नवा रायपुर में सरकारी इंटरनेशनल बोर्डिंग स्कूल, नवंबर तक होगा तैयार?
Umeshwari Baghel | Aug 03, 2026, 19:58 IST
रायपुर सरकारी इंटरनेशनल बोर्डिंग स्कूल
नवा रायपुर के सेक्टर-32 में 54 करोड़ रुपए की लागत से बन रहा सरकारी इंटरनेशनल बोर्डिंग स्कूल नवंबर तक तैयार हो सकता है। स्कूल में 6वीं से 12वीं तक 700 छात्रों के लिए आधुनिक सुविधाएं होंगी। शिक्षा बोर्ड, प्रवेश और स्टाफ पर फैसला बाकी है।
समझें क्या है पूरा मामला
- नवा रायपुर में बनेगा सरकारी इंटरनेशनल स्कूल
- 54 करोड़ का स्कूल, नवंबर में होगा तैयार
- विदेशी छात्रों के लिए भी खुलेगा रास्ता
- 700 बच्चों के लिए हाईटेक बोर्डिंग सुविधा
- 20 एकड़ में तैयार हो रहा एजुकेशन हब
यह राज्य का ऐसा सरकारी आवासीय स्कूल होगा, जहां छठवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। स्कूल में पढ़ाई के साथ रहने, खेल और अन्य गतिविधियों के लिए भी बेहतर व्यवस्था तैयार की जा रही है।
700 छात्रों के लिए तैयार हो रहा कैंपस
स्कूल कैंपस में आधुनिक अकादमिक भवन, प्रयोगशालाएं, प्रशासनिक भवन, छात्रावास, डाइनिंग हॉल, इनडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, स्विमिंग पूल, हॉर्स राइडिंग सुविधा और खेल मैदान जैसी सुविधाएं शामिल हैं। परियोजना के दूसरे चरण में ऑडिटोरियम और अतिरिक्त छात्रावास समेत अन्य सुविधाएं विकसित करने की योजना है।
चार साल से चल रहा है निर्माण कार्य
सरकार बदलने के बाद कुछ समय तक अतिरिक्त राशि की मंजूरी नहीं मिलने से निर्माण कार्य प्रभावित हुआ। बाद में वित्तीय स्वीकृति मिलने के बाद काम दोबारा शुरू किया गया।
अब तक 70 प्रतिशत काम पूरा
इंटरनेशनल स्तर की पढ़ाई का लक्ष्य
संचालन को लेकर जल्द होगा फैसला
FAQ
- नवा रायपुर का इंटरनेशनल बोर्डिंग स्कूल कब तक तैयार होगा?
नवा रायपुर के सेक्टर-32 में बन रहा स्कूल नवंबर 2026 तक तैयार होने की संभावना है। - इस स्कूल में कितने छात्रों के लिए व्यवस्था होगी?
स्कूल में कक्षा 6वीं से 12वीं तक करीब 700 छात्रों के पढ़ने की व्यवस्था होगी। वहीं 328 छात्रों के रहने के लिए हॉस्टल सुविधा होगी। - स्कूल में कौन-कौन सी आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी?
स्कूल में लैब, छात्रावास, डाइनिंग हॉल, इनडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, स्विमिंग पूल, हॉर्स राइडिंग और खेल मैदान जैसी सुविधाएं होंगी।
यह खबरें भी पढ़े...
छत्तीसगढ़ में सरकारी स्कूल के छात्रों को मुफ्त NEET-JEE कोचिंग
RTE में एडमिशन का आखिरी मौका : 9,242 सीटें अब भी खाली
रायपुर में एजुकेशन हब में चौपाटी पर वाद-विवाद! बीजेपी धरने पर, महापौर बोले- मूणत का चुनाव में सीट बचाने के लिए प्रदर्शन
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari