लॉरेंस बिश्नोई का करीबी गैंगस्टर आया रायपुर, इन पर की थी फायरिंग
Kanak Durga Jha | Updated:
Police brought gangster close Lawrence Bishnoi Raipur
Lawrence Bishnoi Terror In CG : लॉरेंस बिश्नोई के करीबी गैंगस्टर को रायपुर लाया गया है। दरअसल, लॉरेंस बिश्नोई का करीबी गैंगस्टर अमन साव झारखंड के जेल में बंद था।
Lawrence Bishnoi Terror In Chhattisgarh : लॉरेंस बिश्नोई के करीबी गैंगस्टर को रायपुर लाया गया है। दरअसल, लॉरेंस बिश्नोई का करीबी गैंगस्टर अमन साव झारखंड के जेल में बंद था। पुलिस ने झारखंड की जेल से अमन साव को कार्रवाई के लिए रायपुर लाया है। बता दें कि अमन साव पर बड़े कारोबारी प्रहलाद राय अग्रवाल पर गोली चलाने का आरोप है। अमन साव के गैंग के गुर्गों ने कारोबारी प्रहलाद राय अग्रवाल पर गोली चलाई थी।
कारोबारी प्रहलाद राय अग्रवाल पर गोली चलाने के आरोप में अब तक कई लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं इस मामले में लॉरेंस बिश्नोई का भी नाम सामने आया है। प्रहलाद राय अग्रवाल का तेलीबांधा थाना क्षेत्र में पीआरए कंस्ट्रक्शन का व्यापार है। कारोबारी प्रहलाद राय अग्रवाल पर गोली चलाने के आरोप में रायपुर पुलिस ने अब तक छह आरोपियों को पकड़ा है। इन आरोपियों की गिरफ्तारी झारखंड और हरियाणा से हुई है। कारोबारी पर हमले का प्लान बनाने वाला भी इन आरोपियों में शामिल है।
गोलीकांड मामले में पूछताछ करने के लिए प्रोटेक्शन वारंट पर अमन साव को लाया गया है। बता दें कि अमन साव को रायपुर प्रोटेक्शन वारंट में लाने पर रायपुर पुलिस को पांचवीं बार में इजाजत मिली है। रायपुर पुलिस के अधिकारी इससे पहले चार बार प्रोटेक्शन वारंट पर अमन साव को रायपुर लाने की मांग कर चुके थे, लेकिन हर बार झारखंड पुलिस मना कर देती थी।
ये खबर भी पढ़िए... नक्सली बोले - फोर्स ने 17 साथियों को जिंदा पकड़ लिया था, फिर गोली मारी
अमन साव लॉरेंस बिश्नोई का सबसे करीबी गैंगस्टर है। अमन साव 17 साल की उम्र में ही गैंगस्टर की दुनिया का हिस्सा बन गया था। नाबालिग अवस्था से लेकर अब तक अमन साव के खिलाफ अलग-अलग राज्य के थाने में 50 से अधिक अपराध दर्ज हैं। बता दें कि अमन साव ने 9 मई 2023 को एनटीपीसी कोल परियोजना की आउटसोर्स कंपनी ‘ऋत्विक’ के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर शरद कुमार की हत्या करवा दी थी।
छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें
गोलीकांड में अब तक कई लोग गिरफ्तार
झारखंड जेल से अमन साव को लाया गया रायपुर
ये खबर भी पढ़िए... नक्सली बोले - फोर्स ने 17 साथियों को जिंदा पकड़ लिया था, फिर गोली मारी
कौन है अमन साव
FAQ
- अमन साव को क्यों रायपुर लाया गया है?
अमन साव को रायपुर पूछताछ के लिए प्रोटेक्शन वारंट के तहत लाया गया है। उसे कारोबारी प्रहलाद राय अग्रवाल पर गोली चलाने के आरोप में पूछताछ की आवश्यकता है। - प्रहलाद राय अग्रवाल पर हमला करने के मामले में अब तक कितने लोग गिरफ्तार हो चुके हैं?
प्रहलाद राय अग्रवाल पर गोली चलाने के आरोप में अब तक रायपुर पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारियां झारखंड और हरियाणा से की गई हैं। - अमन साव के खिलाफ कई अपराध दर्ज?
अमन साव पर 50 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं, और वह 17 साल की उम्र से गैंगस्टर की दुनिया का हिस्सा है। उसके खिलाफ गंभीर आरोप हैं, जैसे कि एनटीपीसी कोल परियोजना के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर शरद कुमार की हत्या और गिरिडीह जेल के जेलर पर फायरिंग।
छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें
गन्ने के रेट बढ़ाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे किसानों को उठा ले गई पुलिस, प्रशासन बोला- नहीं थी प्रदर्शन की अनुमति
By Sandeep Kumar
CG Top News : 36 हारी सीटों पर BJP का मिशन 2028, महिला कांग्रेस में बदलाव से लेकर पटवारी भर्ती तक समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें
By Umeshwari Baghel
उद्योग के लिए मिली जमीन पर होटल बनाने की थी तैयारी, हाईकोर्ट ने दिया झटका, अब सरकार के पास ही रहेगी 271 एकड़ जमीन
By Mukesh Sharma
CG Teacher Recruitment 2026 : आत्मानंद स्कूलों में शिक्षक बनने का मौका, 229 पदों के लिए कल से दस्तावेजों की जांच
By Umeshwari Baghel
बाबा बागेश्वर पर नरम पड़े बाबा रामदेव, बोले- छोटे भाई और शिष्य जैसे हैं, हमारी डांट को उन्होंने प्यार माना
By Sandeep Kumar
जनवरी में प्री-बोर्ड, फरवरी में बोर्ड! आखिर कब तैयारी करेंगे छात्र, MP बोर्ड के परीक्षा शेड्यूल पर उठे सवाल
By Arohi Raj
महादेव सट्टा कांड: वकील हिमांशु की 60 करोड़ की कथित डील, क्या ED-CBI अफसरों और जजों तक जुड़े हैं तार?
By Umeshwari Baghel