टैक्स चोरी करने वाले सावधान ! अब पड़ेंगे छापे.... अफसरों ने तैयार की कारोबारियों की खुफिया लिस्ट
Kanak Durga Jha | Aug 26, 2024, 12:44 IST
Raid businessmen involved in GST theft
अब टैक्स चोरी करने वाले वालों के खिलाफ सरकार कड़ी कार्रवाई करेगी। जल्द ही टैक्स चोरी करने वाले कारोबारियों के ठिकानों में छापेमार कार्रवाई की जाएगी।
छत्तीसगढ़ से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। अब टैक्स चोरी करने वाले कारोबारियों के खिलाफ सरकार कड़ी कार्रवाई करेगी। इसे लेकर प्रदेश सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। जल्द ही टैक्स चोरी करने वाले कारोबारियों के घर और ठिकानों में छापेमार कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए अधिकारियों ने उन कारोबारियों के नाम की लिस्ट तैयार की है, जिनके ठिकानों में जल्द ही छापेमार कार्रवाई होगी।
दरअसल, सेंट्रल जीएसटी के अफसरों को दिल्ली मुख्यालय से ऐसे संदिग्ध कारोबारियों के नाम मिल गए हैं जो लंबे से समय से जीएसटी जमा नहीं कर रहे हैं। वे बार-बार कारोबार में नुकसान दिखा रहे हैं। इसके अलावा कागजों में बोगस फर्म और फर्जी बिलिंग करने वालों का भी इनपुट दिल्ली मुख्यालय से मिल गया है।
इस इनपुट को गोपनीय रखा गया है। इस सूची में फर्म संचालकों के नाम-पते और टैक्स से संबंधित सभी तरह की जानकारी है। सूची के आधार पर ऐसे सभी कारोबारियों की जांच शुरू कर दी गई है।
जीएसटी चोरी करने वालों के खिलाफ सेंट्रल जीएसटी की ओर से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। 15 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान में संदिग्ध कारोबारियों के रिटर्न की बारीकी से जांच की जा रही है। इसके अलावा फर्जी तरीके से इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) का फायदा लेने वालों पर भी कार्रवाई की तैयारी है।
पिछले साल 2023 में भी अगस्त से सितंबर तक विशेष अभियान चलाया गया था। उस समय प्रदेश में जीएसटी चोरी करने और बिना जीएसटी नंबरों के ट्रांसपोर्टिंग करने वालों पर 200 से ज्यादा मामले दर्ज कर उनसे करोड़ों का जुर्माना वसूला गया था। इस साल टारगेट तय किया गया है कि पिछले साल से ज्यादा बड़ी कार्रवाई की जाएगी।
The Sootr Links
छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें
अब नहीं छिप सकते टैक्स चोर
इस इनपुट को गोपनीय रखा गया है। इस सूची में फर्म संचालकों के नाम-पते और टैक्स से संबंधित सभी तरह की जानकारी है। सूची के आधार पर ऐसे सभी कारोबारियों की जांच शुरू कर दी गई है।
जीएसटी चोरी करने वालों के खिलाफ जल्द होगी बड़ी कार्रवाई
पिछले साल 2023 में भी अगस्त से सितंबर तक विशेष अभियान चलाया गया था। उस समय प्रदेश में जीएसटी चोरी करने और बिना जीएसटी नंबरों के ट्रांसपोर्टिंग करने वालों पर 200 से ज्यादा मामले दर्ज कर उनसे करोड़ों का जुर्माना वसूला गया था। इस साल टारगेट तय किया गया है कि पिछले साल से ज्यादा बड़ी कार्रवाई की जाएगी।
The Sootr Links
छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman