लोरमी सीट पर JCCJ में मचा बवाल, घोषित प्रत्याशी सागर सिंह के नामांकन के बाद दावेदार मनीष त्रिपाठी ने भी भरा पर्चा

The Sootr CG | Oct 28, 2023, 24:00 IST
Share
लोरमी सीट पर JCCJ में मचा बवाल, घोषित प्रत्याशी सागर सिंह के नामांकन के बाद दावेदार मनीष त्रिपाठी ने भी भरा पर्चा
लोरमी सीट पर JCCJ में मचा बवाल, घोषित प्रत्याशी सागर सिंह के नामांकन के बाद दावेदार मनीष त्रिपाठी ने भी भरा पर्चा

लोरमी सीट से कांग्रेस से जेसीसीजे में आए सागर सिंह बैस को प्रत्याशी बनाए जाने के बाद पार्टी में बवाल मचा है।

LORMI. छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर सूबे में सियासी पारा चढ़ा हुआ है। बीजेपी और कांग्रेस के बाद अब जेसीसीजे में भी विरोध का शोर सुनाई देने लगा है। लोरमी विधानसभा सीट को लेकर जेसीसीजे में मचा बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब नामांकन को लेकर जोगी कांग्रेस फिर दो गुटों में बंटी नजर आ रही है। जेसीसीजे ने लोरमी विधानसभा सीट से कांग्रेस से आए सागर सिंह बैस को अपना प्रत्याशी बनाया है। वहीं लंबे समय से इस सीट पर तैयारी कर रहे जेसीसीजे के विधानसभा प्रभारी मनीष त्रिपाठी ने भी अपना नामांकन जमा कर दिया है। मनीष त्रिपाठी के नामांकन के दौरान जेसीसीजे के केंद्रीय चुनाव कमेटी के अध्यक्ष और पार्टी के वरिष्ठ नेता तिलक राम देवांगन खुद मौजूद रहे। इसके बाद से लोरमी की सियासत में सरगर्मी बढ़ गई है।

टिकट नहीं मिलने पर मनीष त्रिपाठी ने भरा बी फार्म

बताया जा रहा है कि जेसीसीजे का एक धड़ा जिसमें खुद तिलक राम देवांगन शामिल हैं, मनीष त्रिपाठी को लोरमी से प्रत्याशी बनाए जाने के पक्ष में हैं। जिसके चलते पहले ही उन्हें पार्टी की ओर से बी फार्म जारी कर दिया गया था। बाद में कांग्रेस जिला अध्यक्ष के जोगी कांग्रेस ज्वाइन करने पर उन्हें प्रत्याशी बना दिया गया।

क्या बोले मनीष त्रिपाठी

मामले में लोरमी विधानसभा प्रभारी मनीष त्रिपाठी का साफ कहना है कि मैंने अभी पार्टी से इस्तीफा नहीं दिया है। उनकी पार्टी के केंद्रीय चुनाव कमेटी के अध्यक्ष तिलक राम देवांगन खुद मौजूद थे। मनीष त्रिपाठी ने कहा कि अभी भी हाई कमान के पास अपना फैसला बदलने को लेकर वक्त है। वहीं इस मामले पर जब जेसीसीजे से प्रत्याशी बनाए गए सागर सिंह से पूछा गया तो वो ऐसी किसी जानकारी से साफ तौर पर इंकार कर रहे हैं।

कांग्रेस से आए सा​गर सिंह को JCCJ ने दिया टिकट

बता दें कि सा​गर सिंह कांग्रेस जिला अध्यक्ष थे जो कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर पार्टी छोड़कर जेसीसीजे में शामिल हो गए थे, जिसके बाद कांग्रेस को भी यहां परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं अब जेसीसीजे में ही आपस में घमासान हो गया है।

Tags:
  • Raipur News
  • रायपुर न्यूज
  • Ruckus in JCJJ on Lormi seat
  • JCCJ candidate Sagar Singh Bais
  • Parachute candidate protest
  • nomination of 2 candidates in JCCJ
  • लोरमी सीट पर JCJJ में मचा बवाल
  • जेसीसीजे प्रत्याशी सागर सिंह बैस
  • पैराशूट प्रत्याशी का विरोध
  • जेसीसीजे में 2 प्रत्याशियों का नामांकन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई