सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिलाओं को पैसों का लालच देकर बुलाते थे

Anjali Dwivedi | Feb 02, 2026, 15:31 IST
Share
raigarh-sex-racket-busted-police-action
raigarh-sex-racket-busted-police-action

रायगढ़ पुलिस ने केलो बिहार कॉलोनी में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। किराए के मकान में महिलाओं को लालच देकर देह व्यापार कराया जा रहा था।

News In Short

  • रायगढ़ पुलिस ने केलो बिहार कॉलोनी में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा किया है।
  • मुख्य आरोपी राहुल इजारदार और ग्राहक नागेंद्र विश्वकर्मा को मौके से गिरफ्तार किया गया है।
  • पुलिस ने मकान के अंदर से 3 महिलाओं को बरामद किया है। इन्हें पैसों का लालच देकर लाया गया था।
  • पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल, नकद राशि और आपत्तिजनक सामान को जब्त किया है।

News In Detail

Raigarh. छत्तीसगढ़ पुलिस की सख्ती के बाद भी देह व्यापार जैसे अपराध फिलहाल थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला रायगढ़ जिले का है जहां पुलिस ने हाईप्रोफाइल देह व्यापार रैकेट का बड़ा पर्दाफाश किया है।

एक पॉश कॉलोनी में चल रहे इस अवैध धंधे को पुलिस की टीम ने पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया है। मौके से तीन महिलाओं को सुरक्षित छुड़ाया गया और धंधे के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने घिनौने धंधे में शामिल दो आरोपियों को रंगे हाथों पकड़कर बड़ी सफलता हासिल की है।

ऐसे पता चला नकली ग्राहक का जाल

यह पूरी कार्रवाई रायगढ़ के चक्रधर नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत केलो बिहार कॉलोनी में हुई। पुलिस को यह गुप्त सूचना मिल रही थी कि किराएदार राहुल वहां गलत काम कर रहा है। वह संतोष सोनी के मकान में बाहरी महिलाओं को बुलाकर देह व्यापार (Sex racket) का धंधा चलाता था। सूचना के बाद पुलिस ने आरोपी डिंपी के इस काले कारोबार पर नजर रखी थी।

सूचना की पुष्टि के लिए सीनियर पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश पर एक स्पेशल टीम बनाई गई। पुलिस ने जाल बिछाते हुए एक नकली ग्राहक को तय रकम देकर मकान के अंदर भेजा।

घेराबंदी कर मकान में दी दबिश

जैसे ही पाइंटर ने अंदर से सिग्नल दिया, पहले से तैनात चक्रधरनगर पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने मकान को चारों तरफ से घेर लिया। अचानक हुई इस छापेमारी से वहां हड़कंप (देह व्यापार का भंडाफोड़) मच गया। पुलिस ने जब कमरे की तलाशी ली, तो वहां तीन महिलाएं, मुख्य आरोपी राहुल इजारदार और एक ग्राहक नागेंद्र विश्वकर्मा मौजूद मिले। मौके से पुलिस ने कई आपत्तिजनक सामग्रियां भी बरामद की हैं।

किराये का मकान और दलाली का काला धंधा

पकड़े गए आरोपी नागेंद्र विश्वकर्मा ने पूछताछ में कई राज उगले हैं। उसने बताया कि मुख्य आरोपी राहुल इजारदार इस किराए के मकान को एक 'अड्डे' की तरह इस्तेमाल कर रहा था। वह भोली-भाली महिलाओं को ज्यादा पैसों का लालच देकर इस दलदल में धकेलता था। राहुल खुद दलाल की भूमिका निभाता था और ग्राहकों से मोटी रकम वसूलकर इस अवैध कारोबार को संचालित कर रहा था।

बीती रात की कार्रवाई

नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा के नेतृत्व में हुई इस बीती रात की कार्रवाई में पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल फोन, पाइंटर द्वारा दिए गए पैसे और अन्य साक्ष्य जब्त किए हैं। पुलिस अब इस बात की तफ्तीश कर रही है कि इस रैकेट के तार और कहां-कहां जुड़े हैं और क्या इसमें कोई और बड़ा सिंडिकेट शामिल है। फिलहाल, दोनों आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया गया है।

ये खबरें भी पढ़ें...

छत्तीसगढ़ के 64 लाख वोटर्स को नोटिस, 14 फरवरी तक डेटा नहीं सुधारा तो कटेगा नाम

छत्तीसगढ़ का प्लेसमेंट मॉडल फ्लॉप : रोजगार मेलों में नहीं पहुंच रहे 90 फीसदी बेरोजगार, दो साल बीते सिर्फ इतनी नौकरी

आम आदमी नहीं औद्योगिक घरानों का बजट, बैज बोले- छत्तीसगढ़ के साथ की गई ठगी

Budget 2026 को सीएम विष्णुदेव साय ने बताया ऐतिहासिक, छत्तीसगढ़ में विकास की नई राह

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़ पुलिस
  • Sex racket
  • रायगढ़
  • देह व्यापार
  • देह व्यापार का भंडाफोड़
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई