पीएचई एसडीओ को डेढ़ लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा
Marut raj | Apr 04, 2024, 19:12 IST
एसडीओ राजेश मडावे कई महीनों से टेंडर के बिल को पास करने के एवज में रिश्वत मांग रहे थे। इससे परेशान होकर ठेकेदार ने एंटी करप्शन ब्यूरो में की थी शिकायत।
रायपुर. छत्तीसगढ़ में एंटी करप्शन ब्यूरो यानी एसीबी ( ACB ) की टीम ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की है। एसीबी ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी ( पीएचई एसडीओ /PHE SDO) छुईखदान में छापामार कार्रवाई कर अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। ठेकेदार से बिल पास करवाने के नाम पर रिश्वत की मांग की जा रही थी।
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि एसीबी की टीम ने डेढ़ लाख रुपए की रिश्वत के साथ एसडीओ राजेश मडावे को रंगे हाथ पकड़। है। ठेकेदार प्रवीण कुमार तिवारी की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है। तिवारी ने शिकायत में बताया था कि एसडीओ राजेश मडावे कई महीनों से टेंडर के बिल को पास करने के एवज में पैसे की मांग कर रहा था। इससे परेशान होकर प्रार्थी ने एसीबी में शिकायत की। इसके बाद एसीबी ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी छुईखदान पहुंच कर छापामार कार्रवाई करते हुए एसडीओ को गिरफ्तार कर लिया।
डेढ़ लाख रुपए के साथ पकड़ा

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman