छत्तीसगढ़ में लोगों को ठग रहीं नॉन बैंकिंग कंपनियां, वित्तीय फ्रॉड से जुड़े साढ़े 400 कर्मचारी गिफ्तार
Arun Tiwari | Sept 01, 2025, 16:53 IST
Non banking companies cheating people Chhattisgarh
छत्तीसगढ़ के सीधे सादे लोगों को ठगने के लिए कई नॉन बैकिंग कंपनियां काम कर रही हैं। यह कंपनियां बैंकों की तरह काम करती हैं जिससे उनके बहकावे में लोग आ जाते हैं।
छत्तीसगढ़ में लोगों को ठगने वाली नॉन बैंकिंग कंपनियां कानून की जद में आई हैं। ये कंपनियां बिल्कुल बैंकों की तरह काम करती थीं। यानी लोगों का पैसा जमा भी करवाती थीं और लोगों को लोन भी देती थीं।
ये लोगों की संपत्ति गिरवी रख कर कर्ज देती थीं और बाद में धोखाधड़ी कर देती थीं। पुलिस ने ऐसी कंपनियों के साढ़े चार सौ से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब ये जांच कर रही है कि आखिर लोगों के साथ कितने की धोखाधड़ी हुई है। इन कंपनियों की संपत्ति कुर्क करने की कार्यवाही भी शुरु की जा चुकी है।
छत्तीसगढ़ के सीधे सादे लोगों को ठगने के लिए कई नॉन बैकिंग कंपनियां काम कर रही हैं। यह कंपनियां बैंकों की तरह काम करती हैं जिससे उनके बहकावे में लोग आ जाते हैं। यह चिटफंड कंपनियों से अलग होती हैं क्योंकि ये लोगों को लोन भी मुहैया कराती हैं।
लेकिन इस लोन के लिए उनकी संपत्ति गिरवी रखती हैं और बाद में धोखाधड़ी कर उनकी संपत्ति हड़प लेती हैं। कानून की जद में ऐसी ही सात जिलों की 8 नॉन बैंकिंग कंपनियां आई हैं। इन कंपनियों पर धोखाधड़ी के सौ से ज्यादा प्रकरण बनाए गए हैं और साढ़े 400 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
ये सात नॉन बैंकिंग कंपनियां छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में काम कर रही थीं। सरकार इनकी संपत्ति भी कुर्क करने की कार्यवाही कर रही है। जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि इन कंपनियों ने कितने लोगों की कितनी आर्थिक क्षति की है।
रायपुर - मिलियन माइंस कंपनी
रायपुर - जीएन गोल्ड कंपनी
महासमुंद - आरोग्य धनवर्षा डेवलपर्स
धमतरी - माइक्रो फायनेंस लिमिटेड
राजनांदगांव - अनमोल इंडिया कंपनी
कांकेर - यालस्को रियल स्टेट एग्रो फॉर्मिंग
रायगढ़ - अनमोल इंडिया एग्रो हर्बल फॉर्मिंग एंड डेयरीज केयर कंपनी लिमिटेड
बेमेतरा - केएमजे लैंड डेवलपर्स इंडिया लिमिटेड
इन 7 जिलों की 8 कंपनियां पुलिस की जद में आई हैं। इन कंपनियों पर वित्तीय अनियमितता के 134 प्रकरण बनाए गए हैं। इन प्रकरणों में 462 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से 106 लोगों के खिलाफ अदालत में चालान भी पेश कर दिया गया है। आइए आपको बताते हैं कि किस जिले में कितने लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
राजनांदगांव - 53
सरगुजा - 51
सूरजपुर - 44
रायपुर - 41
दुर्ग - 28
जांजगीर चांपा - 26
सारंगढ़ - 24
रायगढ़ - 25
बलरामपुर - 19
कांकेर - 18
महासमुंद - 16
बलौदाबाजार - 15
कोरिया - 14
दंतेवाड़ा - 13
कोरबा - 13
खैरागढ़ - 10
यह जानकारी द सूत्र इसलिए बता रहा है ताकि आप इन फ्रॉड कंपनियों से सतर्क रहें और अपनी गाढ़ी कमाई इनके हाथों में न सौंपें। यह कंपनियां छत्तीसगढ़ के छोटे छोटे आदिवासी जिलों में बैंकों की तरह काम करती हैं और लोगों की संपत्ति की ठगी करती हैं।
Fraud case | CG Fraud Case | Chhattisgarh Fraud Case | Non banking companies fraud | CG News | cg news today | cg news update
thesootr links
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
ये लोगों की संपत्ति गिरवी रख कर कर्ज देती थीं और बाद में धोखाधड़ी कर देती थीं। पुलिस ने ऐसी कंपनियों के साढ़े चार सौ से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब ये जांच कर रही है कि आखिर लोगों के साथ कितने की धोखाधड़ी हुई है। इन कंपनियों की संपत्ति कुर्क करने की कार्यवाही भी शुरु की जा चुकी है।
छत्तीसगढ़ के फ्रॉड बैंक
लेकिन इस लोन के लिए उनकी संपत्ति गिरवी रखती हैं और बाद में धोखाधड़ी कर उनकी संपत्ति हड़प लेती हैं। कानून की जद में ऐसी ही सात जिलों की 8 नॉन बैंकिंग कंपनियां आई हैं। इन कंपनियों पर धोखाधड़ी के सौ से ज्यादा प्रकरण बनाए गए हैं और साढ़े 400 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
ये सात नॉन बैंकिंग कंपनियां छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में काम कर रही थीं। सरकार इनकी संपत्ति भी कुर्क करने की कार्यवाही कर रही है। जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि इन कंपनियों ने कितने लोगों की कितनी आर्थिक क्षति की है।
ये हैं फ्रॉड नॉन बैंकिंग कंपनियां
रायपुर - जीएन गोल्ड कंपनी
महासमुंद - आरोग्य धनवर्षा डेवलपर्स
धमतरी - माइक्रो फायनेंस लिमिटेड
राजनांदगांव - अनमोल इंडिया कंपनी
कांकेर - यालस्को रियल स्टेट एग्रो फॉर्मिंग
रायगढ़ - अनमोल इंडिया एग्रो हर्बल फॉर्मिंग एंड डेयरीज केयर कंपनी लिमिटेड
बेमेतरा - केएमजे लैंड डेवलपर्स इंडिया लिमिटेड
ये हुई कानूनी कार्यवाही
राजनांदगांव - 53
सरगुजा - 51
सूरजपुर - 44
रायपुर - 41
दुर्ग - 28
जांजगीर चांपा - 26
सारंगढ़ - 24
रायगढ़ - 25
बलरामपुर - 19
कांकेर - 18
महासमुंद - 16
बलौदाबाजार - 15
कोरिया - 14
दंतेवाड़ा - 13
कोरबा - 13
खैरागढ़ - 10
यह जानकारी द सूत्र इसलिए बता रहा है ताकि आप इन फ्रॉड कंपनियों से सतर्क रहें और अपनी गाढ़ी कमाई इनके हाथों में न सौंपें। यह कंपनियां छत्तीसगढ़ के छोटे छोटे आदिवासी जिलों में बैंकों की तरह काम करती हैं और लोगों की संपत्ति की ठगी करती हैं।
Fraud case | CG Fraud Case | Chhattisgarh Fraud Case | Non banking companies fraud | CG News | cg news today | cg news update
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari