रायगढ़ की छात्रा का अपहरण : रायपुर की फैक्ट्री में दो महीने तक जो हुआ...

Umeshwari Baghel | Jun 27, 2026, 17:16 IST
Share
रायगढ़ की छात्रा का अपहरण
रायगढ़ की छात्रा का अपहरण

रायगढ़ जिले की पूंजीपथरा पुलिस ने 15 वर्षीय छात्रा के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी रायपुर के सिलतरा क्षेत्र की फैक्ट्रियों में मजदूरी करते थे।

समझें क्या है पूरा मामला

Raigarh। रायगढ़ जिले की पूंजीपथरा पुलिस ने नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों पर शादी का झांसा देकर नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और उसके साथ शारीरिक शोषण करने का आरोप है। पुलिस ने पीड़िता को रायपुर के उरला क्षेत्र से सुरक्षित बरामद कर लिया है।

स्कूल से लौटकर लापता हुई थी छात्रा

मामला 15 दिसंबर 2025 का है। पूंजीपथरा थाना क्षेत्र की रहने वाली 15 वर्षीय छात्रा स्कूल से लौटने के बाद घर नहीं पहुंची। परिजनों ने पहले आसपास तलाश की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।

परिजनों को बाद में पता चला कि घनश्याम उर्फ सोनू बैरागी छात्रा को मोटरसाइकिल से अपने साथ ले गया था। इसके बाद परिवार ने 17 दिसंबर 2025 को थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस ने रायपुर तक की जांच

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कई स्तर पर जांच शुरू की। टीम ने छात्रा और आरोपी की तलाश में तीन बार रायपुर के अलग-अलग इलाकों में दबिश दी, लेकिन शुरुआत में कोई सफलता नहीं मिली।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम बनाई गई और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि छात्रा रायपुर के उरला क्षेत्र में देखी गई है।इसके बाद पुलिस टीम ने रायपुर के उरला और सिलतरा क्षेत्र में फैक्ट्रियों, मजदूर बस्तियों और दुकानों में पूछताछ की।

किराना दुकानदार की सूचना से मिला सुराग

जांच के दौरान पुलिस को एक किराना दुकानदार से महत्वपूर्ण जानकारी मिली। दुकानदार ने बताया कि छात्रा अक्सर पास के इलाके में सामान खरीदने आती थी। इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने 24 जून 2026 को सरोरा (उरला) स्थित अशोक पाइप प्लांट क्षेत्र में दबिश दी। यहां पुलिस ने छात्रा को आरोपी सिसेन एक्का के कब्जे से सुरक्षित बरामद किया।इसके बाद छात्रा को रायगढ़ लाया गया और महिला अधिकारी की मौजूदगी में उसका बयान दर्ज किया गया।

बयान में सामने आया पूरा मामला

पीड़िता ने बयान में बताया कि घनश्याम उर्फ सोनू बैरागी उसके घर आता-जाता था। बातचीत के दौरान उसने शादी का झांसा दिया। 15 दिसंबर को वह उसे मोटरसाइकिल से घरघोड़ा ले गया और फिर रायपुर के सिलतरा क्षेत्र में एक फैक्ट्री के पास मजदूर क्वार्टर में ले जाकर रखा। आरोप है कि वहां घनश्याम ने उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए और लगभग दो महीने तक उसे अपने साथ रखा। इस दौरान उसके साथ मारपीट भी की जाती थी।कुछ समय बाद घनश्याम उसे छोड़कर वहां से भाग गया।

दूसरे आरोपी पर भी शोषण का आरोप

इसके बाद छात्रा का संपर्क फैक्ट्री में काम करने वाले दूसरे मजदूर सिसेन एक्का से हुआ। छात्रा के अनुसार सिसेन उसे सिलतरा से सरोरा क्षेत्र ले गया। वहां उसने भी शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक शोषण किया। इसके बाद मामला और गंभीर हो गया।

पुलिस ने दर्ज की नई धाराएं

बयान के आधार पर पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 87 और 65(1) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4 और 6 जोड़ी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया।

दोनों आरोपी गिरफ्तार

पहला आरोपी घनश्याम दास बैरागी उर्फ सोनू (23 वर्ष), निवासी नूनदरहा, थाना घरघोड़ा का रहने वाला है। दूसरा आरोपी सिसेन एक्का (25 वर्ष), निवासी सिगाना, थाना लखनपुर, जिला सरगुजा का रहने वाला है। दोनों आरोपी रायपुर के सिलतरा क्षेत्र में मजदूरी का काम करते थे। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

टाइमलाइन

15 दिसंबर 2025 को छात्रा स्कूल से लौटने के बाद लापता हो गई थी।

17 दिसंबर 2025 को परिजनों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस ने जांच के दौरान रायपुर तक कई बार दबिश दी।

24 जून 2026 को छात्रा रायपुर के उरला क्षेत्र से बरामद हुई।

जांच के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

FAQ

  1. छात्रा कब और कैसे लापता हुई थी?
    15 दिसंबर 2025 को 15 वर्षीय छात्रा स्कूल से लौटने के बाद घर नहीं पहुंची थी। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।
  2. पुलिस ने छात्रा को कहां से बरामद किया?
    पुलिस ने जांच और लगातार तलाश के बाद 24 जून 2026 को रायपुर के उरला क्षेत्र स्थित सरोरा इलाके से छात्रा को सुरक्षित बरामद किया।
  3. इस मामले में क्या कार्रवाई हुई?
    पुलिस ने जांच के बाद शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोप में दो आरोपियों घनश्याम बैरागी और सिसेन एक्का को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

यह खबरें भी पढ़े...

मरवाही अपहरण केस : 3 दिन बाद व्यापारी का सफल रेस्क्यू, 3 किडनैपर अरेस्ट

नवा रायपुर में फिर भड़का जमीन विवाद, ग्रामीण और प्रशासन आमने-सामने

Crime News | अनिरुद्धाचार्य से सवाल पूछ वायरल हुए MP के शिक्षक की UP में ह*त्या, वजह बड़ी शॉकिंग !

बिलासपुर में भाजपा नेत्री से दुष्कर्म और ढाई करोड़ की ठगी, उद्योगपति पर एफआईआर

Tags:
  • crime news
  • रायगढ़
  • दुष्कर्म
  • अपहरण
  • छात्रा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि