नितिन नवीन की तस्वीर से छेड़छाड़ का आरोप, कांग्रेस IT सेल नेता के खिलाफ FIR

Arun Tiwari | Aug 16, 2026, 17:15 IST
Share
नितिन नवीन की फोटो से छेड़छाड़
नितिन नवीन की फोटो से छेड़छाड़

रायपुर में बीजेपी नेता नितिन नवीन की तिरंगा फहराते तस्वीर से छेड़छाड़ कर सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप में कांग्रेस IT सेल नेता अरुण साहू के खिलाफ FIR दर्ज हुई है। सिविल लाइंस पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Raipur : बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता गौरीशंकर श्रीवास की शिकायत पर राजधानी रायपुर के सिविल लाइंस थाने में कांग्रेस IT सेल से जुड़े नेता अरुण साहू के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। मामला बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की तिरंगा फहराते हुए तस्वीर से छेड़छाड़ कर उसे सोशल मीडिया पर प्रसारित करने से जुड़ा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फोटो एडिट करने का आरोप

15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपने निवास पर तिरंगा फहराया था। इसी दौरान की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई। आरोप है कि इस तस्वीर में एडिटिंग कर बदलाव किया गया और बाद में इसे सोशल मीडिया पर इस तरह प्रसारित किया गया, जिससे नितिन नवीन को लेकर भ्रामक जानकारी फैलने की स्थिति बनी।प्रदेश प्रवक्ता गौरीशंकर श्रीवास ने इस मामले को गंभीर बताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया कि तस्वीर के साथ छेड़छाड़ कर उसे सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया। उन्होंने पुलिस को संबंधित सोशल मीडिया पोस्ट के स्क्रीनशॉट समेत अन्य साक्ष्य भी उपलब्ध कराए और कार्रवाई की मांग की।

अरुण साहू पर FIR

पुलिस ने शिकायत के आधार पर अरुण साहू को आरोपी बनाया है। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने FIR क्रमांक 0429/2026 दर्ज की है। FIR में घटना का समय 15 अगस्त की सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच बताया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम, 1971 की धारा 2 और भारतीय न्याय संहिता की धारा 356 के तहत अपराध दर्ज किया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि संबंधित पोस्ट को बाद में सोशल मीडिया से हटा दिया गया, लेकिन तब तक वह कई लोगों तक पहुंच चुकी थी और वायरल हो गई थी। इसी आधार पर श्रीवास ने पुलिस से मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।

नितिन नवीन की तस्वीर से छेड़छाड़
नितिन नवीन की तस्वीर से छेड़छाड़


जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल पुलिस ने FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के दौरान पुलिस संबंधित सोशल मीडिया पोस्ट, उसके स्क्रीनशॉट, पोस्ट किए जाने के स्रोत और तस्वीर में किए गए बदलाव की पड़ताल कर रही है। साथ ही यह भी देखा जाएगा कि पोस्ट किस अकाउंट से अपलोड की गई और इसे आगे किन लोगों ने प्रसारित किया।

नितिन नवीन की तस्वीर से छेड़छाड़
नितिन नवीन की तस्वीर से छेड़छाड़


FAQ

  1. नितिन नवीन की तस्वीर से छेड़छाड़ मामले में FIR किसके खिलाफ हुई है?
    रायपुर पुलिस ने कांग्रेस IT सेल से जुड़े नेता अरुण साहू के खिलाफ FIR दर्ज की है।
  2. नितिन नवीन की फोटो विवाद का पूरा मामला क्या है?
    आरोप है कि तिरंगा फहराते समय की तस्वीर में बदलाव कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल किया गया।
  3. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कौन-कौन सी धाराओं में केस दर्ज किया है?
    पुलिस ने राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम 1971 की धारा 2 और भारतीय न्याय संहिता की धारा 356 के तहत मामला दर्ज किया है।

ये खबरें भी पढ़े...

मोदी कैबिनेट से लेकर नितिन नवीन की टीम तक... बीजेपी में जल्द मचेगी बड़ी सियासी हलचल!

सोशल मीडिया एल्गोरिदम पर सरकार सख्त: फेक न्यूज और नैरेटिव पर मेटा से मांगा जवाब

स्वतंत्रता दिवस पर दुर्ग में बड़ी लापरवाही, सरपंच ने फहराया उल्टा ध्वज

15 अगस्त का इतिहास: ईस्ट इंडिया कंपनी से लेकर आजादी मिलने तक की पूरी दास्तान

Tags:
  • गौरीशंकर श्रीवास
  • स्वतंत्रता दिवस
  • सोशल मीडिया
  • नितिन नवीन
  • 15 अगस्त
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर

By Sanjay Gupta

बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर
ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, तो शोषण कैसे कर सकते हैं', नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, तो शोषण कैसे कर सकते हैं', नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
देश में मानसून की बेरुखी से 51% हिस्से में सूखे का संकट: खरीफ फसलों पर मार, बढ़ सकती है महंगाई और आम आदमी की मुश्किलें

By Aman Vaishnav, CHAKRESH

देश में मानसून की बेरुखी से 51% हिस्से में सूखे का संकट: खरीफ फसलों पर मार, बढ़ सकती है महंगाई और आम आदमी की मुश्किलें
Live |उज्जैन में मस्जिद हटाने पर बवाल

By

उज्जैन में मस्जिद हटाने पर बवाल
राजस्थान नगर निगम चुनाव में BJP का दबदबा

By

राजस्थान नगर निगम चुनाव में BJP का दबदबा