बोतल-ड्रम में तेल बेचने पर बैन! सरकार ने कहा, छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक
Harrison Masih | May 23, 2026, 16:17 IST
petrol-diesel-stock-ban-on-bottle-jerrycan-fuel-sale
पश्चिम एशिया में तनाव के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने स्पष्ट किया है कि राज्य में पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। 2516 पंपों पर करोड़ों लीटर ईंधन मौजूद है और नियमित सप्लाई जारी है। ड्रम, बोतल और जेरीकेन में ईंधन बिक्री पर रोक भी लगाई गई है।
Raipur. पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और देश के कई हिस्सों में पेट्रोल-डीजल को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने राहत का संकेत दिया है। राज्य सरकार ने साफ किया है कि प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है और पर्याप्त मात्रा में ईंधन उपलब्ध है। इसके साथ ही जमाखोरी और अनावश्यक खरीदारी रोकने के लिए ड्रम, बोतल और जेरीकेन में पेट्रोल-डीजल बेचने पर तत्काल रोक लगा दी गई है।
खाद्य विभाग के मुताबिक 22 मई 2026 तक राज्य के 2516 पेट्रोल पंपों पर करीब 4.35 करोड़ लीटर पेट्रोल और 8.15 करोड़ लीटर डीजल का स्टॉक मौजूद है। सरकार का कहना है कि रोजाना सप्लाई सामान्य तरीके से जारी है और ऑयल कंपनियों के डिपो से लगातार ईंधन भेजा जा रहा है।
सरकारी आंकड़ों के अनुसार सिर्फ 21 मई को ही प्रदेश में 32.52 लाख लीटर पेट्रोल और 57.60 लाख लीटर डीजल की सप्लाई पहुंची। लखौली, मंदिर हसौद और गोपालपुर स्थित डिपो से जिलों की मांग के हिसाब से टैंकर भेजे जा रहे हैं।
अधिकारियों का कहना है कि अभी रबी फसल कटाई और खरीफ सीजन की तैयारी के चलते डीजल की मांग बढ़ी है। खासतौर पर कृषि कार्यों में उपयोग होने वाले डीजल की खपत अधिक होने के कारण सप्लाई पर अतिरिक्त फोकस किया जा रहा है ताकि कहीं कोई दिक्कत न हो।
राज्य शासन ने आदेश जारी कर साफ कर दिया है कि अब पेट्रोल पंपों से ड्रम, जेरीकेन या बोतलों में पेट्रोल-डीजल नहीं दिया जाएगा। सरकार का मानना है कि अफवाहों के बीच लोग जरूरत से ज्यादा ईंधन जमा करने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे कृत्रिम संकट की स्थिति बन सकती है।
आदेश के मुताबिक अगर कोई पेट्रोल पंप नियम तोड़ते हुए कंटेनर में ईंधन बेचता पाया गया तो उसके खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 और मोटर स्पिरिट एवं हाई स्पीड डीजल आदेश 2005 के तहत कार्रवाई की जाएगी।
हालांकि सरकार ने किसानों और जरूरी सेवाओं को राहत भी दी है। खेती-किसानी, सरकारी निर्माण कार्य, अस्पताल, मोबाइल टावर और अन्य अत्यावश्यक सेवाओं के लिए जरूरत पड़ने पर कंटेनर में डीजल-पेट्रोल दिया जा सकेगा। इसके लिए संबंधित अनुविभागीय अधिकारी की अनुमति और सुरक्षा मानकों का पालन जरूरी होगा।
खाद्य विभाग के सचिव ने हाल ही में ऑयल कंपनियों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर उन पेट्रोल पंपों को तुरंत अतिरिक्त स्टॉक देने के निर्देश दिए हैं जहां सप्लाई तेजी से खत्म हो रही है।
सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों के कारण पैनिक खरीदारी न करें। अधिकारियों का कहना है कि प्रदेश में ईंधन की सप्लाई पूरी तरह सामान्य है और आने वाले दिनों में भी किसी तरह की कमी (Oil Crisis) की संभावना नहीं है।
छत्तीसगढ़ में तेल की कीमतों में 3 रुपए का इजाफा, जानिए आपके शहर में कितना है पेट्रोल- डीजल का रेट
छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल की किल्लत, सप्लाई रुकने से पेट्रोल पंपों पर लगे ताले
छत्तीसगढ़ में तेल संकट सिर्फ अफवाह : खाद्य सचिव बोलीं-प्रदेश में पेट्रोल-डीजल का भरपूर स्टॉक
छत्तीसगढ़ सरकार का दावा, राज्य में ईंधन की कोई कमी नहीं
खाद्य विभाग के मुताबिक 22 मई 2026 तक राज्य के 2516 पेट्रोल पंपों पर करीब 4.35 करोड़ लीटर पेट्रोल और 8.15 करोड़ लीटर डीजल का स्टॉक मौजूद है। सरकार का कहना है कि रोजाना सप्लाई सामान्य तरीके से जारी है और ऑयल कंपनियों के डिपो से लगातार ईंधन भेजा जा रहा है।
हर दिन हो रही नई सप्लाई
अधिकारियों का कहना है कि अभी रबी फसल कटाई और खरीफ सीजन की तैयारी के चलते डीजल की मांग बढ़ी है। खासतौर पर कृषि कार्यों में उपयोग होने वाले डीजल की खपत अधिक होने के कारण सप्लाई पर अतिरिक्त फोकस किया जा रहा है ताकि कहीं कोई दिक्कत न हो।
Chhattisgarh sufficient stock of petrol-diesel
ड्रम और बोतल में पेट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा
आदेश के मुताबिक अगर कोई पेट्रोल पंप नियम तोड़ते हुए कंटेनर में ईंधन बेचता पाया गया तो उसके खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 और मोटर स्पिरिट एवं हाई स्पीड डीजल आदेश 2005 के तहत कार्रवाई की जाएगी।
किसानों और जरूरी सेवाओं को राहत
सरकार की अपील- अफवाहों पर भरोसा न करें
सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों के कारण पैनिक खरीदारी न करें। अधिकारियों का कहना है कि प्रदेश में ईंधन की सप्लाई पूरी तरह सामान्य है और आने वाले दिनों में भी किसी तरह की कमी (Oil Crisis) की संभावना नहीं है।
यह खबरें भी पढ़ें...
छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल की किल्लत, सप्लाई रुकने से पेट्रोल पंपों पर लगे ताले
छत्तीसगढ़ में तेल संकट सिर्फ अफवाह : खाद्य सचिव बोलीं-प्रदेश में पेट्रोल-डीजल का भरपूर स्टॉक
छत्तीसगढ़ सरकार का दावा, राज्य में ईंधन की कोई कमी नहीं
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava