छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के 70 सीटों पर 153 प्रत्याशियों के नामांकन रिजेक्ट, अब सिर्फ 1066 ही चुनावी मैदान में, कल नाम वापसी

The Sootr CG | Nov 01, 2023, 24:00 IST
Share
छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के 70 सीटों पर 153 प्रत्याशियों के नामांकन रिजेक्ट, अब सिर्फ 1066 ही चुनावी मैदान में, कल नाम वापसी
छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के 70 सीटों पर 153 प्रत्याशियों के नामांकन रिजेक्ट, अब सिर्फ 1066 ही चुनावी मैदान में, कल नाम वापसी

छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के 70 सीटों पर 153 प्रत्याशियों के नामांकन रिजेक्ट हो गए हैं। अब सिर्फ 1066 ही चुनावी मैदान में हैं। कल नाम वापसी होगी।

RAIPUR. छत्तीसगढ़ में चुनावी बिसात बिछ गई है और अब चाल चलने की बारी है। दरअसल, विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की 70 सीटों के लिए नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और आयोग ने फाइनल आंकड़े भी जारी कर दिए हैं। आयोग के मुताबिक प्रदेश में बीजेपी-कांग्रेस के उम्मीदवारों समेत 1219 ने नामांकन फॉर्म भरे थे, जिनमें से 153 के नामांकन निरस्त कर दिए गए हैं। यानी अब 1066 उम्मीदवार ही चुनावी मैदान में हैं। हालांकि ये भी अंतिम तस्वीर नहीं है। इन सीटों के लिए 2 नवंबर को नाम वापसी की अंतिम तारीख है, जिसके बाद साफ होगा कि 70 सीटों में से किस सीट पर कितने उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होना है।

गुरुवार को आखिरी लिस्ट

राज्य चुनाव आयोग के मुताबिक 70 सीटों के लिए दूसरे चरण के नामांकन दाखिले की अंतिम तारीख 30 अक्टूबर, सोमवार को समाप्त हो गई थी। तब तक 1219 उम्मीदवारों ने 1985 पर्चे भरे थे। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के डिप्टी सीईओ यूएस अग्रवाल ने मीडिया को बताया कि दाखिल किए गए नामांकन पत्रों की जांच के दौरान शिकायतों का निराकरण किया गया और सभी पक्षों को सुना भी गया। इसके बाद स्क्रूटनी में नामांकन पत्र खारिज किए गए। उम्मीदवारों की अंतिम सूची गुरुवार को नाम वापसी के बाद प्रकाशित होगी। उसी दिन सभी को चुनाव चिन्ह भी आबंटित कर दिए जाएंगे।

जानिए किस विधानसभा क्षेत्र में कितने प्रत्याशी

उम्मीदवार

सीटें
5
डौंडीलोहारा
7
धरमजयगढ़, बिंद्रानवागढ़, सिहावा
8
बैकुंठपुर, पत्थलगांव, खरसिया और सरायपाली
9
भरतपुर सोनहट, लैलूंगा, पाली तानाखार और चंद्रपुर
10
सारंगढ़, रामपुर, मारवाही और बसना
11
मनेंद्रगढ़, रामानुजगंज, जशपुर, कुनकुरी, पामगढ़, अहिवारा
12
राजिम और लुंड्रा
13
मस्तूरी, भिलाई नगर, बलौदाबाजार और अभनपुर
14
प्रेमनगर और सामरी
15
प्रतापपुर, अंबिकापुर, कटघोरा, मुंगेली, तखतपुर, आरंग, धमतरी, दुर्ग ग्रामीण, साजा
16
अकलतरा, खल्लारी और कुरुद
17
सीतापुर, सक्ती, जैजैपुर, रायपुर नॉर्थ और नवागढ़
18
कोटा
19
धरसीवां, पाटन और वैशालीनगर
20
महासमुंद, भटगांव और लोरमी
21
बिलासपुर और जांजगीर-चांपा
22
कोरबा और कसडोल
23
रायगढ़ और भाटापारा
24
बेलतरा
25
रायपुर ग्रामीण, बिल्हा
27
दुर्ग शहर
31
रायपुर पश्चिम
36
रायपुर दक्षिण

Tags:
  • Chhattisgarh Assembly Elections
  • छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव
  • nominations cancelled
  • second phase of elections in Chhattisgarh
  • 153 nominations cancelled
  • nominations withdrawn in the elections
  • नामांकन निरस्त
  • छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण का चुनाव
  • 153 नामांकन निरस्त
  • चुनाव में नाम वापसी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई