एआई करेगा किसानों की मदद, आय को बढ़ाने के लिए बजट में हुए बड़े ऐलान
Aman Vaishnav | Feb 01, 2026, 13:21 IST
union budget 2026 new schemes farmers
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2026 में किसानों के लिए कई बड़ी योजनाओं का ऐलान किया है। इसमें काजू, नारियल, चंदन और अन्य कृषि उत्पादों की खेती को बढ़ावा देने के लिए नए कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे।
बजट में किसानों के लिए नई योजना
निर्मला सीतारमण ने कहा कि यह योजना नारियल उत्पादन में प्रतिस्पर्धा बढ़ाने के उद्देश्य से बनाई गई है। इसके तहत, प्रमुख नारियल-उत्पादक राज्यों में पुराने पेड़ों को नई किस्मों के पौधों से बदला जाएगा।
काजू और नारियल उत्पादन को आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य
चंदन खेती को बढ़ावा
वित्त मंत्री ने कहा कि पुराने बागानों को फिर से उपजाऊ बनाया जाएगा। इससे अखरोट, बादाम और चिलगोजा की खेती को बढ़ावा मिलेगा।एक खास कार्यक्रम शुरु किया जाएगा। इससे किसानों की आय बढ़ेगी और युवाओं को इससे जोड़कर उत्पादों का मूल्य संवर्धन किया जाएगा।
किसानों की आय बढ़ाने के लिए किए गए ऐलान
- 500 जलाशयों और अमृत सरोवरों का विकास होगा।
- पशुपालन क्षेत्र में नए रोजगार अवसर पैदा होंगे।
- कोकोनट प्रोत्साहन योजना से 1 करोड़ किसानों और 3 करोड़ लोगों को सहायता मिलेगी।
- भारत का काजू और कोको 2030 तक ग्लोबल ब्रैंड बनेंगे।
ये भी जानें...
- ग्रामीण इलाकों में एक जिला-एक उत्पाद योजना को मजबूत करेंगे।
- खादी और हथकरघा को मजबूत करने के लिए महात्मा गांधी ग्राम स्वराज पहल शुरू करने का प्रस्ताव।
- तटवर्ती क्षेत्र के किसानों के लिए नारियल संवर्धन योजना लाई जाएगी।
- बादाम और अखरोट की पैदावार बढ़ाने के लिए मदद मिलेगी।
- नारियल उगाने वाले राज्यों में बेकार पेड़ों की जगह नई किस्म के पौधे लगाए जाएंगे।
- चंदन के पेड़ों और लकड़ी के लिए विशेष योजना शुरु की जाएगी।
- रेशम, ऊन और जूट फाइबरों में आत्मनिर्भरता के लिए राष्ट्रीय फाइबर योजना लाई जाएगी।
- पारंपरिक क्लस्टरों के आधुनिकीकर के लिए वस्त्र विस्तार एवं रोजगार योजना आएगी।
- बुनकरों और कारीगरों की मदद के लिए राष्ट्रीय हथकरघा और हस्तशिल्प कार्यक्रम लाए जाएंगे।
- किसानों के लिए Ai टूल- भारत-VISTAAR कार्यक्रम की शुरुआत होगी।
- तटीय क्षेत्रों में फिशरीज वैल्यू चेन मजबूत की जाएंगी।
- पशुपालन क्षेत्र के लिए लोन-आधारित सब्सिडी कार्यक्रम शुरू होंगे।
- पशुधन उद्यमों का संवर्धन और आधुनिकीकरण होगा।
- पशुधन किसान उत्पादक संगठनों को बढ़ावा दिया जाएगा।
बाजार को नहीं पसंद आया बजट 2026, सेंसेक्स 1650, निफ्टी 24650 अंक लुढ़का
फसल खराब हुई तो तुरंत मिलेगा मुआवजा, किसान नहीं करेगा सफर: हाईकोर्ट
कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, बजट डे पर आम आदमी को महंगाई का तगड़ा झटका!
धान खरीदी में अनियमितता: किसानों को नहीं मिला भुगतान, किया हंगामा
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava