भिलाई में 21 सितंबर को प्रियंका गांधी की सभा, 98 लाख महिला वोटर्स को साधने कांग्रेस की तैयारी
Pratibha Rana | Sept 19, 2023, 24:00 IST
भिलाई में 21 सितंबर को प्रियंका गांधी की सभा, 98 लाख महिला वोटर्स को साधने कांग्रेस की तैयारी
विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस-भाजपा के अलावा आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं का छत्तीसगढ़ आने का सिलसिला लगातार जारी है।
RAIPUR. विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस-बीजेपी के अलावा आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं का छत्तीसगढ़ आने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में अब कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी 21 सितंबर को भिलाई आ रही हैं। वे महिला समृद्धि सम्मेलन में शिरकत करेंगी। जानकारी के अनुसार भिलाई के जयंती स्टेडियम के पास होने जा रहे इस कार्यक्रम में प्रदेश भर से लगभग डेढ़ लाख महिलाओं को लाने की तैयारी की जा रही है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ में महिला वोटर्स की संख्या लगभग 98 लाख पहुंच गई है, जिन्हें साधने की कोशिश में कांग्रेस जुट गई है।
महिला वोटर्स को साधने की तैयारी
भिलाई के जयंती स्टेडियम के पास हो रहे इस आयोजन की तैयारियां लगभग पूरी की जा चुकी हैं। कार्यक्रम स्थल पर बैठक व्यवस्था से लेकर पार्किंग, वीआईपी और वीवीआईपी के आने-जाने की कई बार रिहर्सल भी की जा चुकी है। बता दें कि दुर्ग जिला मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत मंत्रिमंडल के पांच सदस्यों का गृह जिला है। इसलिए यहां हो रहे सम्मेलन को लेकर काफी चुनौतियां हैं।
महिला समृद्धि सम्मेलन में लेंगी हिस्सा
बीजेपी जिस तरह से राज्य सरकार को महिला अपराध को लेकर घेरने की कोशिश में लगी है। कांग्रेस के इस सम्मेलन को उसी का जवाब माना जा रहा है। दरअसल पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 13 महिलाओं को टिकट दी थी। इसमें से 10 महिलाएं विधानसभा तक पहुचीं थीं। लेकिन उपचुनाव में हुई जीत के बाद अब कांग्रेस के पास 13 महिला विधायक हैं। हाल ही में हुई महिला कांग्रेस की बैठक में प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने विधानसभा में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की बात कही थी।

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari