भाटिया वाइंस से निकला प्रदूषण शिवनाथ नदी को कर रहा गंदा, HC ने लगाया लाखों का जुर्माना

Kanak Durga Jha | Jul 15, 2025, 13:33 IST
Share
Pollution Bhatia Wines polluting Shivnath river HC fine lakhs
Pollution Bhatia Wines polluting Shivnath river HC fine lakhs

Bhatia Wines Polluting Shivnath River : हाईकोर्ट के निर्देश पर पर्यावरण प्रदूषण मंडल ने शिवनाथ नदी और खजीरी नाले के पानी की गुणवत्ता की जांच की।

हाईकोर्ट के निर्देश पर पर्यावरण प्रदूषण मंडल ने शिवनाथ नदी और खजीरी नाले के पानी की गुणवत्ता की जांच की। सोमवार को प्रस्तुत स्टेट रिपोर्ट में बताया गया कि निरीक्षण में अव्यवस्था मिलने पर भाटिया वाइंस पर 1 लाख 20 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है। रिपोर्ट में यह भी बताया कि पांच के सैंपल की जांच में पानी को मानकों के अनुरूप पाया गया, मछली पालन और अन्य जीव जीव प्रजनन के लिए मानक है। अब केस की सुनवाई 25 अगस्त को होगी।

ये खबर भी पढ़िए...सुप्रीम कोर्ट की अनुशंसा, रवींद्र अग्रवाल बनेंगे छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में जज... जानिए पूरा प्रोफाइल

भाटिया वाइंस से निकले प्रदूषण से पहले भी कई मछलियों की हो चुकी है मौत दरअसल, पिछले साल ग्राम दगौरी में भाटिया वाइंस से निकले प्रदूषित पानी की वजह से शिवनाथ नदी में बड़ी संख्या में मछलियों की मौत हो गई थी। इसे लेकर प्रकाशित मीडिया रिपोर्ट पर हाईकोर्ट ने संज्ञान लेते हुए जनहित याचिका मानकर सुनवाई शुरू की है। साथ ही भाटिया वाइंस समेत अन्य को नोटिस जारी किया गया। जिसके बाद से इस मामले पर हाईकोर्ट मॉनिटरिंग कर रहा है। मामले की सुनवाई के दौरान बताया गया कि 11 अप्रैल से लेकर 8 जुलाई के बीच सैंपल लिए गए। इनमें घुलित ऑक्सीजन का स्तर 5.0 से 5.8 मि.ग्रा./लीटर के बीच रहा। हालांकि, खजीरी नाला सूखा था। वहां पानी ही नहीं था।
भाटिया वाइंस पर 1.20 लाख का जुर्माना- पर्यावरण प्रदूषण मंडल ने गंदा पानी बहाने और खराब हाउसकीपिंग के चलते वाइंस प्रबंधन पर जुर्माना लगाया।

पानी की गुणवत्ता रिपोर्ट हाईकोर्ट में पेश- शिवनाथ नदी और खजीरी नाले के लिए लिए गए सैंपलों की रिपोर्ट में नदी का पानी मछली पालन के लिए उपयुक्त पाया गया।

मछलियों की मौत बनी जांच की वजह- पिछले साल भाटिया वाइंस से निकले प्रदूषण के कारण शिवनाथ नदी में बड़ी संख्या में मछलियां मरी थीं, जिससे हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया।

पहले लापरवाही, बाद में सुधार- पहली जांच में नाले के जरिए अपशिष्ट बहाया जा रहा था। दोबारा निरीक्षण में जल शोधन और हाउसकीपिंग में सुधार पाया गया।

अगली सुनवाई 25 अगस्त को तय- हाईकोर्ट में अब इस जनहित मामले की अगली सुनवाई 25 अगस्त 2025 को होगी।

ये खबर भी पढ़िए...छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस अरूप कुमार गोस्वामी हुए रिटायर, जस्टिस गौतम भादुड़ी को सौंपी चीफ जस्टिस की कमान

नाले के पानी में बहा रहे थे अपशिष्ट

सुनवाई के दौरान बताया गया कि पर्यावरण मंडल ने 4 जुलाई को भाटिया वाइंस की जांच के दौरान गंभीर लापरवाही पाई। अपशिष्ट नाले के माध्यम से बाहर बहाया जा रहा था और हाउसकीपिंग व्यवस्था भी बेहद खराब मिली। इसके बाद प्रबंधन को नोटिस जारी किया गया।

मंडल ने 8 जुलाई को दोबारा निरीक्षण किया और पाया कि अपशिष्ट जल के ट्रीटमेंट की व्यवस्था कर ली है। गंदे पानी का उपयोग शीतलन, पौधरोपण और धूल नियंत्रण में किया जा रहा है। साथ ही हाउसकीपिंग भी संतोषजनक पाई गई। हालांकि पहले हुए उल्लंघन को देखते हुए मंडल ने 9 जुलाई 2025 1 लाख 20 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • भाटिया वाइंस छत्तीसगढ़
  • Bhatia Wines Chhattisgarh
  • भाटिया वाइंस फैक्ट्री छत्तीसगढ़
  • Bhatia Wines Factory Chattisgarh
  • भाटिया वाइंस से निकला प्रदूषण
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा