130 पटवारियों को नोटिस, केंद्र सरकार की योजना में लापरवाही पड़ी भारी
मुंगेली। डिजीटल क्रॉप सर्वे, फार्मर रजिस्ट्री में धीमी प्रगति और शतप्रतिशत नक्शा बटांकन, किसान पंजीयन, त्रुटिरहित गिरदावरी, ई गिरदावरी कार्य में रूचि नहीं लेने पर जिले के 130 पटवारियों पर कार्रवाई की गई है।
पढ़ें: देश में बाढ़-बारिश का कहर, रुद्रप्रयाग में लैडस्लाइड से हाईवे बंद, हिमाचल में अब तक 145 मौतें
इन तहसीलों में हुई कार्रवाई
कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार मुंगेली एसडीएम अजय शतरंज ने मुंगेली तहसील अंतर्गत 48 पटवारियों, लोरमी एसडीएम अजीत पुजारी ने 46 पटवारियों और पथरिया एसडीएम रेखा चंद्रा की ओर से 36 पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
सख्त कदम उठाने के निर्देश
गौरतलब है कि डिजीटल क्रॉप सर्वे के लिए शासन द्वारा लगातार निर्देश दिए जाते रहे हैं और मुख्यमंत्री द्वारा इसकी समीक्षा भी की गई है। मुख्यमंत्री ने बैठक में डिजीटल क्रॉप सर्वे और किसानों की रजिस्ट्री को लेकर जिले की परफॉर्मेंस रिपोर्ट पर असंतोष व्यक्त करते हुए काम में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।
खबर को पांच प्वॉइंट में समझें
|
कलेक्टर ने दिए थे निर्देश
मीटिंग के बाद कलेक्टर ने सभी एसडीएम को निर्देश दिया कि वे राजस्व अमले की निगरानी कड़ाई से करें और जिम्मेदारों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करें। इसी कड़ी में यह कार्रवाई की गई।
FAQ
- सवाल 1: किस वजह से मुंगेली जिले के 130 पटवारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है?
जवाब: मुंगेली जिले के 130 पटवारियों के खिलाफ डिजीटल क्रॉप सर्वे, फार्मर रजिस्ट्री, नक्शा बटांकन, किसान पंजीयन, त्रुटिरहित गिरदावरी और ई-गिरदावरी जैसे कार्यों में धीमी प्रगति और रुचि नहीं लेने के कारण कार्रवाई की गई है। - सवाल 2 : किन तहसीलों में कितने पटवारियों पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया?
जवाब: मुंगेली तहसील: 48 पटवारी लोरमी तहसील: 46 पटवारी पथरिया तहसील: 36 पटवारी इन सभी को संबंधित एसडीएम द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। - सवाल 3: इस कार्रवाई के पीछे मुख्य प्रशासनिक अधिकारी कौन हैं?
जवाब: कलेक्टर: कुन्दन कुमार एसडीएम (मुंगेली): अजय शतरंज एसडीएम (लोरमी): अजीत पुजारी एसडीएम (पथरिया): रेखा चंद्रा

पढ़ें: महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के डायरेक्टर और असिस्टेंट डायरेक्टर को HC का नोटिस
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्सऔरएजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापनऔरक्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
काम में लापरवाही पर कार्रवाई
काम में लापरवाही पर कार्रवाई
Farmer Registration Process | Patwari | action | Inspection | किसान पंजीयन अनिवार्य छत्तीसगढ़ | मुंगेली घोटाला | मुंगेली न्यूज | छत्तीसगढ़ न्यूज | सीजी न्यूज | पटवारियों को नोटिस | काम में लापरवाही पर कार्रवाई