नवीन बीजेपी में 37 फीसदी अखंड यूपी और पुराना मध्यप्रदेश, 63 परसेंट में पूरा देश
नितिन नवीन की नई बीजेपी में उत्तर प्रदेश के बराबर मध्य प्रदेश का वजन हो गया है। 65 सदस्यों वाली राष्ट्रीय बीजेपी की कार्यकारिणी में 37 फीसदी अखंड यूपी और पुराने मध्य प्रदेश की हिस्सेदारी है।
बाकी पूरा देश 63 परसेंट में सिमट गया है। अखंड यूपी यानी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड के 12 लोग इस टीम में हैं। वही पुराने अविभाजित मध्य प्रदेश यानी मध्य प्रदेश-छतीसगढ़ के भी 12 लोगों को राष्ट्रीय बीजेपी में जगह मिली हुई है।
यह अलग बात है कि मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ से ताल्लुक रखने वाल चार नेताओं को अन्य राज्यों के कोटे से शामिल किया गया है। संभवत: यह पहला मौका होगा जब मध्य प्रदेश को बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सबसे ज्यादा और यूपी के बिल्कुल बराबर जगह मिली हो।
ये हैं यूपी-उत्तराखंड के राष्ट्रीय पदाधिकारी :
- रेखा वर्मा,उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष
- तारिक मंसूर,उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष
- स्मृति ईरानी,उत्तर प्रदेश महामंत्री
- हरीश द्वेदी, उत्तर प्रदेश महामंत्री
- डॉ भोला सिंह, उत्तर प्रदेश मंत्री
- संगीता यादव, उत्तर प्रदेश मंत्री
- अमरपाल मौर्य, उत्तर प्रदेश ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष
- कुंवर बासिल अली, उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष
- तीरथ सिंह रावत,उत्तराखंड - उपाध्यक्ष
- महेंद्र पांडे,उत्तराखंड राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री
- अनिल बलूनी,उत्तराखंड मीडिया संयोजक
- आलोक भट्ट, उत्तराखंड सोशल मीडिया सह संयोजक
ये हैं मध्य प्रदेश के राष्ट्रीय पदाधिकारी :
- लालसिंह आर्य,मध्य प्रदेश - उपाध्यक्ष
- सौदान सिंह,मध्य प्रदेश - राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री- यह मूलत: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले से आते हैं। इनको चंडीगढ़ कोटे से कार्यकारिणी में रखा गया है।
- गजेंद्र पटेल,मध्य प्रदेश महामंत्री
- कविता पाटीदार,मध्य प्रदेश मंत्री
- तरुण चुघ,मध्य प्रदेश राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी तरुण चुघ मध्य प्रदेश से राज्यसभा सदस्य हैं। इनको पंजाब कोटे से जगह दी गई है।
- विष्णुदत्त शर्मा, मध्य प्रदेश, प्रकुष्ठ संकुल संयोजक
- बंशीलाल गुर्जर,मध्य प्रदेश किसान मोर्चा अध्यक्ष
- आशीष अग्रवाल,मध्य प्रदेश सह मीडिया सह संयोजक
- प्रदीप भंडारी, मध्य प्रदेश सह मीडिया सह संयोजक - प्रदीप भंडारी मूलत: मध्य प्रदेश के इंदौर से हैं। उनको दिल्ली कोटे से जगह मिली है।
- रुपकुमारी चौधरी, छत्तीसगढ़ महिला मोर्चा अध्यक्ष
- दीपक म्हस्के, छत्तीसगढ़ सोशल मीडिया संयोजक
- संदीप पाठक, छत्तीसगढ़ मंत्री - संदीप पाठक मूलत: छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले से आते हैं। उनको दिल्ली कोटे से जगह दी गई है।
राजस्थान के 4 पदाधिकारी :
65 सदस्यीय इस कार्यकारिणी में राजस्थान के 4 नेताओं को पदाधिकारी बनाया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधराराजे उपाध्यक्ष बनी हैं। डॉ सतीश पूनिया को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है।
राजेश मंगल को सह कोषाध्यक्ष और मन्नालाल रावत को एसटी मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं पीएम मोदी और अमित शाह के गृह प्रदेश गुजरात से भी 4 नेताओं को राष्ट्रीय टीम में जगह मिली है।
इस पूरी टीम से यह साफ हो गया है कि योगी और धामी ही नहीं दिल्ली की नजरों में मोहन और विष्णु को भी उतनी ही अहमियत मिली है।
ये खबरें भी पढ़ें...
सांसद रूपकुमारी चौधरी को महिला मोर्चे की कमान, बीजेपी की राष्ट्रीय टीम में 2 नाम
नितिन नवीन की तस्वीर से छेड़छाड़ का आरोप, कांग्रेस IT सेल नेता के खिलाफ FIR
बीजेपी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी: नितिन नवीन की टीम से 5 सियासी संदेश