide in Chhattisgarh in korba
मध्य प्रदेश के रहने वाले युवक ने छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। युवक ने प्रेमिका से धोखा मिलने पर ऐसा खौफनाक कदम उठाया है।
MP's lover commits suicide in Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ से इस वक्त दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मध्य प्रदेश के रहने वाले युवक ने छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि, युवक ने प्रेमिका से धोखा मिलने पर ऐसा खौफनाक कदम उठाया है। वहीं युवक के परिजनों का कहना है कि लड़की और उसके परिवार ने उनके बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ स्थित मौहारी गांव का रहने वाला शिवम जायसवाल (उम्र - 27 साल) परसदा गांव में अपने मामा के घर में रह रहा था। युवक को गांव की ही एक लड़की से प्यार हो गया था। लड़का-लड़की दोनों रिलेशनशिप में भी थे। पिछले डेढ साल से दोनों रिलेशनशिप में थे। शिवम ने अपने परिजन से शादी करने की बात भी कही थी। लेकिन उन्होंने अभी घर में बड़े भाई-बहन होने का हवाला दिया। बाद में शादी करने की बात कही। दोनों ने चोरी चुपके शादी भी कर ली थी। युवक ने प्रमिका के मांग में सिदूंर भी भरा था।
बताया जा रहा है कि, 5 सितंबर 2024 को उसने दोस्तों के साथ रस्सी खरीदी। घर आकर फांसी का फंदा बनाया और दोस्तों को फोटो भेजा था। तब उसका एक दोस्त घर आया और समझाइश देकर साथ में सो गया। इसी दौरान रात में उसने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। जब साथ में रुके दोस्त ने यह नजारा देखा, तो वहां भाग खड़ा हुआ। इसमें दोस्तों की भूमिका भी संदिग्ध है।
मामले में परिजनों का आरोप है कि, लड़की और परिवार ने शिवम को आत्महत्या के लिए उकसाया। यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या है। उन्होंने मानसिक रूप से प्रताड़ित कर मजबूर किया, इसलिए उसने फांसी लगाई है। पुलिस को उसके फोन की भी जांच करने की जरूरत है। परिजनों ने कहा कि, हम जल्द उनके खिलाफ FIR दर्ज कराएंगे। उन्हें गिरफ्तार कर कार्रवाई करने की मांग करेंगे।
सुसाइड नोट में लिखी ऐसी बातें
शिवम ने मरने से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा है, जिसमें खुद की मर्जी से खुदकुशी करने की बात लिखी है। लेकिन परिजनों ने आशंका जताई है कि किसी के दबाव में आकर उसने सुसाइड नोट लिखा है। वो काफी होनहार लड़का था, बिना किसी दबाव के ऐसा कर ही नहीं सकता है।
The Sootr Links
छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें
दोनों ने चोरी चुपके से की थी शादी
फंदा बनाया और दोस्तों को भेजा फोटो

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman