रेलवे का फैसला... कोरोना-काल में बंद 13 ट्रेनें कल से फिर दौड़ेंगी
Kanak Durga Jha | Jul 15, 2025, 07:45 IST
Railways decision 13 trains closed Corona period run again
कोरोना काल के दौरान छत्तीसगढ़ में बंद की गई 13 से अधिक लोकल ट्रेनों को दोबारा शुरू करने का फैसला SECR ने लिया है। इन सभी ट्रेनों का संचालन मंगलवार यानी कल से शुरू हो जाएगा।
कोरोना काल के दौरान छत्तीसगढ़ में बंद की गई 13 से अधिक लोकल ट्रेनों को दोबारा शुरू करने का फैसला SECR ने लिया है। इन सभी ट्रेनों का संचालन मंगलवार यानी कल से शुरू हो जाएगा। रेलवे बोर्ड से अनुमति मिलने के बाद जोन ने सभी तैयारियां कर ली हैं।
ये खबर भी पढ़िए...रेलवे ने रायपुर रूट की दो एक्सप्रेस ट्रेनें की रद्द, चार के मार्ग बदले
ये खबर भी पढ़िए...इंजन से लेकर कोच तक हर जगह रेलवे की नजर, देश की सभी ट्रेनों के हर कोच में लगेंगे सीसीटीवी
रेलवे एडमिनिस्ट्रेशन के मुताबिक, कोरोना के बाद आप हालात सामान्य है। लोकल ट्रेनों का संचालन बहाल किया जा रहा है। हाल में ही हुई सांसदों की बैठक में इस मुद्दे को हर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने गंभीरता के साथ उठाया था। बंद ट्रेनों के परिचालन की मांग की गई थी।
सांसदों की ओर से शिकायत की गई कि लोकल लेवल रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी उनकी बातें नहीं सुनते। इस पर रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा था कि, हमारी ओर से शिकायत हुई तो रेलवे के अफसरों को समस्या आ सकती है।
अग्रवाल ने आगे कहा था कि, रेल मंत्री के निर्देश के बाद भी नई रेल लाइन में हो रहे अलाइनमेंट के मामले पर सांसदों से चर्चा नहीं हो रही है। ये गलत प्रक्रिया है। आपस में बात करके अलाइनमेंट का मामला सुलझाना चाहिए, ताकि आम लोगों को समस्या न हो। इसके अलावा ग्रीन एनर्जी बढ़ाने, स्पोर्ट कोटा से रेलवे में भर्ती जैसे मुद्दे भी टेबल पर रखे गए थे।
thesootr links
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
ये खबर भी पढ़िए...रेलवे ने रायपुर रूट की दो एक्सप्रेस ट्रेनें की रद्द, चार के मार्ग बदले
सीधी ट्रेन चलाने की मांग यह सभी ट्रेनें अपने पुराने तय समय पर ही चलेंगी। इन ट्रेनों की शुरू होने से रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, डोंगरगढ़, गोंदिया, कटंगी और इतवारी जैसे छोटे-बड़े स्टेशनों के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। खासकर रोज यात्रा करने वाले स्टूडेंट्स, कर्मचारी और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। इसके अलावा रेलवे एडमिनिस्ट्रेशन के साथ बैठक में सांसदों ने रायपुर से गोवा तक सीधी ट्रेन चलाने की मांग की थी। इसके साथ ही बिलासपुर एक्सप्रेस को दुर्ग तक चलाने की मांग, ताकि रीवा के यात्री जो रायपुर-दुर्ग में रहते हैं, उनको राहत मिल पाए।
| 13 लोकल ट्रेनें फिर शुरू होंगी- कोरोना काल में बंद हुई 13 से अधिक लोकल ट्रेनों को SECR ने फिर से शुरू करने का फैसला किया है। संचालन मंगलवार से शुरू होगा। यात्रियों को मिलेगी राहत- ट्रेनें पुराने टाइम टेबल पर चलेंगी, जिससे रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, गोंदिया जैसे स्टेशनों के यात्रियों को फायदा मिलेगा। छात्रों और कर्मचारियों को सीधा लाभ- रोज यात्रा करने वाले स्टूडेंट्स, कर्मचारी और ग्रामीण यात्रियों को आवाजाही में बड़ी सुविधा होगी। सीधी ट्रेन और एक्सटेंशन की मांग- सांसदों ने रायपुर से गोवा सीधी ट्रेन और बिलासपुर एक्सप्रेस को दुर्ग तक बढ़ाने की मांग रेलवे से की है। सांसदों ने अफसरों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए- सांसदों ने कहा रेलवे अफसर जनप्रतिनिधियों की बात नहीं सुनते, साथ ही अलाइनमेंट और नई भर्तियों पर भी चर्चा की मांग की। |
सांसदों ने बैठक में बंद ट्रेनों के परिचालन की मांग रखी थी
सांसदों की ओर से शिकायत की गई कि लोकल लेवल रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी उनकी बातें नहीं सुनते। इस पर रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा था कि, हमारी ओर से शिकायत हुई तो रेलवे के अफसरों को समस्या आ सकती है।
अग्रवाल ने आगे कहा था कि, रेल मंत्री के निर्देश के बाद भी नई रेल लाइन में हो रहे अलाइनमेंट के मामले पर सांसदों से चर्चा नहीं हो रही है। ये गलत प्रक्रिया है। आपस में बात करके अलाइनमेंट का मामला सुलझाना चाहिए, ताकि आम लोगों को समस्या न हो। इसके अलावा ग्रीन एनर्जी बढ़ाने, स्पोर्ट कोटा से रेलवे में भर्ती जैसे मुद्दे भी टेबल पर रखे गए थे।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
कवर्धा में सनसनीखेज वारदात : साप्ताहिक बाजार से लौट रहे सराफा कारोबारी से 50 लाख की लूट, डंडे से पीटकर बैग छीना
By Umeshwari Baghel
कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की सीएम मोहन यादव, मंत्री विजयवर्गीय, और महापौर पुष्यमित्र भार्गव पर विवादित टिप्पणी
By Sanjay Gupta
माधुरी दीक्षित के पति डॉ. श्रीराम नेने से लेकर नोबेल विजेता वैज्ञानिक तक, JLF में जुटेंगे खास चेहरे
By Jageshwar Prasad
27 डॉक्टरों की NOC के लिए मंत्रालय पहुंचा प्रस्ताव, जमीन और FD बंधक रखने की शर्तों की होगी जांच
By VINAY VERMA
राजस्थान शिक्षक भर्ती में फर्जीवाड़ा, PTI समेत 4 आरोपियों ने कोर्ट में किया सरेंडर
By Jyoti Mahender Bhardwaj
असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में इंटरव्यू के 40 फीसदी नंबर बरकरार, सरकार-RPSC की अपील मंजूर
By Mukesh Sharma
CG Patwari Bharti 2026 : छत्तीसगढ़ में युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, पटवारी के 200 पदों पर भर्ती को मिली प्रशासनिक मंजूरी
By Umeshwari Baghel