पीएम जनमन के गांव अंधेरे में, धरती आबा अभियान की नई उम्मीद

Krishna Kumar Sikander | Jun 11, 2025, 16:50 IST
Share
PM Janman's villages are in darkness, new hope for Dharti Aaba Abhiyan the sootr
PM Janman's villages are in darkness, new hope for Dharti Aaba Abhiyan the sootr

केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी पीएम जनमन योजना, जिसे आदिवासी बहुल क्षेत्रों के विकास के लिए शुरू किया गया था, अपने लक्ष्यों से भटकती नजर आ रही है। इस योजना के तहत चयनित गांव आज भी बिजली, सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं।

केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी पीएम जनमन योजना, जिसे आदिवासी बहुल क्षेत्रों के विकास के लिए शुरू किया गया था, अपने लक्ष्यों से भटकती नजर आ रही है। इस योजना के तहत चयनित गांव आज भी बिजली, सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। इस बीच, जनजातीय कार्य मंत्रालय ने नवंबर 2024 में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान शुरू कर नई उम्मीद जगाई है।

धरती आबा अभियान

धरती आबा अभियान के तहत खैरागढ़ और छुईखदान विकासखंडों के 16 आदिवासी बहुल गांवों को चुना गया है। खैरागढ़ के गातापार जंगल, लक्षना, भरतपुर, नवागांव कवर, चंगुर्दा, सिवनी, उरईडबरी और छुईखदान के नचनिया, लालपुर, बंजारपुर, गोलरडीह, गेरूखदान, बेलगांव, दरबानटोला, मुंडाटोला, सरोधी गांव शामिल हैं। इन गांवों में शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका और बुनियादी ढांचे के विकास पर जोर दिया जा रहा है। अभियान का मकसद न केवल सुविधाएं देना, बल्कि आदिवासी समुदायों को शासकीय योजनाओं की मुख्यधारा से जोड़कर उनका सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण करना है।

ये खबर भी पढ़ें... बच्चों पर फोकस: पीएम जनमन योजना के तहत आंगनवाड़ी केंद्रों का निर्माण

वादे कागजों तक सीमित

पीएम जनमन योजना के तहत खैरागढ़ जिले की 47 बैगा बस्तियों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का वादा किया गया था, लेकिन हकीकत निराशाजनक है। इन बस्तियों में न सड़कें बनीं, न स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचीं, और न ही शिक्षा-रोजगार के अवसर मिले। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि 9 गांव ग्वालगुण्डी, आमाटोला, झिलमिली, सिंगबोरा, निजामडीह, संजारी, कोहकाझोरी, लवातरा और टिंगीपुर आज भी बिजली से वंचित हैं। बिजली विभाग ने वनबाधा और दूरी का हवाला देकर इन गांवों में सौर ऊर्जा के लिए क्रेडा को पत्र लिखा, लेकिन अब तक कोई प्रगति नहीं हुई। आजादी के 78 साल बाद भी ये बस्तियां अंधेरे में जीने को मजबूर हैं।

ये खबर भी पढ़ें... बच्चों को पोषण: पीएम जनमन में खुलेंगे 549 नए आंगनवाड़ी केंद्र

नई उम्मीद, पुरानी चुनौतियां

जिला प्रशासन का दावा है कि धरती आबा अभियान को मिशन मोड में लागू किया जा रहा है। पिछली योजनाओं की कमियों को ध्यान में रखकर नई कार्ययोजना बनाई गई है। प्रशासन का कहना है कि इस बार गलतियां नहीं दोहराई जाएंगी। हालांकि, पीएम जनमन जैसी योजनाओं की अधूरी कहानी सरकारी वादों पर सवाल उठाती है। जब तक योजनाएं कागजों से निकलकर गांवों तक नहीं पहुंचतीं, समावेशी विकास का सपना अधूरा ही रहेगा।

ये खबर भी पढ़ें... पीएम आवास योजना के नाम पर ठगी, ऐसे पकड़ाया फर्जी बैंक अधिकारी

आदिवासी समुदायों में नई उम्मीद

धरती आबा अभियान से आदिवासी समुदायों में नई उम्मीद जगी है, लेकिन पीएम जनमन की नाकामी सबक है कि बिना ठोस अमल के वादे हवा-हवाई साबित होते हैं। सरकार को चाहिए कि पुरानी योजनाओं की कमियों को दुरुस्त कर नए अभियान को सफल बनाए, ताकि आदिवासी बस्तियां अंधेरे से उजाले की ओर बढ़ सकें।

ये खबर भी पढ़ें... पीएम आवास योजना में घोटालेबाजी, फर्जी जियो टैगिंग से करोड़ों की हेराफेरी

पीएम जनमन आवास | पीएम जनमन के गांव अंधेरे में | पीएम जनमन के धरती आबा अभियान की नई उम्मीद | PM Janman | PM Janman's villages are in darkness | new hope for Dharti Aaba Abhiyan in PM Janman

Tags:
  • पीएम जनमन योजना
  • पीएम जनमन आवास
  • पीएम जनमन के गांव अंधेरे में
  • पीएम जनमन के धरती आबा अभियान की नई उम्मीद
  • PM Janman
  • PM Janman's villages are in darkness
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा