Drishyam movie देखकर कर दी हत्या , 1 महीने बाद खुलासा

Ravi Singh | May 02, 2024, 15:39 IST
Drishyam देखकर कर दी हत्या
छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में युवकों ने दृश्यम फिल्म देखकर झाड़-फूंक करने वाले की हत्या कर दी। इसके बाद गांव से 2 किमी दूर नाले के पास शव को दफना दिया।

RAIPUR. Drishyam movie तो आप सभी ने देखी ही होगी] जिसमें अजय देवगन ( Ajay Devgn ) आईजी मीरा देशमुख ( तब्बू ) के बेटे सैम का खून करके लाश को थाने में दफना देता है। ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले से सामने आया है, जिसमें युवकों ने दृश्यम फिल्म देखकर झाड़-फूंक करने वाले युवक की हत्या कर दी। इसके बाद गांव से 2 किमी दूर नाले के पास शव दफना दिया था। सिम और मोबाइल भी अलग-अलग फेंक दिए। मृतक के झाड़-फूंक करने से समाज ने उसको पहले ही समाज से बाहर कर दिया था, लेकिन उसकी मौत का मंजर देखने पूरा गांव पहुंचा था। पुलिस ने एक महीने में आरोपियों को गिरफ्तार किया है।



सतऊ राम झाड़-फूंक करता था


समाज ने साल 2013 में सतऊ राम के परिवार को समाज से बाहर कर दिया था। समाज में या किसी भी सामाजिक कार्यक्रम में उसके परिवार को नहीं बुलाया जाता था, न ही कोई उनके घर जाता था। 28 मार्च 2024 को सतऊ राम (42) एक शादी समारोह में गया था। जिसके बाद वह घर वापस नहीं आया, तो परिवार के लोग परेशान हो गए।



ये खबर भी पढ़िए...



कांग्रेस ने कहा था शिप्रा में गंदगी, अब CM मोहन यादव ने लगाई डुबकी, आचमन भी किया



दृश्यम देखकर रची हत्या की साजिश


आरोपियों ने सतऊ राम की हत्या जमीनी विवाद के चलते की थी। अरोपी शिवकुमार ने पहले दृश्यम फिल्म देखी, इसके बाद शिवकुमार और उसके साथी महरू ने चाचा सतऊ राम को अकेले पाकर निर्राबेड़ा और चनियागांव के बीच गला दबाकर हत्या कर दी, हत्या के बाद दोनों नें शव को गांव से दूर नाले के किनारे दफन कर दिया।



ये खबर भी पढ़िए...



छत्तीसगढ़ : चिरमिरी से प्रियंका गांधी ने साधा PM MODI पर निशाना, कहा-हवा में बातें करते हैं पीएम



पूछताछ में हुआ खुलासा


धनोरा थाना प्रभारी यशवंत श्याम ने बताया कि टेक्निकल टीम और परिवार से मिले इनपुट के आधार पर दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। इसके बाद पुलिस आरोपियों को घटना स्थल लेकर पहुंची, जहां सतऊ राम को मारकर दफना दिया था।



ये खबर भी पढ़िए...



बाप -बेटे का कत्ल कर आजाद घूम रहे कातिल, पुलिस को चकमा देकर लगातार भाग रही शातिर जोड़ी



पुलिस की मौजूदगी में शव निकाला गया


पुलिस की मौजूदगी में आरोपियों की निशानदेही पर खुदाई कर शव को बाहर निकाला गया। इसके बाद पोस्टमॉर्टम के लिए जगदलपुर भेज दिया गया।



ये खबर भी पढ़िए...



MP के मंत्री एंदल सिंह बोले- चुनाव बाद नहीं पकड़े जाएंगे रेत-पत्थर के ट्रैक्टर-ट्रॉली, कार्रवाई हो तो मुझे फोन करना



Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • Chhattisgarh
  • अजय देवगन
  • Ajay Devgn
  • Drishyam
  • दृश्यम
  • दृश्यम फिल्म देखकर झाड़-फूंक करने वाले युवक की हत्या कर दी