छत्तीसगढ़ में पेट्रोल पंपों पर भीड़ से बिगड़े हालात, पुलिस-प्रशासन ने संभाला मोर्चा
VINAY VERMA | May 15, 2026, 16:44 IST
petrol-diesel-crisis-police-action
छत्तीसगढ़ में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों ने राज्यभर में पंपों पर लंबी कतारें और कानून-व्यवस्था की चिंता बढ़ा दी है। रायपुर समेत कई जिलों में पुलिस ने निगरानी बढ़ाई, सुरक्षा कड़ी की और ब्लैक मार्केटिंग की जांच शुरू की।
छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल को लेकर मचे हाहाकार ने अब कानून-व्यवस्था की चिंता भी बढ़ा दी है। पिछले तीन दिनों से राज्यभर के पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें लग रही हैं। कई जगह हालात इतने बिगड़ गए कि विवाद, धक्का-मुक्की और मारपीट तक की नौबत आ गई। स्थिति को देखते हुए अब पुलिस प्रशासन को सीधे मोर्चा संभालना पड़ा है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में पुलिस ने पेट्रोल पंपों की निगरानी बढ़ा दी है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
रायपुर पुलिस ने पेट्रोल पंप संचालकों और कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान शुरू किया है। इसके तहत प्रमुख और भीड़भाड़ वाले पेट्रोल पंपों पर इमरजेंसी कॉन्टैक्ट नंबर वाले पोस्टर चस्पा किए जा रहे हैं। इन पोस्टरों में पुलिस कंट्रोल रूम, संबंधित थाना प्रभारी, डायल-112 और अन्य हेल्पलाइन नंबर दर्ज किए गए हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस सहायता मिल सके।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि भीड़ और अफवाहों के बीच असामाजिक तत्व सक्रिय हो सकते हैं। इसी कारण पेट्रोल पंप संचालकों को सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधियों की तत्काल सूचना देने के निर्देश दिए गए हैं।
![petrol price hike]()
राज्य में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की खबर फैलते ही लोगों ने बड़ी मात्रा में ईंधन भरवाना शुरू कर दिया। हालत यह रही कि कई शहरों में देर रात तक वाहनों की लंबी लाइनें लगी रहीं। राजधानी रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और रायगढ़ समेत कई जिलों में लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा।
कई पेट्रोल पंपों पर स्टॉक खत्म होने की स्थिति बन गई। इसके बाद संचालकों ने “नो पेट्रोल” और “नो डीजल” के बोर्ड लगा दिए। कुछ जगहों पर एक वाहन को सीमित मात्रा में ही ईंधन देने का फैसला लेना पड़ा, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक सप्लाई पहुंच सके।
इस पूरे संकट के बीच कई जगह पेट्रोल और डीजल की ब्लैक मार्केटिंग के आरोप भी सामने आए हैं। सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें निर्धारित कीमत से अधिक राशि लेकर ईंधन बेचने का दावा किया जा रहा है। हालांकि प्रशासन ने ऐसे मामलों की जांच शुरू कर दी है।
सूत्रों के मुताबिक कुछ पेट्रोल पंपों पर कर्मचारियों और ग्राहकों के बीच बहस और विवाद की स्थिति भी बनी। भीड़ नियंत्रण के लिए कई स्थानों पर पुलिस बल तैनात करना पड़ा।
![diesel-petrol price]()
रायपुर पुलिस ने पेट्रोल पंप संचालकों और कर्मचारियों को रात्रिकालीन सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। सीसीटीवी कैमरे लगातार चालू रखने, नकदी के सुरक्षित प्रबंधन और संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने को कहा गया है। इसके साथ ही देर रात तक खुले रहने वाले पेट्रोल पंपों पर विशेष निगरानी रखने की बात कही गई है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अफवाहों से बचना और संयम बनाए रखना बेहद जरूरी है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि जरूरत के अनुसार ही ईंधन खरीदें और अनावश्यक भीड़ न बढ़ाएं।
पेट्रोल पंपों पर लगातार बढ़ती भीड़ का असर आम लोगों की दिनचर्या पर भी दिखाई देने लगा है। ऑफिस जाने वाले कर्मचारी, स्कूल बस संचालक और छोटे व्यवसायी सबसे ज्यादा परेशान नजर आए। कई लोगों ने घंटों लाइन में लगने के बाद भी ईंधन नहीं मिलने की शिकायत की। फिलहाल पुलिस और प्रशासन स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश में जुटे हैं, लेकिन पेट्रोल पंपों पर बनी अफरा-तफरी ने यह साफ कर दिया है कि ईंधन संकट की आशंका ने लोगों में भारी बेचैनी पैदा कर दी है।
छत्तीसगढ़ में तेल की कीमतों में 3 रुपए का इजाफा, जानिए आपके शहर में कितना है पेट्रोल- डीजल का रेट
छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल की किल्लत, सप्लाई रुकने से पेट्रोल पंपों पर लगे ताले
पहले दूध, अब देशभर में सीएनजी और पेट्रोल-डीजल भी हुआ महंगा, जानें क्या हैं नए रेटdiesel-petrol price
भारत में बढ़ सकती है पेट्रोल-डीजल की कीमत, क्रूड ऑयल पहु्ंचा 80 डॉलर
पेट्रोल पंपों पर पुलिस की विशेष निगरानी
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि भीड़ और अफवाहों के बीच असामाजिक तत्व सक्रिय हो सकते हैं। इसी कारण पेट्रोल पंप संचालकों को सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधियों की तत्काल सूचना देने के निर्देश दिए गए हैं।
petrol price hike
रात तक लगी रहीं लंबी कतारें
कई पेट्रोल पंपों पर स्टॉक खत्म होने की स्थिति बन गई। इसके बाद संचालकों ने “नो पेट्रोल” और “नो डीजल” के बोर्ड लगा दिए। कुछ जगहों पर एक वाहन को सीमित मात्रा में ही ईंधन देने का फैसला लेना पड़ा, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक सप्लाई पहुंच सके।
ब्लैक में बिक्री के आरोप, वीडियो वायरल
सूत्रों के मुताबिक कुछ पेट्रोल पंपों पर कर्मचारियों और ग्राहकों के बीच बहस और विवाद की स्थिति भी बनी। भीड़ नियंत्रण के लिए कई स्थानों पर पुलिस बल तैनात करना पड़ा।
diesel-petrol price
पुलिस ने दिए सुरक्षा संबंधी निर्देश
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अफवाहों से बचना और संयम बनाए रखना बेहद जरूरी है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि जरूरत के अनुसार ही ईंधन खरीदें और अनावश्यक भीड़ न बढ़ाएं।
आम लोगों की परेशानी बढ़ी
ये खबरें भी पढ़ें...
छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल की किल्लत, सप्लाई रुकने से पेट्रोल पंपों पर लगे ताले
पहले दूध, अब देशभर में सीएनजी और पेट्रोल-डीजल भी हुआ महंगा, जानें क्या हैं नए रेटdiesel-petrol price
भारत में बढ़ सकती है पेट्रोल-डीजल की कीमत, क्रूड ऑयल पहु्ंचा 80 डॉलर
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari