कांग्रेस पर जमकर बरसे नड़डा, कहा- छत्तीसगढ़ को पांच साल से ग्रहण लगा हुआ है, अब ये ग्रहण हटाने का मौका आ गया है

BP Shrivastava | Oct 29, 2023, 24:00 IST
Share
कांग्रेस पर जमकर बरसे नड़डा, कहा- छत्तीसगढ़ को पांच साल से ग्रहण लगा हुआ है, अब ये ग्रहण हटाने का मौका आ गया है
कांग्रेस पर जमकर बरसे नड़डा, कहा- छत्तीसगढ़ को पांच साल से ग्रहण लगा हुआ है, अब ये ग्रहण हटाने का मौका आ गया है

बीजेपी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि छत्तीसगढ़ को पांच साल से ग्रहण लगा हुआ है। अब ये ग्रहण हटाने का मौका आ गया है। यहां की सरकार आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी हुई है।

गंगेश द्विवेदी/RAIPUR. बीजेपी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि छत्तीसगढ़ को पांच साल से ग्रहण लगा हुआ है। अब ये ग्रहण हटाने का मौका आ गया है। यहां की सरकार आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। ये छलिया सरकार है। उन्होंने बीजेपी की केंद्र सरकार के लिए कहा कि ये रिपोर्ट कार्ड की सरकार है, जो कहते हैं वो करते हैं और जो नहीं कहते हैं वो भी कर के देते हैं ये बीजेपी की सरकार है। हम पाई-पाई का हिसाब देते हैं और जनता की सेवा के लिए अपने आप को जोड़ते हैं। नड्डा ने रविवार को डोंगरगढ़ के ठेलकाडीह में जनसभा को संबोधित किया।

विकास का एक भी पत्थर नहीं गिना सकती कांग्रेस

नड्डा ने कहा कि जब मैं छत्तीसगढ़ की बात करता हूं, तो ये हमारे देवी-देवताओं की भूमि तो है ही, हमारे वीर जवानों की भूमि तो है ही, ये स्वतंत्रता सेनानियों की भूमि तो है ही, लेकिन ये धान का कटोरा भी है! हम ये भी जानते हैं कि ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ का विशेष स्थान है। साथ ही ये माता कौशिल्या की पवित्र जन्मभूमि है। नड्डा ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने कभी भी जनता के बारे में नहीं सोचा। कांग्रेस पार्टी ने हमेश अपने बारे में सोचा, अपने परिवार के बारे में सोचा। यहां विकास का एक भी पत्थर कांग्रेस नहीं गिना सकती है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी हर विकास की ईंट पर अपना नाम दर्ज करा सकती है।

अटल बिहारी बाजपेयी ने बनाकर दिया छत्‍तीसगढ़

नड्डा ने कहा कि छत्तीसगढ़ ने कितने कांग्रेसी मुख्यमंत्री दिए, प्रधानमंत्रियों की भी लंबी श्रृंखला है, लेकिन छत्तीसगढ़ को छत्तीसगढ़ का नाम अटल बिहारी वाजपेयी ने दिया। कांग्रेस ने यहां राज किया लेकिन छत्तीसगढ़ की चिंता नहीं की। तब अटल बिहारी वाजपेयी छत्तीसगढ़ बनाकर दिया।

हमने साढ़े तीन करोड़ घर बनाए, कांग्रेस 14 लाख भी नहीं

नड्डा ने कहा कि कांग्रेस और बीजेपी की सरकार में अंतर ये है कि पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री आवास के तहत चार करोड़ घर बनाने की योजना शुरू की। साढ़े तीन करोड़ मकान बना भी दिए और छत्तीसगढ़ में 14 लाख 84 हजार मकानों का सेंक्शन किया। लेकिन कांग्रेस की सरकार ने 12 लाख से ज्यादा मकान बनने नहीं दिए। बीजेपी ने करीब 35 लाख उज्ज्वला गैस कनेक्शन दिया, जल जीवन योजना के तहत 23 लाख बहनों के लिए घर पर जल की व्यवस्था की गई। 34 लाख 55 हजार शौचालय बनाकर दिया। मोदी सरकार ने साढ़े 3 करोड़ लोगों को गरीबी की रेखा से उपर उठा दिया है।

ऑनलाइन शराब पहुंचा रही कांग्रेस

नड्डा ने एक बारफिर शराबबंदी का मामला उठाया। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस ने यहा शराबबंदी का वादा किया था, लेकिन यहां आज शराब ऑनलाइन मिल रही है, घर-घर पहुंच रही है। ये छलिया सरकार बोलती कुछ है और पांच साल में काम कुछ नहीं किया। ये घोटाले की सरकार है। शराब घोटाला, चावल घोटाला, कोयला घोटाला, गौठान घोटाला, डीएमएफ घोटोला, शिक्षकों के ट्रांसफर पोस्टिंग में घोटाला, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की साड़ियां खरीदने में घोटाला, रेत घोटाला, गोबर घोटाला, इस सरकार ने किसी क्षेत्र को नहीं छोड़ा। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को घोटालों और सट्टेबाजी का बाजार बना दिया है।

Tags:
  • Chhattisgarh News
  • छत्तीसगढ़ समाचार
  • Assembly Elections
  • विधानसभा चुनाव
  • BJP National President JP Nadda
  • JP Nadda's meeting in Dongargarh
  • Nadda targeted CM Bhupesh Baghel
  • बीजेपी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा
  • डोंगरगढ़ में जेपी नड्डा की सभा
  • सीएम भूपेश बघेल पर नड्डा ने साधा निशाना
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज