सांसद रूपकुमारी चौधरी को महिला मोर्चे की कमान, बीजेपी की राष्ट्रीय टीम में 2 नाम

Arun Tiwari | Aug 17, 2026, 15:37 IST
Share
नितिन नवीन की नई टीम
नितिन नवीन की नई टीम

नितिन नवीन की नई टीम में छत्तीसगढ़ से सांसद रूपकुमारी चौधरी और दीपक म्हस्के को अहम जिम्मेदारी मिली है। महासमुंद सांसद रूपकुमारी चौधरी को महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है।

नितिन नवीन की टीम में छत्तीसगढ़ से दो नेताओं को मौका मिला है। सांसद रूपकुमारी चौधरी को महिला मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं दीपक महस्के को सोशल मीडिया संयोजक की ज़िम्मेदारी दी गई है। रूपकुमारी चौधरी महासमुंद से सांसद हैं, और दीपक छत्तीसगढ़ मेडिकल कार्पोरेशन के अध्यक्ष हैं। नितिन नवीन की टीम में 13 उपाध्यक्ष और 8 महामंत्री बनाये गए हैं।

रूपकुमारी चौधरी का सियासी सफर

रूपकुमारी चौधरी छत्तीसगढ़ की महासमुंद लोकसभा सीट से भाजपा सांसद हैं। अघरिया समाज से आने वाली रूपकुमारी चौधरी की पहचान जमीनी राजनीति से जुड़े नेता के तौर पर रही है। इससे पहले वे बसना विधानसभा सीट से विधायक रह चुकी हैं और लंबे समय तक संगठन में सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं।

रूपकुमारी चौधरी का जन्म 5 जुलाई 1976 को महासमुंद जिले के बसना ब्लॉक के ग्राम धनापाली में हुआ। उन्होंने दसवीं तक शिक्षा प्राप्त की है। उनका विवाह 1 अप्रैल 1993 को सरायपाली ब्लॉक के ग्राम हर्राटार निवासी ओमप्रकाश चौधरी से हुआ। उनके पति भूमि विकास बैंक के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं और वर्तमान में व्यवसाय से जुड़े हैं। रूपकुमारी चौधरी के एक पुत्र और दो पुत्रियां हैं।

2005 में शुरू हुआ राजनीतिक सफर

रूपकुमारी चौधरी के सक्रिय राजनीतिक सफर की शुरुआत 2005 में जिला पंचायत सदस्य चुने जाने के साथ हुई। इसके बाद उन्होंने विधानसभा चुनाव की राजनीति में कदम रखा। 2013 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के विधायक देवेंद्र बहादुर सिंह को हराकर पहली बार विधायक का चुनाव जीता।

इसके बाद संगठन और क्षेत्रीय राजनीति में उनकी सक्रियता लगातार बनी रही। अब महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद उनकी भूमिका राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ गई है।

दीपक महस्के का सियासी सफर

नितिन नवीन की टीम में छत्तीसगढ़ से दूसरा नाम दीपक महस्के का है। महस्के वर्तमान में छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष हैं। भाजपा में उनकी पहचान संगठनात्मक रणनीतिकार और आईटी, सोशल मीडिया व मीडिया से जुड़े नेता के तौर पर रही है।

भाजपा में उनकी प्रमुख पहचान आईटी सेल और डिजिटल संगठन से बनी। वर्ष 2014 में वे छत्तीसगढ़ भाजपा के आईटी सेल के प्रदेश संयोजक रहे। इस दौरान चुनावी अभियान में सोशल मीडिया और तकनीक के इस्तेमाल को लेकर उनकी सक्रिय भूमिका रही। पार्टी ने चुनावी समन्वय के लिए हाईटेक कॉल सेंटर और ऑडियो-ब्रिज जैसी तकनीकों का भी इस्तेमाल किया था।

2018 में भी संभाली आईटी सेल की जिम्मेदारी

वर्ष 2018 में भी दीपक महस्के भाजपा आईटी सेल के प्रदेश संयोजक के तौर पर सक्रिय रहे। इस दौरान पार्टी के सोशल मीडिया वॉलंटियर नेटवर्क को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को डिजिटल माध्यम से जोड़ने और सोशल मीडिया के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रमों पर जोर दिया गया।

राजनीतिक पक्ष को मजबूती से रखने वाले प्रवक्ता

दीपक महस्के प्रदेश प्रवक्ता के तौर पर भी भाजपा का पक्ष रखते रहे हैं। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान उन्होंने विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर पार्टी की ओर से बयान दिए। फरवरी 2023 में नगरीय निकायों में निर्माण नियमितीकरण और कथित भ्रष्टाचार के मुद्दे पर उन्होंने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा था।

अब सोशल मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी मिलने के बाद डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भाजपा के संगठन और राजनीतिक संदेश को मजबूत करने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण हो सकती है।

छत्तीसगढ़ को मिली अहम जगह

नितिन नवीन की नई टीम में 13 उपाध्यक्ष और 8 महामंत्री बनाए गए हैं। इस टीम में छत्तीसगढ़ से रूपकुमारी चौधरी और दीपक महस्के को मिली जिम्मेदारी को प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। एक ओर रूपकुमारी चौधरी को महिला मोर्चा के राष्ट्रीय नेतृत्व की जिम्मेदारी मिली है, तो दूसरी ओर डिजिटल संगठन में दीपक महस्के की भूमिका तय की गई है।

ये खबरें भी पढ़ें...

मोदी कैबिनेट से लेकर नितिन नवीन की टीम तक... बीजेपी में जल्द मचेगी बड़ी सियासी हलचल!

नितिन नवीन की तस्वीर से छेड़छाड़ का आरोप, कांग्रेस IT सेल नेता के खिलाफ FIR

बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन का एमपी कनेक्शन, संभाल चुके हैं ये बड़ा पद

नितिन नवीन बने बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष: बिहार के मंत्री को मिली बड़ी संगठनात्मक जिम्मेदारी



Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • नितिन नवीन
  • भाजपा
  • सांसद रूपकुमारी चौधरी
  • दीपक महस्के
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड