छत्तीसगढ़ में नक्सली हमला : साय सरकार की बड़ी उपलब्धि, 29 नक्सली मारे गए
Jitendra Shrivastava | Published:
THESOOTR
कांकेर जिले में जवानों की नक्सलियों से मुठभेड़ में 29 नक्सली मारे गए। कांकेर से छोटे बेठिया थाना छोटे बेठिया थाना क्षेत्र के बिनागुंडा इलाके में सुरक्षा जवानों और नक्सलियों में मुठभेड़ अभी भी जारी है।
KANKER. कांकेर जिले में डीजीआरएफ जवानों की नक्सली मुठभेड़ में 29 नक्सली मारे गए। कांकेर से छोटे बेठिया थाना छोटे बेठिया थाना क्षेत्र के बिनागुंडा इलाके में सुरक्षा जवानों और नक्सलियों में मुठभेड़ अभी भी जारी है। नक्सलियों के पास से सात एके-47 और 3 LMG हथियार भी मिले हैं। लोकसभा चुनाव से पहले मंगलवार को सुरक्षा बलों को छत्तीसगढ़ में बड़ी कामयाबी मिली। कांकेर जिले के माड़ इलाके में सुरक्षाबलों ने 29 नक्सलियों को ढेर कर दिया। सभी के शव बरामद हो गए हैं। इनमें नक्सली लीडर शंकर राव भी शामिल है। छत्तीसगढ़ में नक्सली हमला करने का वारदातें लगातार बढ़ने से पुलिस और प्रशासन सतर्क था।
बीएसएफ जवानों और नक्सलियों की मुठभेड़ में बीएसएफ के इंस्पेक्टर समेत दो जवान भी घायल हो गए हैं। मुठभेड़ में BSF इंस्पेक्टर रमेश चौधरी सहित 3 जवान घायल हुए हैं। इनमें 2 DRG के जवान हैं। इंस्पेक्टर के पैर में गोली लगी है, वहीं कांस्टेबल को सामान्य चोट आई है। जवानों ने 13 नक्सलियों के शव बरामद होने की पुष्टि की है। बताया जा रहा है मारे गए नक्सलियों में एरिया कमेटी के शंकर भी मारा गया है। मुठभेड़ में मारे गए शंकर राव और ललिता माड़वी डीवीसी रैंक के नक्सली लीडर थे। दोनों पर 25-25 लाख का इनाम घोषित था। पुलिस ने मौके से 4 ऑटोमेटिक हथियार भी जब्त किए हैं।
दो जवान भी घायल हुए

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari