महिला वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने महिलाओं के लिए बजट में क्या खास दिया?

Anjali Dwivedi | Feb 01, 2026, 13:14 IST
Share
union-budget-2026-women-new-scheme
union-budget-2026-women-new-scheme

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट 2026 में महिलाओं को समर्थन देने के लिए सी-मार्ट योजना और कम ब्याज पर लोन की घोषणा की गई है। साथ ही शिक्षा और बुनियादी ढांचे पर भी ध्यान दिया गया।

बजट 2026-27. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लगातार नौवीं बार बजट पेश करते हुए देश की देश की प्रगति पर जोर दिया है। वित्त मंत्री ने बजट में कई जरूरी घोषणाएं कीं हैं। 2026 के बजट में महिलाओं के लिए एक खास ऐलान किया गया है। वित्त मंत्री ने महिलाओं के लिए सी-मार्ट योजना की शुरुआत की है।

पिछले साल के बजट में लखपति दीदी योजना शुरू की गई थी। इस बार के बजट में इसे आगे बढ़ाते हुए सी-मार्ट योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के तहत महिलाओं को अपने कारोबार को मजबूत करने के लिए बड़ी मदद मिल सकती है। इसके अलावा, महिलाएं इस योजना के तहत कम ब्याज पर लोन भी ले सकती हैं। वित्त मंत्री ने बताया कि सरकार ने बुनियादी सुविधाएं जनता तक सही तरीके से पहुंचाया है।

महिलाएं

  • लखपति दीदी प्रोग्राम - सेल्फ हेल्प उद्यमियों को इनोवेटिव फाइनेंसिंग के जरिए मदद मिलेगी।
  • ग्रामीण महिला उद्यमों के लिए स्व-सहायता उद्यम यानी शी-मार्ट्स की शुरुआत होगी।

महिलाओं के लिए खास ऐलान

महिलाओं और तकनीक के भविष्य पर केंद्रित इस बजट में कई जरूरी घोषणाएं की गईं है। हर जिले में एक गर्ल्स हॉस्टल बनाने का संकल्प लिया गया है। साथ ही, एस्ट्रो फिजिक्स और एस्ट्रोनॉमी जैसे विषयों को बढ़ावा देने के लिए टेलीस्कोप इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण किया जाएगा।

सरकार आयुर्वेद और योग को वैश्विक पटल पर नई पहचान दिलाने की योजना बना रही है। इसके साथ ही, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करने हेतु बड़े कदम उठाए जा रहे हैं। इन प्रयासों का मुख्य उद्देश्य भारत की पारंपरिक चिकित्सा पद्धति को दुनिया तक पहुंचाना है। देश को तकनीकी रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सरकार आगे बढ़ रही है।

शिक्षा के क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए केंद्र सरकार राज्यों को 5 नए विश्वविद्यालय खोलने में मदद करेगी। साथ ही उच्च शिक्षा को आधुनिक बनाने के लिए स्टैम (STEM) संस्थानों की स्थापना की जाएगी।

STEM क्या है?

STEM चार अंग्रेजी अक्षरों का छोटा रूप है-
S - Science (विज्ञान)
T - Technology (तकनीक)
E - Engineering (इंजीनियरिंग)
M - Mathematics (गणित)

यानि STEM का मतलब हुआ-विज्ञान, तकनीक, इंजीनियरिंग और गणित से जुड़ी पढ़ाई और करियर.

STEM क्यों जरूरी है?

आज की दुनिया टेक्नोलॉजी पर निर्भर है- मोबाइल, इंटरनेट, AI, मशीनें, मेडिकल उपकरण, और स्पेस मिशन। इन सबका आधार STEM की पढ़ाई है। STEM का उद्देश्य है, विज्ञान, तकनीकी, इंजीनियरिंग और गणित में ज्ञान बढ़ाना।

बुजुर्गों के लिए क्या है union budget 2026 में

  • 7 गंभीर रोगों की दवाएं सस्ती होंगी। शुगर और कैंसर की 17 दवाओं के दाम घटेंगे।
  • देश में एम्स जैसे 3 नए आयुर्वेद संस्थान बनाए जाएंगे।
  • PM दिव्यांग केंद्रों को और मजबूत किया जाएगा।
  • दिव्यांग सहारा योजना के तहत ट्रेनिंग और सपोर्ट मिलेगा।
  • पूर्वोत्तर के 5 राज्यों (अरुणाचल, असम, सिक्किम, मिजोरम, त्रिपुरा) में नए बौद्ध सर्किट बनेंगे।
  • भारतीय योग को दुनियाभर में फैलाने के लिए उसे बढ़ावा दिया जाएगा।
  • क्वालिटी आयुर्वेदिक प्रोडक्ट के एक्सपोर्ट को बढ़ावा मिलेगा।

बजट से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें...

Budget 2026 Live: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बजट भाषण | Nirmala Sitharaman |

बजट 2026: स्कूलों और कॉलेजों में खुलेंगी कंटेंट क्रिएटर लैब्स, 10 लाख नौकरियों का ऐलान

एआई करेगा किसानों की मदद, आय को बढ़ाने के लिए बजट में हुए बड़े ऐलान

बाजार को नहीं पसंद आया बजट 2026, सेंसेक्स 1650, निफ्टी 24650 अंक लुढ़का

Tags:
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
  • महिलाएं
  • लखपति दीदी योजना
  • union budget 2026
  • बजट 2026-27
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच