अमित शाह के सामने विरोध टालने रद्द की गई जनसुनवाई, ताकि कोयला खदान पर न हो सरकार की किरकिरी
Arun Tiwari | May 19, 2026, 10:54 IST
raigarh-coal-mine-public-hearing-cancelled-adani-protest
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में अडानी-एसईसीएल कोयला खदान परियोजना की जनसुनवाई आदिवासी विरोध और तनाव के कारण स्थगित हुई, ताकि अमित शाह के दौरे के समय सरकार की किरकिरी न हो।
RAIPUR : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के तमनार क्षेत्र में गारे पेलमा सेक्टर-1 कोयला खदान परियोजना को लेकर माहौल लगातार गरमाता जा रहा है। 19 मई को प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले इलाके में भारी तनाव की स्थिति बन गई। इस तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए एक बार फिर जनसुनवाई को टाल दिया गया। इस समय अमित शाह छत्तीसगढ़ में हैं।
सरकार नहीं चाहती कि उनके सामने विरोध को लेकर किरकिरी हो। आदिवासी समुदाय ने इस परियोजना के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। लोगों का कहना है कि यह सिर्फ जमीन का मामला नहीं, बल्कि उनके अस्तित्व, जंगल और आजीविका की लड़ाई है। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने तमनार चौक से लेकर पेलमा गांव तक पुलिस बल तैनात कर दिया।
ग्रामीणों का आरोप है कि एसईसीएल और अडानी समूह की इस संयुक्त परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए गांवों में लोगों को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है। स्थानीय लोगों का दावा है कि जनसुनवाई से पहले कुछ लोग गांवों में जाकर पेटी, कुर्सी, दरी और छाता जैसे सामान बांट रहे हैं, ताकि विरोध को कमजोर किया जा सके।
जैसे ही यह जानकारी गांवों में फैली लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। महिलाओं और युवाओं ने विरोध जताते हुए सामान बांटने पहुंचे लोगों को गांव से वापस लौटा दिया। इस घटना के वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वे किसी भी तरह के लालच में आने वाले नहीं हैं और अपने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए आखिरी दम तक संघर्ष करेंगे।
इस विरोध की सबसे बड़ी वजह पर्यावरण को होने वाला नुकसान बताया जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, प्रस्तावित ओपन-कास्ट कोयला खदान के लिए करीब 362 हेक्टेयर जंगल क्षेत्र प्रभावित होगा। स्थानीय लोगों का दावा है कि इस परियोजना के चलते लगभग 9 लाख पेड़ों की कटाई हो सकती है, जिससे पूरे इलाके का पर्यावरणीय संतुलन बिगड़ जाएगा।
आदिवासी समुदाय का कहना है कि जंगल ही उनकी पहचान और जीवन का आधार है। खेती, पशुपालन और वन उपज पर निर्भर हजारों परिवारों को इस परियोजना से सीधा खतरा है। एक बुजुर्ग ग्रामीण ने कहा कि अगर जंगल खत्म हो गया तो आदिवासी समाज के सामने जीवन का संकट खड़ा हो जाएगा।
यह पहला मौका नहीं है जब इस परियोजना को लेकर विरोध सामने आया हो। इससे पहले भी जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों और पुलिस के बीच तीखा टकराव हो चुका है। उस समय हालात इतने बिगड़ गए थे कि प्रशासन को जनसुनवाई स्थगित करनी पड़ी थी। अब दोबारा प्रक्रिया शुरू होने से लोगों में पुराना आक्रोश फिर उभर आया है।
इस पूरे मामले ने राजनीतिक रंग भी पकड़ लिया है। कांग्रेस और कई स्थानीय आदिवासी संगठनों ने राज्य सरकार पर सवाल उठाए हैं। विपक्ष का आरोप है कि नियमों और स्थानीय लोगों की सहमति को नजरअंदाज कर परियोजना को आगे बढ़ाया जा रहा है, ताकि निजी कंपनियों को फायदा पहुंचाया जा सके। सरकार को जनसुनवाई टालने की जगह इसकी अनुमति रद्द करनी चाहिए।
अडानी को बड़ी राहत: अमेरिकी कोर्ट ने सभी आपराधिक आरोप हटाए, केस हमेशा के लिए बंद
एमपी के गुना में अडानी समूह का बड़ा निवेश, 1056 करोड़ से लगेगा सीमेंट प्लांट
🔴Sootrdhar Special | प्रदेश की सांसों पर फिर होगा अडानी का कब्जा ! फिर कटेंगे सात लाख पेड़ !
आर्सेलर मित्तल समेत 6 उद्योगपति लगाएंगे बस्तर में प्लांट, अडानी ने मांगी सरगुजा में जमीन, जिंदल को चाहिए रायगढ़
सरकार नहीं चाहती कि उनके सामने विरोध को लेकर किरकिरी हो। आदिवासी समुदाय ने इस परियोजना के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। लोगों का कहना है कि यह सिर्फ जमीन का मामला नहीं, बल्कि उनके अस्तित्व, जंगल और आजीविका की लड़ाई है। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने तमनार चौक से लेकर पेलमा गांव तक पुलिस बल तैनात कर दिया।
ग्रामीणों का विरोध:
लोगों का गुस्सा फूटा:
9 लाख पेड़ों पर चलेगी आरी:
जल,जंगल,ज़मीन की लड़ाई:
पहले भी हो चुका है विरोध:
इस पूरे मामले ने राजनीतिक रंग भी पकड़ लिया है। कांग्रेस और कई स्थानीय आदिवासी संगठनों ने राज्य सरकार पर सवाल उठाए हैं। विपक्ष का आरोप है कि नियमों और स्थानीय लोगों की सहमति को नजरअंदाज कर परियोजना को आगे बढ़ाया जा रहा है, ताकि निजी कंपनियों को फायदा पहुंचाया जा सके। सरकार को जनसुनवाई टालने की जगह इसकी अनुमति रद्द करनी चाहिए।
यह खबरें भी पढ़ें...
एमपी के गुना में अडानी समूह का बड़ा निवेश, 1056 करोड़ से लगेगा सीमेंट प्लांट
🔴Sootrdhar Special | प्रदेश की सांसों पर फिर होगा अडानी का कब्जा ! फिर कटेंगे सात लाख पेड़ !
आर्सेलर मित्तल समेत 6 उद्योगपति लगाएंगे बस्तर में प्लांट, अडानी ने मांगी सरगुजा में जमीन, जिंदल को चाहिए रायगढ़
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari