Chhattisgarh Naxal News : नक्सलियों ने DRG जवान पर लगाया Fake Encounter का आरोप

Deeksha Nandini Mehra | May 17, 2024, 11:34 IST
Share
Chhattisgarh Naxal News
Chhattisgarh Naxal News

छत्तीसगढ़ में विधानसभा- लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद भी सरकारी भवनों से नक्सलियों के लिखे ये नारे अब तक नहीं मिटाए गए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि, नेताओं और पुलिस-जवानों के नाम पर धमकी भरें पर्चे और फरमान आते रहते हैं।

Chhattisgarh Naxal News : छत्तीसगढ़ के अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र बीजापुर में चुनाव बाद भी नक्सलियों का आतंक जारी है। नक्सलियों ने बीजापुर के सरकारी भवन की दीवारों पर फरमान लिखा है। इसमें DRG के लगभग 10 जवान पर फेक एनकाउंटर करने का आरोप लगाया है। वहीं नक्सलियों ने तिरंगा पैटर्न में पेंट हुए सरकारी भवनों की दीवार पर लोकतंत्र विरोधी नारे लिखे हैं। काले रंग से कांग्रेस और भाजपा के नेताओं को भी धमकी लिखी गई है। इसके अलावा फेंके गए पर्चे में DRG के 10 जवानों का नाम लिखकर उन पर फर्जी एनकाउंटर करने का आरोप लगाया है। उन्हें जल्द सजा देने की बाद लिखी हुई है।

हमारे लिखे नारे मिटाने की हिम्मत नहीं

छत्तीसगढ़ में विधानसभा - लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद भी सरकारी भवनों से नक्सलियों के लिखे ये नारे अब तक नहीं मिटाए गए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि, इनमें से कुछ नारे विधानसभा और लोकसभा चुनाव के समय पर लिखे गए थे, इसके बाद आए दिन नेताओं, पुलिस और जवानों के नाम पर धमकी भरें पर्चे और फरमान आते रहते है। बारिश आने पर ये खुद-ब -खुद धूल जाते है। इनको मिटाने कोई नहीं आता और ग्रामीणों की तो हिम्मत नहीं होती।

नदी पर बन रहे पुल का विरोध

नक्सलियों ने भवनों के सामने स्थित पेड़ों पर पर्चा चस्पा कर मजदूरों को भी धमकी दी है। मजदूरों को सड़क और पुल-पुलिया निर्माण में काम न करने की हिदायत दी गई। साथ ही DRG के जवानों को मारने और पुलिस पर फर्जी एनकाउंटर का आरोप लगाया है। इंद्रावती नदी पर फुंडरी और बेदरे में 2 बड़े पुल भी बन रहे हैं। यहां बड़ी संख्या में मजदूर काम पर लगे हुए है। नक्सलियों ने पर्चे के जरिए मजदूरों को धमकी दी। पुल बनाने का नक्सलियों ने विरोध करते हुए पर्चे में लिखा कि, सभी मजदूर ईमानदारी का परिचय देते हुए अपने घर-परिवार के पास लौट जाइए।

नक्सलियों की मजदूरों को धमकी
नक्सलियों की मजदूरों को धमकी

नक्सलियों की जवानों को धमकी

DRG के जवानों के लिए नक्सलियों की इंद्रावती एरिया कमेटी ने पर्चा चस्पा किया है। जिसमें लिखा है कि, मजदूर दिवस के दिन DRG के जवानों ने निर्दोष आदिवासियों की पिटाई की। नक्सलियों ने पर्चे में 10 नाम भी लिखे हैं। दावा किया है कि ये उन्हीं जवानों के नाम हैं, जिन्होंने ग्रामीणों को मारा है। नक्सलियों ने इन्हें सजा देने की धमकी दी है।

नक्सलियों की जवानों को धमकी
नक्सलियों की जवानों को धमकी

नक्सलियों की DRG जवानों को धमकी | इंद्रावती नदी पुल का विरोध

Tags:
  • Chhattisgarh Naxal News
  • नक्सलियों की DRG जवानों को धमकी
  • इंद्रावती नदी पुल का विरोध
राजस्थान के चार जिले देश के पिछड़े जिलों में शामिल, जानें यूथपावर रिपोर्ट में पूरे राजस्थान का प्रदर्शन

By Jageshwar prasad

राजस्थान के चार जिले देश के पिछड़े जिलों में शामिल, जानें यूथपावर रिपोर्ट में पूरे राजस्थान का प्रदर्शन
बढ़ेगी मध्य प्रदेश गुजरात की कनेक्टिविटी: बनेगा 6 राज्यों को जोड़ने वाला सोमनाथ द्वारका एक्सप्रेसवे, जानें रूट्स

By Manya Jain

बढ़ेगी मध्य प्रदेश गुजरात की कनेक्टिविटी: बनेगा 6 राज्यों को जोड़ने वाला सोमनाथ द्वारका एक्सप्रेसवे, जानें रूट्स
गर्मी का सितम बढ़ा: राजस्थान में तापमान 40 डिग्री पार; 15 अक्टूबर के बाद राहत की उम्मीद

By Jyoti Mahender Bhardwaj

गर्मी का सितम बढ़ा: राजस्थान में तापमान 40 डिग्री पार; 15 अक्टूबर के बाद राहत की उम्मीद
नपाध्यक्ष सविता गुप्ता ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को लिखा भावुक पत्र, कहा- ऐसी नौबत न आए कि मुझे इस्तीफा देकर घर बैठना पड़े

By Aman Vaishnav

नपाध्यक्ष सविता गुप्ता ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को लिखा भावुक पत्र, कहा- ऐसी नौबत न आए कि मुझे इस्तीफा देकर घर बैठना पड़े
अभिषेक चौधरी बनें राजस्थान यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष, सबसे ज्यादा 6.15 लाख वोट मिले

By Ashish Bhardwaj

अभिषेक चौधरी बनें राजस्थान यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष, सबसे ज्यादा 6.15 लाख वोट मिले
आकांक्षी युवा के बाद अब तरुण भारत, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने एमपी में नई पीढ़ी को दिया नया नाम

By Sourabh Bhatnagar

आकांक्षी युवा के बाद अब तरुण भारत, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने एमपी में नई पीढ़ी को दिया नया नाम
सुखाड़िया यूनिवर्सिटी में गेस्ट फैकल्टी चयन पर विवाद, NET-JRF के अंकों से लेकर आरक्षण तक उठे सवाल

By Jyoti Mahender Bhardwaj

सुखाड़िया यूनिवर्सिटी में गेस्ट फैकल्टी चयन पर विवाद, NET-JRF के अंकों से लेकर आरक्षण तक उठे सवाल