सरगुजा में 48 करोड़ के घोटाले के आरोपी राहुल अग्रवाल को पुलिस ने यूपी के ओबरा से किया गिरफ़्तार, लंबे समय से था फरार
Yagyawalkya Mishra | Oct 01, 2023, 24:00 IST
सरगुजा में 48 करोड़ के घोटाले के आरोपी राहुल अग्रवाल को पुलिस ने यूपी के ओबरा से किया गिरफ़्तार, लंबे समय से था फरार
कोयला और छड़ व्यापार में व्यवसायी से करीब 48 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के आरोपी राहुल अग्रवाल को सरगुजा पुलिस ने उत्तर प्रदेश के ओबरा से गिरफ़्तार कर लिया है। करोड़ों की धोखाधड़ी
Surguja. कोयला और छड़ व्यापार में व्यवसायी से करीब 48 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के आरोपी राहुल अग्रवाल को सरगुजा पुलिस ने उत्तर प्रदेश के ओबरा से गिरफ़्तार कर लिया है। करोड़ों की धोखाधड़ी के इस मामले में सरगुजा पुलिस ने मई 2023 में अपराध दर्ज किया था। खबरें हैं कि आरोपियों को कथित रुप से उच्च राजनीतिक संरक्षण था इसलिए पुलिस इस मामले में कार्यवाही से कतरा रही थी।
क्या है मसला
राउरकेला उड़ीसा निवासी छड़ निर्माता पंकज अग्रवाल ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि,उसके साथ राहुल गोयल तथा के के अग्रवाल नामक व्यक्तियों ने जो कि हनुमान कोल डिपो तथा मारुति मिनरल्स की फ़र्म के ज़रिए उड़ीसा की फ़ैक्ट्रियों में कोयला सप्लाई का काम करते थे, उन्होंने उसे यह झाँसा दिया कि,सिंगरोली से ऑक्शन में कोयला ख़रीदी बिक्री का काम साझेदारी में करते हैं जिससे अच्छा मुनाफ़ा होगा। केस डायरी के अनुसार इस झाँसे में आकर पंकज ने करोड़ों की रक़म लगा दी। बाद में आरोपियों ने फ़ैक्ट्री से छड़ लेकर उसकी रक़म भी नहीं दी। यह रक़म बढ़ते बढ़ते 48 करोड़ पहुँच गई। आरोप यह भी है कि, आरोपी पक्ष ने पैसा माँगने पर धमकी दी। कोतवाली पुलिस ने मामले में अपराध क्रमांक 302/2023 के तहत एफ़आइआर करते हुए आरोपी राहुल गोयल, के के अग्रवाल,राहुल अग्रवाल, अमन अग्रवाल, सुजीत जायसवाल और पप्पू जायसवाल के खिलाफ धारा 420 और 409 का अपराध दर्ज किया।
यूपी के ओबरा से राहुल गिरफ़्तार
इस मामले में पुलिस ने दबिश देकर राहुल अग्रवाल नाम के आरोपी को यूपी के ओबरा से गिरफ़्तार किया है। करोड़ों के इस कथित ग़बन के मामले में यह पहली गिरफ़्तारी है।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman