आम आदमी नहीं औद्योगिक घरानों का बजट, बैज बोले- छत्तीसगढ़ के साथ की गई ठगी
Arun Tiwari | Feb 01, 2026, 17:40 IST
central-budget-2026-pcc-chief-dipak-baj-reaction
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने केंद्रीय बजट को निराशाजनक और कारपोरेट घरानों के पक्ष में बताया है। उन्होंने कहा कि बजट में छत्तीसगढ़ और रोजगार के लिए कुछ नहीं है।
रायपुर. केंद्रीय बजट पर बहस शुरू हो गई है। केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया दिया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत किया गया बजट देश की जनता को निराश करने वाला है। साथ ही कारपोरेट घरानों को समर्पित बजट है। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार के लिए बजट में कुछ नहीं है।
दीपक बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ की एक बार फिर उपेक्षा हुई है। डबल इंजन की सरकार ने छत्तीसगढ़ को ठगा है। छत्तीसगढ़ के कोयला और खनिज संसाधनों के दोहन के लिए कोरिडोर बनाने की बात की गयी है, लेकिन छत्तीसगढ़ के विकास के लिए राज्य को कुछ नहीं मिला। देश की सर्वाधिक कोयला, आयरन ओर, बाक्साईट देने वाले छत्तीसगढ़ की इस बार भी मोदी सरकार ने उपेक्षा की है।
बैज ने कहा कि महंगाई कम करने, नये रोजगार सृजन और करों को छूट देने में यह बजट नाकाम साबित हो गया है। बजट से युवा और छोटे व्यापारी निराश हुए है। वित्त मंत्री ने बजट में एक बार फिर झूठा दावा किया कि 25 करोड़ लोगों को इन्होंने गरीबी रेखा से बाहर निकाला जबकि आज भी देश की आबादी का 61 प्रतिशत लोगों 81 करोड़ को सरकार 5 किलो राशन देने का दावा करती है।
बैज ने कहा कि मोदी के हर साल 2 करोड़ रोजगार के लिए भी बजट में कुछ नहीं है। लघु उद्योगों के लिए मात्र 10 हजार करोड़ का प्रावधान बजट में है। यह ऊंट के मुंह में जीरा है। बजट में कृषि क्षेत्र की उपेक्षा की गयी है, पहले किसानों की आय दुगुनी करने की बात करने वाले इस बजट में दुगुना करने के लिए कोई प्रावधान नहीं किये, अब किसानों की आय बढ़ाने की बात कर रहे है।
वहीं केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि यह बजट शेखचिल्ली का शोरबा है। शेखी बघारते रहे कि विश्व में फलां नंबर की अर्थव्यवस्था हो गई, विश्व गुरु हो गए, पर बजट ने कलई खोल कर रख दी। पिछले साल यानी वर्ष 2025-26 में न राजस्व बढ़ा पाए, न टैक्स वसूली मजबूत हो सकी। इस बार भी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी के धुंआधार बजट में धुंआ बहुत है और धार बहुत पतली है।
union budget 2026से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें...
महिला वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने महिलाओं के लिए बजट में क्या खास दिया?
Budget 2026 Live: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बजट भाषण | Nirmala Sitharaman |
बजट 2026: स्कूलों और कॉलेजों में खुलेंगी कंटेंट क्रिएटर लैब्स, 10 लाख नौकरियों का ऐलान
एआई करेगा किसानों की मदद, आय को बढ़ाने के लिए बजट में हुए बड़े ऐलान
छत्तीसगढ़ की हुई अनदेखी
महंगाई कम करने में नाकाम
रोजगार के लिए कुछ नहीं
बजट 2026-27 शेखचिल्ली का शोरबा है
union budget 2026से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें...
महिला वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने महिलाओं के लिए बजट में क्या खास दिया?
Budget 2026 Live: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बजट भाषण | Nirmala Sitharaman |
बजट 2026: स्कूलों और कॉलेजों में खुलेंगी कंटेंट क्रिएटर लैब्स, 10 लाख नौकरियों का ऐलान
एआई करेगा किसानों की मदद, आय को बढ़ाने के लिए बजट में हुए बड़े ऐलान
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA