लगातार ऑपरेशन से बौखलाए नक्सली, जन अदालत लगाकर ग्रामीण को दी मौत की सजा

Pravesh Shukla | Aug 20, 2025, 15:16 IST
Share
naxal-banner-threat-kanker the sootr
naxal-banner-threat-kanker the sootr

सुरक्षाबलों की ओर से लगातार चलाए जा रहे अभियान और लगातार मुठभेड़ में हो रही लीडरों की मौत से नक्सली इस कदर हताश हो रहे, कि वो भोले-भाले ग्रामीणों को अपना निशाना बना रहे हैं।

कांकेर। सुरक्षाबलों की ओर से लगातार चलाए जा रहे अभियान और लगातार मुठभेड़ में हो रही लीडरों की मौत से नक्सली इस कदर हताश हो रहे, कि वो भोले-भाले ग्रामीणों को अपना निशाना बना रहे हैं। जिले में नक्सलियों ने एक बार फिर दहशत फैलाई है। परतापुर थाना क्षेत्र के श्रीपुर से इंद्रपुर मार्ग पर नक्सलियों ने बैनर लगाया है।

पढ़ें: जवानों को मिली बड़ी सफलता... 22 लाख के इनामी नक्सली-दंपती समेत 4 ने किया सरेंडर

नक्सलियों ने ग्रामीण को पीटा

इसके साथ ही नक्सलियों ने जन अदालत लगाकर बिनागुंडा के मनेश नूरुटी को मुखबिरी का आरोप लगाते हुए मौत की सजा दी। साथ ही नक्सलियों ने एक दूसरे ग्रामीण के साथ मारपीट भी की है।

एसपी ने की पुष्टि

एसपी आईके एलिसेला ने एक ग्रामीण की मौत की पुष्टि की है। परतापुर एरिया कमेटी ने बैनर लगाकर चेतावनी दी है कि मुखबिरी करने वालों को मौत की सजा दी जाएगी। बैनर में पंचायत के सरपंच रामजी धुर्वा समेत आयतु, टिब्बा कोरेटी और धन्नी का नाम भी शामिल है।

पढ़ें: नक्सली हमले में शहीद हुए DRG जवान दिनेश नाग को अंतिम विदाई,सेना ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर

16 अप्रैल को 29 नक्सली मारे गए थे

16 अप्रैल 2024 को बिनागुंडा इलाके में हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने 29 नक्सलियों को मार गिराया था। इनमें खूंखार नक्सली नेता शंकर राव भी शामिल था। इसके बाद क्षेत्र में कई मुठभेड़ हुईं और नक्सली वहां से भाग गए थे। अब नक्सलियों ने फिर से अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है।

बैजू नरेटी को ठहराया जिम्मेदार

नक्सलियों ने बैनर के जरिए आरोप लगाया है कि सरपंच रामजी धुर्वा ने डीआरजी जवानों और टीआई के साथ मिलकर कई लोगों को अपने साथ जोड़ा। उन्होंने इलाके की गुप्त सूचना देकर मुठभेड़ कराई। बिनागुंडा मुठभेड़ के लिए बैजू नरेटी को जिम्मेदार ठहराते हुए नक्सलियों ने उसे भी धमकी दी है।

पढ़ें: बीजापुर नक्सल एनकाउंटर: मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

पांच प्वॉइंट में समझें पूरी खबर

  1. नक्सलियों की बौखलाहट: कांकेर जिले में सुरक्षाबलों की लगातार कार्रवाई और मुठभेड़ों में नक्सली लीडरों के मारे जाने से नक्सली बौखला गए हैं। इसी वजह से वे अब निर्दोष ग्रामीणों को निशाना बना रहे हैं।
  2. ग्रामीण की हत्या और जन अदालत: नक्सलियों ने परतापुर थाना क्षेत्र के बिनागुंडा गांव के मनेश नूरुटी को मुखबिरी के आरोप में जन अदालत लगाकर मौत की सजा दी और एक अन्य ग्रामीण के साथ मारपीट की।
  3. धमकी भरे बैनर: श्रीपुर-इंद्रपुर मार्ग पर नक्सलियों ने बैनर लगाकर मुखबिरी करने वालों को मौत की सजा देने की चेतावनी दी है। इसमें सरपंच रामजी धुर्वा समेत कई लोगों के नाम भी शामिल हैं।
  4. पिछली मुठभेड़ का असर: 16 अप्रैल 2024 को इसी इलाके में हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने 29 नक्सलियों को मार गिराया था, जिसमें कुख्यात नक्सली नेता शंकर राव भी शामिल था। इसके बाद क्षेत्र से नक्सली भागे थे, लेकिन अब फिर सक्रिय हो गए हैं।
  5. पुलिस पर आरोप और चेतावनी: नक्सलियों ने लगाए बैनरों में टीआई लक्ष्मण केंवट और पुलिस पर ग्रामीणों से मिलकर "गोपनीय सैनिकों" की टीम बनाने का आरोप लगाया है और ऐसे लोगों को मौत की सजा देने की चेतावनी दी है।
ुपढ़ें: बीजापुर में माओवादियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 2 लाख के ईनामी सहित 3 नक्सली गिरफ्तार

गोपनीय टीम बनाने का लगाया आरोप

नक्सलियों की ओर से लगाए गए बैनर में लिखा है कि टीआई लक्ष्मण केंवट और पुलिस अधिकारियों के साथ मिलकर ग्रामीणों की ओर से गोपनीय सैनिकों के टीम बनाने का आरोप है। नक्सलियों ने गोपनीय सैनिक के रूप में कार्य करने वाले ग्रामीणों को मौत के सजा सुनाए जाने का सख्त चेतावनी दी है।



नक्सली बैनर | नक्सली मुखबिरी | पुलिस मुखबिरी के शक में ग्रामीण की हत्या | पुलिस की मुखबिरी करने का आरोप | छत्तीसगढ़ न्यूज | छत्तीसगढ़ नक्सल न्यूज | Naxal | Banner-Poster | Maoist banner | Naxalite banners and pamphlets found | Naxalites hanged banners | Threat | Naxal Threat | Kanker | Naxalite public court | Chhattisgarh News | CG News | cg news hindi | cg news in hindi | cg news latest today







Tags:
  • Chhattisgarh News
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • CG News
  • पुलिस मुखबिरी के शक में ग्रामीण की हत्या
  • नक्सली
  • पुलिस की मुखबिरी करने का आरोप
  • Naxalite banners and pamphlets found
  • Naxalites hanged banners
  • जन अदालत
  • नक्सली बैनर
  • Naxal
  • मुखबिरी का आरोप
  • Threat
  • Kanker
  • Maoist banner
  • cg news in hindi
  • Banner-Poster
  • Naxal Threat
  • छत्तीसगढ़ नक्सल न्यूज
  • cg news hindi
  • Naxalite public court
  • नक्सली मुखबिरी
  • cg news latest today
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं