नक्सलियों ने शिक्षक को मार डाला, जमकर पिटाई के बाद रस्सी से गला घोंटा फिर... फेंक दी लाश
Kanak Durga Jha | Sept 15, 2024, 16:39 IST
naxal killed teacher in sukma chhattisgarh
Naxal Killed Teacher in Sukma : छत्तीसगढ़ से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बस्तर में नक्सलियों ने एक बार फिर खूनी खेला है।
Naxal Killed Teacher : छत्तीसगढ़ से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बस्तर में नक्सलियों ने एक बार फिर खूनी खेला है। कुछ दिनों पहले ही दो ग्रामीणों का क़त्ल करने के बाद अब नक्सली ने एक और क़त्ल की वारदात को अंजाम दिया है। नक्सलियों ने एक शिक्षक को जान से मार डाला। इस वारदात से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। लोगों में अपना डर फैलाने नक्सलियों ने जनअदालत लगाकर शिक्षक को मार डाला। नक्सलियों ने गला घोंटकर शिक्षक की हत्या कर दी।
बता दें कि नक्सलियों ने कुछ दिनों पहले ही दो ग्रामीणों को जान से मार दिया था। नक्सलियों ने तीन लोगों को अगवा किया था, इनमें एक नाबालिग छात्र भी शामिल था। हालांकि नक्सलियों ने छात्र को तीन दिन बाद रिहा कर दिया था। लेकिन अन्य दो ग्रामीणों को नक्सलियों ने मौत के घाट उतार दिया। नक्सलियों के इस खूनी वारदात से इलाके में डर का माहौल बन गया है।
नक्सली अपनी घिनौनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे। आए दिन ग्रामीणों को अपना निशाना बनकर उनकी जान ले रहे हैं। शिक्षक के क़त्ल का पूरा मामला सुकमा जिले के जगरगुंडा थाना क्षेत्र का है। नक्सलियों ने शिक्षादूत को अगवा कर लाठी-डंडों से पिटाई की। उसके बाद रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है।
नक्सलियों ने शिक्षक दूधी अर्जुन पिता दूधी मंगड़ू निवासी गोंडपल्ली की हत्या कर दी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। सुकमा पुलिस के अनुसार, इस हत्या में शामिल नक्सलियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। घटना के संबंध में जगरगुंडा थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।
The Sootr Links
छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें
कुछ दिनों पहले दो ग्रामीणों का किया था कत्ल
घिनौनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे नक्सली
नक्सलियों ने शिक्षक दूधी अर्जुन पिता दूधी मंगड़ू निवासी गोंडपल्ली की हत्या कर दी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। सुकमा पुलिस के अनुसार, इस हत्या में शामिल नक्सलियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। घटना के संबंध में जगरगुंडा थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।
The Sootr Links
छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman