नितिन नवीन बने बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष: बिहार के मंत्री को मिली बड़ी संगठनात्मक जिम्मेदारी

Sanjay Dhiman | Dec 14, 2025, 17:54 IST
Share
nitin nabeen is the new national president of bjp
Photograph: (the sootr)

बीजेपी ने बिहार के मंत्री नितिन नवीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह फैसला संगठन को मजबूत करने और युवा नेतृत्व को बढ़ावा देने की रणनीति का हिस्सा है। नबीन के संगठनात्मक अनुभव और प्रशासनिक क्षमता के कारण उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

भारतीय जनता पार्टी ने बिहार सरकार के मंत्री नितिन नवीन (45) को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह कदम बीजेपी की संगठनात्मक रणनीति का हिस्सा है। इसका उद्देश्य पार्टी के संगठन को मजबूत करना और युवा नेतृत्व को बढ़ावा देना है।

बीजेपी ने इस निर्णय को लेकर यह भी स्पष्ट किया कि नितिन नवीन के संगठनात्मक अनुभव और उनके प्रशासनिक कौशल के कारण उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह निर्णय बिहार की राजनीति के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी के विस्तार को भी प्रभावित करेगा।

7aa270ff-1b7
7aa270ff-1b7

यह खबरें भी पढ़ें...

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को लगानी पड़ी गुहार, बस्तर का विकास कार्य प्रस्ताव स्वीकृत करवाओ सरकार

झारखंड में इसलिए जीत गए सोरेन भैया और हार गई भारतीय जनता पार्टी

letter
letter

जेपी नड्डा को भी छह साल पहले कार्यकारी अध्यक्ष ही बनाया था

राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बने नितिन नवीन से पहले17 Jun 2019 को जेपी नड्डा को भी पहले पहल भाजपा का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया था। दरअसल उस दौरान तत्कालीन बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के मोदी कैबिनेट में शामिल होने के बाद नड्डा को मौका मिला था। इसके बाद जनवरी 2020 में उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया था।

यही कवायद नितिन नवीन के साथ भी की जा रही है। 14 जनवरी के बाद अध्यक्ष पद पर नितिन नवीन का औपचारिक चुनाव होगा। बीजेपी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में नितिन नवीन के अध्यक्ष पद पर मुहर लगेगी, अप्रैल महीने में राष्ट्रीय परिषद की बैठक होगी। उससे पहले अध्यक्ष के तौर पर निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

नितिन नवीन की नियुक्ति: एक रणनीतिक निर्णय

नितिन नवीन की नियुक्ति को बीजेपी की भविष्य की राजनीतिक योजनाओं का हिस्सा माना जा रहा है। उनकी संगठनात्मक क्षमता और बिहार में उनकी जमीनी पकड़ को देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह जिम्मेदारी दी है। इस जिम्मेदारी से पहले छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी भी रह चुके है।

माना जा रहा है कि वे वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के बाद पार्टी की कमान संभालेंगे। वे आगामी चुनावों के लिए पार्टी की रणनीति को आकार देंगे।

यह खबरें भी पढ़ें...

मंत्री की कुर्सी पर संकट? भाई की गिरफ्तारी के बाद प्रतिमा बागरी तलब, भाजपा संगठन सख्त

दिग्विजय सिंह ने भाजपा विधायक संजय पाठक पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- उसके लिए न कानून ना ही संविधान

नितिन नवीन का राजनीतिक सफर

नितिन नवीन बिहार के बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से पांच बार विधायक चुने जा चुके हैं। उन्हें अपने युवा नेतृत्व और प्रभावशाली प्रशासनिक कौशल के लिए जाना जाता है। वे वर्तमान में बिहार सरकार में मंत्री हैं और उनके पास पथ निर्माण, नगर विकास और आवास जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी रही है।

उनकी नियुक्ति को लेकर यह भी कहा जा रहा है कि यह कदम पार्टी के संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत करेगा। यह फैसला उसी दिशा में एक अहम कदम है।

Tags:
  • राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा
  • भारतीय जनता पार्टी
  • राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बने नितिन नबीन
  • राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष
  • नितिन नबीन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब