CG lok sabha election result 2024 : रायगढ़ सीट से BJP के राधेश्याम राठिया 2 लाख 40 हजार 391 वोट से जीते

Vikram Jain | Jun 04, 2024, 20:30 IST
Share
raigarh Lok Sabha Seat Election Result 2024
raigarh Lok Sabha Seat Election Result 2024

लोकसभा चुनाव-2024 के नतीजे आ गए हैं। छत्तीसगढ़ की रायगढ़ लोकसभा सीट से बीजेपी के राधेश्याम राठिया ने 2 लाख 40 हजार 391 वोटों से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. मेनका देवी सिंह को हराया है। इस सीट पर तीसरे चरण में 7 मई को मतदान हुआ था। मतदान 78.85 प्रतिशत रहा था।

raigarh Lok Sabha Seat Election Result 2024 : छत्तीसगढ़ की रायगढ़ लोकसभा सीट से भी बीजेपी की बड़ी जीत हुई है। रायगढ़ संसदीय सीट से बीजेपी प्रत्याशी राधेश्याम राठिया ने कांग्रेस की डॉ. मेनका देवी सिंह को हराया है। बीजेपी के राठिया ने 2 लाख 40 हजार 391 वोटों से बड़ी जीत दर्ज की है। राधेश्याम राठिया को 8 लाख 8 हजार 275 वोट मिले है। छत्तीसगढ़ के 11 निर्वाचन क्षेत्रों में से रायगढ़ लोकसभा सीट मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सीट है। इस लोकसभा सीट पर मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच था। बीजेपी ने इस बार भी अपनी जीत बरकरार रखी है। आइए जानते हैं इस लोकसभा सीट का गणित ...।

रायगढ़ लोकसभा सीट छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों में से एक है। यह सीट एसटी वर्ग के लिए आरक्षित है। रायगढ़ लोकसभा के अंतर्गत कुल 8 विधानसभा सीटें आती हैं। 2023 के विधानसभा चुनावों में इनमें से 4 सीटें- जशपुर, कुनकुरी, पत्थलगांव और रायगढ़ बीजेपी के खाते में गई थी। बाकी की 4 सीटें- लैलुंगा, सारंगढ़, खरसिया और धरमजयगढ़ पर कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत हुई थी।

रायगढ़ लोकसभा सीट पर लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में मतदान हुए थे। यहां कुल 18 लाख 38 हजार 547 मतदाता हैं। इनमें से 14 लाख 49 हजार 673 ने वोटिंग की थी। रायगढ़ में वोटिंग परसेंट 78.85 प्रतिशत रहा था।

2024 का समीकरण

रायगढ़ सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने राधेश्याम राठिया को टिकट दिया था। वे पार्टी के चुनाव संचालक रह चुके हैं। 2019 लोकसभा चुनाव की विजेता गोमती साई ने विधानसभा चुनावों में पत्थलगांव से जीत दर्ज कर इस्तीफा दे दिया था। जिसके चलते राठिया को यहां से टिकट मिली थी। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने मेनिका देवी मिश्रा को टिकट दिया था। लंबे समय से पार्टी से जुड़ी मेनिका देवी सारंगढ़ राजपरिवार से आती हैं।

ये खबर भी पढ़ें... CG lok sabha election result 2024 : महासमुंद सीट से रूप कुमारी चौधरी 1 लाख 45 हजार 456 वोट से जीतीं

साल जीत वोट मार्जिन

2024 राधेश्याम राठिया 2,40, 391

2019 गोमती साई (बीजेपी) 66,027

2014 विष्णु देव साईं (बीजेपी) 2,16,750

रायगढ़ लोकसभा सीट चुनाव परिणाम | लोकसभा चुनाव परिणाम

Tags:
  • रायगढ़ लोकसभा सीट चुनाव परिणाम
  • raigarh Lok Sabha Seat
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई