रायपुर में दूल्हा बन संविदा कर्मचारियों ने निकाली वादों की बारात, भूपेश सरकार से की दुल्हन सौंपने की मांग, जानें क्या है मामला

The Sootr CG | Sept 24, 2023, 24:00 IST
Share
रायपुर में दूल्हा बन संविदा कर्मचारियों ने निकाली वादों की बारात, भूपेश सरकार से की दुल्हन सौंपने की मांग, जानें क्या है मामला
रायपुर में दूल्हा बन संविदा कर्मचारियों ने निकाली वादों की बारात, भूपेश सरकार से की दुल्हन सौंपने की मांग, जानें क्या है मामला

रायपुर में सर्व विभागीय संविदा कर्मचारियों ने नियमितीकरण की मांग को लेकर अनोखा विरोध प्रदर्शन किया।

RAIPUR. रायपुर में सर्व विभागीय संविदा कर्मचारियों ने नियमितीकरण की मांग को लेकर अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। संविदा कर्मचारियों ने वादों की बारात निकाली और बाजे गाजे के साथ वादों की इस बारात में कर्मचारी डांस किया। साथ ही कांग्रेस सरकार से अपना वादा पूरा करने की मांग की।

सरकार से दुल्हन यानी नियमितीकरण देने की मांग

कर्मचारियों ने कहा कि वादों की बारात निकाल करके प्रदर्शन कर रहे हैं और हम अपनी नियमितीकरण रूपी दुल्हन को लेकर रहेंगे। कर्मचारियों ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने वादा किया था कि वो हमें दुल्हन यानी नियमितीकरण प्रदान करेंगे जिसे अब तक प्रदान नहीं किया गया। इसलिए हम कुंवारे हैं।

घोषणापत्र में किया वादा निभाए कांग्रेस सरकार

बता दें कि प्रदेश के 45 हजार संविदा कर्मचारियों ने 23 और 24 सितंबर को 2 दिवसीय आंदोलन किया हैं वे अलग-अलग ढंग से वे प्रदर्शन करते हुए भी नजर आते हैं, इससे पहले भी वे नियमितीकरण की मांग पर अनिश्चितकालीन प्रदर्शन कर चुके हैं। उन्होंने 15 अगस्त को मांग पूरा करने के आश्वासन के बाद अपना आंदोलन खत्म किया था। अब नियमितीकरण का इंतजार कर रहे छत्तीसगढ़ के 45 हजार संविदाकर्मचारी एक बार फिर सड़कों पर उतरने जा रहे हैं। मांग एक ही है और पुरानी है वह यह कि 2018 के घोषणापत्र में किया वादा सरकार निभाए । प्रदेश के संविदा कर्मचारियों को नियमित करे।

ये खबर भी पढ़ें...

बलरामपुर में BJYM ने निकाली 'कांग्रेस के भ्रष्टाचार की बारात', चिंतामणि महाराज को दूल्हा और CM, राहुल, सिंहदेव को बताया बाराती

मांग को लेकर अनोखा विरोध प्रदर्शन

संविदाकर्मचारियों ने रविवार (24 सितंबर) को नवा रायपुर में बारात निकाली, उसकी तैयारी पहले से शुरू कर दी गई थी। प्रदेशभर से कर्मचारियों का रायपुर पहुंचना शुरु हो गए था। धरना स्थल पर दुल्हे और बारातियों का साफा, दहेज के सामान और शादी की रश्म में काम आने वाले चीजें जुटाई गई। ​जिसके बाद कर्मचारियों ने बारात निकाली। संविदा कर्मचारी खुद दूल्हे बने और दुल्हन यानि नियमितीकरण को पाने वो सीएम हाउस का कूच किया। इसके लिए बाकायदा शादी के कार्ड्स भी छपवाए गए थे। इनका कहना है कि उनकी दुल्हन सीएम के पास कैद है, उसे पाने के लिए वे बारात निकाल रहे हैं।

Tags:
  • Raipur News
  • रायपुर न्यूज
  • Unique protest regarding the demand for regularization
  • employees took out a procession of promises
  • Congress's promise of regularization
  • movement of contract employees
  • नियमितीकरण की मांग को लेकर अनोखा विरोध
  • कर्मचारियों ने निकाली वादों की बारात
  • कांग्रेस का नियमितीकरण का वादा
  • संविदा कर्मचारियों का आंदोलन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि