वक्फ की संपत्तियों पर कब्जा करने वालों को भेजे जा रहे नोटिस
Krishna Kumar Sikander | Apr 09, 2025, 15:01 IST
Notices sent those who occupy Waqf properties the sootr Photograph: (Notices sent those who occupy Waqf properties the sootr)
छत्तीसगढ़ में वक्फ की संपत्तियों पर काबिज या अवैध रूप से रजिस्ट्री करवाकर बैठे लोगों पर कार्रवाई के लिए नोटिस भिजवाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
वक्फ बोर्ड संशोधन कानून अस्तित्व में आने और केंद्र सरकार द्वारा नोटिफिकेशन जारी किए जाने के बाद छत्तीसगढ़ में वक्फ की संपत्तियों पर काबिज या अवैध रूप से रजिस्ट्री करवाकर बैठे लोगों पर कार्रवाई के लिए नोटिस भिजवाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। रायपुर सहित प्रदेश के दूसरे जिलों में वक्फ बोर्ड की कितनी संपत्तियां हैं, किरायादारों की पुरानी किराया राशि को मौजूदा दर से कितना बढ़ाना है आदि के लिए सर्वे करवाकर नया एग्रीमेंट भी बनाया जाएगा। सर्वे के लिए दिल्ली से अधिकारियों की एक टीम रायपुर पहुंच चुकी है।
ये खबर भी पढ़ें... सरकारी अस्पतालों में जांच उपकरण न होने का हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान
वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सलीमराज के मुताबिक, प्रदेश की राजधानी रायपुर समेत दूसरे जिलों में भी मस्जिदों की जगह पर दुकानें बना ली गई हैं। कुछ मस्जिदों की दुकानों पर लोगों ने कब्जा तक कर रखा है। साथ ही कई ऐसे किरायादार भी हैं, जो किराया दे ही नहीं रहे हैं। अगर कुछ लोग किराया दे रहे हैं तो वह बहुत कम है। ऐसे लोग दुकान का किराया मात्र 3-4 सौ से 3-4 हजार रुपये तक ही हैं, जबकि
मौजूदा दर के अनुसार किराया 10 से 25 हजार रुपये तक होना चाहिए।
ये खबर भी पढ़ें... घोटाले पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा - ED के पास अधिकार है तो जनता के पास...
बोर्ड के अध्यक्ष सलीमराज ने यह भी कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में वक्फ बोर्ड के लिए स्थानीय स्तर पर कार्यालयों की आवश्यकता है। वक्फ बोर्ड की पूरी संपत्ति की देखरेख के लिए कर्मचारियों को भी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। वक्फ के पास वक्फ इंस्पेक्टर, आडिटर, कार्यालय कर्मचारियों के अभाव में वक्फ की संपत्तियों पर कब्जा किया जाता रहा है। इस व्यवस्था को जल्द की ठीक किया जाएगा।
ये खबर भी पढ़ें... इंडियन ओवरसीज बैंक की यंग असिस्टेंट मैनेजर अंकिता गिरफ्तार,गबन का केस
प्रदेश में गत वर्ष अगस्त में राज्य वक्फ बोर्ड में बदलाव किया गया था। इसके बाद राज्य हज कमेटी के पूर्व अध्यक्ष डॉ. सलीमराज को वक्फ बोर्ड का नया अध्यक्ष बनाया गया। इस बीच, वक्फ बोर्ड में संशोधन किए जाने का मामला देशभर में उठा। अब, वक्फ बोर्ड संशोधन कानून बन जाने के बाद बोर्ड की संपत्तियों की नए सिरे से जांच की जाने लगी है। साथ ही कई कब्जाधारियों के विरुद्ध केस दर्ज करने के लिए पुलिस अधीक्षक को पत्र भी लिखा गया है।
ये खबर भी पढ़ें... हनुमान जन्मोत्सव की तैयारी के दौरान बड़ा हादसा... एक की मौत
Tags : Notices | sent | waqf | properties | CG News | छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड
ये खबर भी पढ़ें... सरकारी अस्पतालों में जांच उपकरण न होने का हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान
मस्जिदों की दुकानों पर है लोगों का कब्जा
मौजूदा दर के अनुसार किराया 10 से 25 हजार रुपये तक होना चाहिए।
ये खबर भी पढ़ें... घोटाले पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा - ED के पास अधिकार है तो जनता के पास...
संपत्ति की देखरेख को रखे जाएंगे कर्मचारी
ये खबर भी पढ़ें... इंडियन ओवरसीज बैंक की यंग असिस्टेंट मैनेजर अंकिता गिरफ्तार,गबन का केस
संपत्तियों की नए सिरे से जांच
ये खबर भी पढ़ें... हनुमान जन्मोत्सव की तैयारी के दौरान बड़ा हादसा... एक की मौत
Tags : Notices | sent | waqf | properties | CG News | छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari