नितिन नबीन के हाथ में मंत्रियों की पल्स, 7 महीने बाद छत्तीसगढ़ दौरा

Arun Tiwari | Jun 15, 2026, 13:57 IST
Share
cg कैबिनेट बदलाव की चर्चा 2026
cg कैबिनेट बदलाव की चर्चा 2026

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और छत्तीसगढ़ प्रभारी नितिन नबीन 20 जून को दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर पहुंचेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद यह उनका पहला राज्य दौरा होगा, जिसे लेकर भाजपा संगठन में तैयारियां तेज हो गई हैं।

Raipur. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन 20 जून को दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। प्रदेश बीजेपी ने उनके संभावित दौरे को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद यह उनका पहला छत्तीसगढ़ प्रवास होगा, इसलिए संगठन इसे विशेष महत्व के साथ देख रहा है।

पार्टी स्तर पर कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जा रही है। राजधानी रायपुर में वे एक रात रुकेंगे। नितिन नबीन छत्तीसगढ़ प्रभारी भी हैं। उनके हाथों में मंत्रियों की नब्ज है। इसीलिए माना जा रहा है कि मंत्रिमंडल में बदलाव को लेकर भी चर्चा हो सकती है। नितिन नबीन के दौरे ने मंत्रियों की धड़कन बढ़ दी है।

बीजेपी को मिली जानकारी:

सूत्रों के अनुसार प्रदेश बीजेपी को उनके संभावित दौरे की जानकारी मिल चुकी है और उसी के अनुरूप संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठकें, कार्यकर्ताओं से संवाद और संगठन की भावी रणनीति पर चर्चा जैसे कार्यक्रम इस दौरे का हिस्सा हो सकते हैं। हालांकि अंतिम कार्यक्रम की आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है।

7 महीने बाद दौरा:

नितिन नबीन करीब सात महीने बाद छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे। इससे पहले 28 नवंबर 2025 को वे रायपुर आए थे। उस समय वे छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी होने के साथ-साथ बिहार सरकार में मंत्री की जिम्मेदारी भी संभाल रहे थे। बाद में उन्हें पहले कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष और फिर पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद विभिन्न राज्यों में उनके लगातार दौरों का सिलसिला जारी है और छत्तीसगढ़ यात्रा को भी उसी कड़ी का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जा रहा है।

बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के तुरंत बाद पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तैयारियों और अन्य संगठनात्मक व्यस्तताओं के कारण उनका छत्तीसगढ़ दौरा नहीं हो पाया था। इसी बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी दिल्ली प्रवास के दौरान उनसे मुलाकात कर उन्हें छत्तीसगढ़ आने का न्योता दिया था। अब प्रस्तावित यात्रा को लेकर प्रदेश भाजपा इसे यादगार बनाने की तैयारी में जुट गई है।

कैबिनेट बदलाव की चर्चा:

राजनीतिक हलकों में इस दौरे को केवल औपचारिक यात्रा नहीं माना जा रहा, बल्कि इसे कई महत्वपूर्ण संकेतों से जोड़कर देखा जा रहा है। बीजेपी के भीतर पिछले डेढ़ साल से मंत्रिमंडल विस्तार और संभावित फेरबदल को लेकर लगातार चर्चाएं चल रही हैं। इसके अलावा केंद्रीय संगठन में छत्तीसगढ़ को प्रतिनिधित्व मिलने और राज्य के नेताओं को नई जिम्मेदारियां दिए जाने की अटकलें भी लंबे समय से लगाई जा रही हैं।

संगठन-सरकार में बढ़ी हलचल:

पार्टी के अंदर सत्ता और संगठन के बीच बेहतर तालमेल, भविष्य की रणनीति और नेतृत्व में संभावित बदलावों को लेकर भी चर्चाओं का दौर जारी है। ऐसे में माना जा रहा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष की मौजूदगी में कई राजनीतिक संकेत सामने आ सकते हैं या कम से कम आगे की दिशा स्पष्ट हो सकती है।

फीडबैक ले रहे नबीन:

सूत्रों का यह भी मानना है कि नितिन नबीन राष्ट्रीय कार्यकारिणी के गठन से पहले विभिन्न राज्यों का दौरा कर संगठन का फीडबैक ले रहे हैं। चूंकि वे लंबे समय तक छत्तीसगढ़ के प्रभारी भी रहे हैं, इसलिए यहां के संगठन और स्थानीय नेतृत्व की स्थिति से भली-भांति परिचित हैं। इसी कारण नई राष्ट्रीय टीम में छत्तीसगढ़ के युवा और वरिष्ठ नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिलने की संभावना भी जताई जा रही है।

दिल्ली के राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा भी है कि नई टीम में अपेक्षाकृत युवा नेतृत्व को अधिक अवसर दिए जा सकते हैं, ताकि संगठन में नए विचारों और नई ऊर्जा का समावेश हो। वहीं जिन राज्यों में निकट भविष्य में विधानसभा चुनाव होने हैं, वहां के अनुभवी नेताओं और क्षेत्रीय संतुलन को भी प्राथमिकता मिल सकती है।

हालांकि इन सभी संभावनाओं पर आधिकारिक मुहर अभी नहीं लगी है, लेकिन 20-21 जून के प्रस्तावित छत्तीसगढ़ दौरे को भाजपा संगठन और राज्य की राजनीति के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सभी की नजर अब राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम और उससे निकलने वाले राजनीतिक संदेशों पर टिकी हुई है।

FAQ

  1. नितिन नबीन छत्तीसगढ़ कब आ रहे हैं?
    नितिन नबीन 20 जून को दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद यह उनका पहला छत्तीसगढ़ दौरा है, इसलिए इसे संगठनात्मक रूप से काफी अहम माना जा रहा है।
  2. क्या छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल फेरबदल होगा?
    फिलहाल मंत्रिमंडल फेरबदल को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। हालांकि राजनीतिक हलकों में अटकलें जरूर हैं कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे के दौरान संगठन और सरकार से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।

ये खबरें भी पढ़ें...

साय कैबिनेट के 7 बड़े फैसले, धान नहीं उगाने पर 15 हजार रुपए प्रति एकड़ देगी सरकार

भर्ती में बदलाव, स्क्रैप से कमाई, और ठेकेदारों को राहत... साय कैबिनेट के 3 बड़े फैसले

क्या साय कैबिनेट के फेरबदल पर बनेगी बात, सीएम की दिल्ली में आला नेताओं से मुलाक़ात

छत्तीसगढ़ कैबिनेट में शराब दुकान को लेकर बड़ा फैसला, नहीं खुलेगी नई दुकान, बजट पर भी हुई चर्चा

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • मंत्रिमंडल
  • साय कैबिनेट
  • छत्तीसगढ़ कैबिनेट
  • नितिन नबीन
जयपुर में जमीन खरीदने का सपना होगा पूरा: JDA की 5 नई योजनाएं अगले महीने, घर से लेकर कारोबार तक के लिए मिलेंगे प्लॉट

By Jyoti Mahender Bhardwaj

जयपुर में जमीन खरीदने का सपना होगा पूरा: JDA की 5 नई योजनाएं अगले महीने, घर से लेकर कारोबार तक के लिए मिलेंगे प्लॉट
कमरा नंबर 14 का रहस्य! विधायक ने किया चौंकाने वाला दावा, द सूत्र से क्या बोले विधायक दिनेश जैन?

By Atul Dwivedi

कमरा नंबर 14 का रहस्य! विधायक ने किया चौंकाने वाला दावा, द सूत्र से क्या बोले विधायक दिनेश जैन?
छत्तीसगढ़ के कोयला लेवी घोटाले में सुप्रीम कोर्ट से राकेश जैन को जमानत, जानिए कैसे चलता था कथित वसूली का सिंडिकेट

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ के कोयला लेवी घोटाले में सुप्रीम कोर्ट से राकेश जैन को जमानत, जानिए कैसे चलता था कथित वसूली का सिंडिकेट
MP Police Recruitment 2026: 7500 पदों पर 7.54 लाख आवेदन, 9933 इंजीनियर और 28 PhD होल्डर भी मैदान में

By Sandeep Kumar

MP Police Recruitment 2026: 7500 पदों पर 7.54 लाख आवेदन, 9933 इंजीनियर और 28 PhD होल्डर भी मैदान में
राजस्थान में दिवाली के बाद 2400 पदों पर होगी भर्ती: 40 साल तक के उम्मीदवार कर सकेंगे आवेदन; जानें पूरी डिटेल

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान में दिवाली के बाद 2400 पदों पर होगी भर्ती: 40 साल तक के उम्मीदवार कर सकेंगे आवेदन; जानें पूरी डिटेल
दिवाली से पहले राजस्थान की हवा जहरीली, भिवाड़ी में AQI 343; कई शहरों में प्रदूषण बढ़ा

By Jyoti Mahender Bhardwaj

दिवाली से पहले राजस्थान की हवा जहरीली, भिवाड़ी में AQI 343; कई शहरों में प्रदूषण बढ़ा
रायपुर में 8 नवंबर को मांस-मटन की बिक्री पर रोक, होटल और रेस्टोरेंट में भी नॉनवेज नहीं परोसा जाएगा

By Umeshwari Baghel

रायपुर में 8 नवंबर को मांस-मटन की बिक्री पर रोक, होटल और रेस्टोरेंट में भी नॉनवेज नहीं परोसा जाएगा