AIIMS अस्पताल में फंदे पर लटक गया मरीज, कैंपस में मचा हड़कंप

Kanak Durga Jha | Sept 10, 2024, 09:58 IST
Share
patient hanged himself in AIIMS hospital in raipur
patient hanged himself in AIIMS hospital in raipur

Raipur AIIMS Hospital : टाटीबंध स्थित एम्स कैम्पस की चारदीवारी के पास झाड़ियों के पीछे एक अधेड़ मरीज की लाश फांसी के फंदे पर झूलते हुए मिली।

Raipur AIIMS Hospital : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में स्थित एम्स अस्पताल में उस वक्त हड़कंप मच गया जब टाटीबंध स्थित एम्स कैम्पस की चारदीवारी के पास झाड़ियों के पीछे एक अधेड़ मरीज की लाश फांसी के फंदे पर झूलते हुए मिली। रीवा मप्र निवासी महेन्द्र कुमार उपाध्याय नामक यह मरीज 3 दिनों पहले एम्स के ही आपात चिकित्सा कक्ष से इलाज के दौरान गायब हुआ था।

पुलिस ने जानकारी दी कि दिमाग में किसी तकलीफ के कारण मरीज को उनके दो बेटे यहां इलाज के लिए लेकर आए थे। लेकिन मरीज अचानक लापता हो गया। इसके बाद नौ सितंबर को थाने में मरीज की गुमसुदगी का रिपोर्ट दर्ज कराया गया। मामला दर्ज होने के बाद सुबह पुलिस के निर्देश पर एम्स के सिक्योरिटी वालों ने कैम्पस में ही सुनसान जगहों पर तलाशी ली गई।

फांसी लगाकर लटक गया मरीज

इसके बाद जनरेटर लगाने वाले चारदीवारी के पास टिन की झोपड़ी में मरीज की लाश फांसी पर लटकी मिली। बता दें कि शेड के पीछे और आसपास झाड़ियां होने के कारण यह झोपड़ी दूर से नजर नहीं आती है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे की जांच की थी, जिसके बाद मरीज झोपड़ी में जाता हुआ दिखाई दिया। पुलिस द्वारा 5-6 सितंबर की दरम्यानी रात को 12 घंटे के रिकॉर्ड चेक किए गए। मरीज अस्पताल कैम्पस से निकलते नहीं दिखा। इसी आधार पर एम्स के कैम्पस के भीतर ही जांच करवाई गई। इस दौरान झोपड़ी में मरीज का शव मिला।

इससे पहले तेलीबांधा में मरीज ने किया था सुसाइड

बता दें कि कुछ दिनों पहले ही तेलीबांधा में स्थित अस्पताल से ऐसा ही मामला सामने आया था। अस्पताल में भर्ती मरीज ने चौथे मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। मरीज मानसिक तौर पर बीमार था। मरीज के परिजन उसे ओड़िसा से इलाज के लिए रायपुर लेकर आए थे। यहां मरीज को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन, अचानक मरीज ने चौथे मंजिले से छलांग लागकर अपनी जान दे दी। मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी है।

The Sootr Links

छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें

Tags:
  • Suicide Case
  • raipur suicide
  • AIIMS Hospital
  • Chhattisgarh suicide case
  • cg suicide case
  • AIIMS अस्पताल में मरीज ने किया सुसाइड
  • Raipur AIIMS hospital
  • अस्पताल में मरीज ने लगाई फांसी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज