नवनिर्वाचित महिला सरपंच की हत्या, धारदार हथियार से गला काटा

Kanak Durga Jha | Apr 02, 2025, 11:08 IST
Share
Newly elected jashpur woman Sarpanch murdered throat slit sharp weapon the sootr
Newly elected jashpur woman Sarpanch murdered throat slit sharp weapon the sootr

Newly elected jashpur woman Sarpanch murdered : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में महिला सरपंच को अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से गला काटकर मार डाला।

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में महिला सरपंच को अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से गला काटकर मार डाला। बताया जा रहा है कि नहाते वक्त गाल, कान, चेहरे और सिर के आसपास वार किया गया है, जिससे शरीर में गड्ढे हो गए हैं। मामला तुमला थाना क्षेत्र के डोंगादरहा का है। मिली जानकारी के मुताबिक मरने वाली सरपंच का नाम प्रभावती सिदार (37) है। वह 23 फरवरी को डोंगादरहा पंचायत की नवनिर्वाचित सरपंच थी। वारदात के बाद आंगन, बाथरूम और आसपास खून ही खून बिखरा मिला। हत्यारे फरार हो गए हैं।

ये खबर भी पढ़िए...अस्पताल निर्माण के टेंडर में करोड़ों की गड़बड़ी, MLA ने CM को लिखा पत्र

जानिए क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, मंगलवार को सरपंच प्रभावती सिदार दोपहर करीब 12 बजे अपने घर की बाड़ी के पास नहा रही थीं। इस दौरान घर का कोई भी सदस्य मौजूद नहीं थे। घर में सूनेपन का फायदा उठाकर कुछ अज्ञात हमलावर हथियार लेकर घर में घुस गए। हत्यारों ने प्रभावती पर लगातार धारदार हथियारों से वार किया और भाग गए।

बाड़ी के पास मम्मी उल्टा गिरी हुई थी

मृतिका की बेटी मनीषा सिदार ने बताया कि जब हमने घर आकर देखा तो मम्मी उल्टी पड़ी थी। हम मम्मी को तुरंत कोतबा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, लेकिन डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मम्मी के शरीर के कई हिस्सों पर चोट के निशान थे।

ये खबर भी पढ़िए...5 राज्यों की मोस्ट वांटेड वकील महिला नक्सली ढेर, पहली बार ऐसा एनकाउंटर

राजनीति से जुड़ी हो सकती है हत्या की वजह

प्रभावती सिदार के पति उत्तम सिदार पहले सरपंच रह चुके हैं। सरपंच संघ के अध्यक्ष भी थे। हाल ही में प्रभावती ने चुनाव जीतकर सरपंच का पद संभाला था। ऐसे में यह हत्या चुनावी रंजिश से जुड़ी हो सकती है।

जशपुर ASP अनिल सोनी ने बताया कि महिला के गले और चेहरे में चोट के निशान मिले हैं। अलग-अलग पहलुओं से जांच की जा रही है। मौके पर FSL के अधिकारी, डॉग स्क्वायड और साइबर टीम जांच में जुटी है। जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

ये खबर भी पढ़िए...

CGPSC: 110.65 अंक पर इस बार मेंस में एंट्री, पिछले साल 136.91 था कट ऑफ

नक्सलियों के The End के लिए शाह आ रहे बस्तर... कमांडर्स को देंगे मंत्र

Murder Case | cg murder case | chhattisgarh murder case | cg crime news | crime news | chhattisgarh crime news | Crime news The sootr | crime news today

Tags:
  • crime news
  • Murder Case
  • Crime news The sootr
  • chhattisgarh crime news
  • cg crime news
  • cg murder case
  • crime news today
  • chhattisgarh murder case
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई